Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान है तो इन देसी उपायों को अपनाएं

उम्र के बढ़ने के साथ हमें बहुत सी समस्याएं हो जाती है। उनमें से एक जोड़ों का दर्द भी है। लेकिन आजकल युवा पीढ़ी को भी इस तरह की समस्याएं देखने को मिलती है। असंतुलित खानपान की वजह से भी यह सब होता है। कभी-कभी घुटनों के दर्द की वजह से हम अपना रोज का काम ठीक तरीके से नहीं कर पाते। इसलिए इस दर्द से छुटकारा पाना जरूरी है अगर आप कुछ आसान उपाय अपनाते हैं तो आपको घुटनों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। आज हम आपके साथ कुछ विशेष उपाय शेयर करेंगे। जिन्हें अपनाकर आप घुटनों के दर्द को दूर कर पाएंगे।
घुटनों के दर्द की समस्या में आपको अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रात को एक अखरोट लेकर उसे भिगो दें। सुबह उसका सेवन करें इससे घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी। इसके अलावा एक आलू लें और उसे अच्छी तरीके से साफ कर लें। उसके बाद उसकी स्लाइस काटकर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह पानी को छान लीजिए और उस पानी का सेवन कीजिए। रोजाना ऐसा करने से घुटनों के दर्द की समस्या दूर होगी। इसके अलावा मेथी भी घुटनों के दर्द में फायदेमंद होती है। इसके लिए रात को पानी में मेथी को भिगो दें। सुबह उसकी एक अच्छी सी पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को घुटनों पर अच्छी तरीके से लगाएं। ऐसा करने से भी घुटनों के दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है।

संबंधित पोस्ट

इस रस को बालों पर लगाएं, बालों के झड़ने की समस्या से मिल सकता है छुटकारा

Karnavati 24 News

बच्‍चों में डालें एक्‍सरसाइज की आदत, आपके बच्चे जीवनभर रहेंगे तंदुरुस्त

Admin

मोगा देश का पहला ‘एनीमिया मुक्त’ जिला होगा उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का निर्देश

पानी से भरी फुंसियों को इग्नोर मत कीजिये हो सकता हे हर्पीज़

Karnavati 24 News

आज हम लोग तुलसी बाबा के द्वारा विप्र वंदना के विषय को जानेंगे

Karnavati 24 News

जालंधर के सिविल अस्पताल में नर्स द्वारा सिविल हस्पताल के बाहर किया धरना प्रदर्शन