Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

आजमगढ़ : बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर चक्काजाम, फ़ोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में निजामाबाद कस्बा के करीब मौजूद नंदनगर बाजार में गुरूवार की रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा बाजार में स्थापित बाबा साहेब आंबेडकर के मूर्ती को तोड़ दिया गया। आज शुक्रवार सुबह जब लोगो ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखा तो गुस्साए लोगो ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर कई थानों के पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लोगो का गुस्सा शांत कराने के लिए मौके पर मौजूद थाना प्रभारी ने तुरंत दूसरी मूर्ती मंगवा कर उसको स्थापित करवाने का काम शुरू करवा दिया।

नंदनगर बाज़ार के मुख्य मार्ग पर ही भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। गुरूवार की रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा स्थापित मूर्ती को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शुक्रवार सुबह इलाके के लोगो ने प्रतिमा को टुटा हुआ देखा तो वह आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते भारी संख्या में लोग वहां पर इकठ्ठा हो गए और लोगो ने मुख्या मार्ग पर जाम लगा कर धरना देना शुरू कर दिया। मूर्ति के खंडित होने और उसके विरोध में लोगो द्वारा मुख्या मार्ग पर चाकजाम की सूचना मिलते ही  निजामाबाद थाना पुलिस के साथ ही साथ आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर तुरतंत पहुंच गई।एसओ निजामाबाद द्वारा आनन् फानन में दूसरी प्रतिमा मंगवाई गयी और नयी प्रतिमा को स्थापित कराने का शुरू कराया गया । इसके बाद कहीं जाकर आक्रोशित लोगों का गुस्सा गुस्सा हुआ और फिर करीब दो घंटे बाद लोगों ने चक्काजाम ख़तम किया मुख्य मार्ग पर वाहनों आवागमन शुरू हुआ। इसके अलावा पुलिस द्वारा लोगों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले की पहचान कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के कुख्यात अपराधी राजू ठेट की गोली मारकर हत्या

Admin

महाराष्ट्र: दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रांसफार्मर के पुर्जे की चोरी, कीमत चौंका देगी!

Admin

बिहार: ट्रेन में लड़कियों से छेड़खानी के आरोप में दो जवान गिरफ्तार

Admin

વાપી GIDC માં 68 કિલો નશીલો પદાર્થ જપ્ત કર્યા બાદ NCB એ સીલ કરેલી કંપનીમાંથી માલસામાન સગેવગે થયો હોવાની આશંકા

Admin

વડોદરા: પાદરાના સેજાકૂવા ગામમાં ધોળા દિવસે તસ્કરો ત્રાટક્યા, બંધ મકાનનું તાળું તોડી રૂ.4.40 લાખની મતા ચોરી ફરાર

વડોદરા: પાદરામાં ધો.9માં વિદ્યાર્થીનું બે મોટરસાઇકલ સવારોએ અપહરણ કર્યું, કેનાલમાં ફેંક્યો, બૂમો સાંભળી ખેડૂતે બચાવ્યો

Karnavati 24 News