Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

आगरा : अग्निवीर भर्ती के लिए आए युवक के फेक एनकाउंटर में फंसी आगरा पुलिस,FIR दर्ज़

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना इरादतनगर की पुलिस एक फ़र्ज़ी एनकाउंटर के केस में बुरी तरह फंस गयी है। दरअसल इस क्षेत्र में छह महीने पहले हुई एक मुठभेड़ फ़र्ज़ी थी। इस मामले में कोर्ट द्वारा एफआईआर दर्ज़ कर मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के गांव गडौरा की रहने वाली ममता देवी द्वारा अपने बेटे आकाश के एनकाउंटर के बाद न्यायलय में केस दर्ज़ किया गया था। जहाँ पीड़िता ममता देवी द्वारा कोर्ट को बताया गया की उनका बेटा आकाश बीती  26 सितंबर 2022 को अपने घर मुरैना से अपने भाई के घर आगरा आया हुआ था।  आकाश का भाई विष्णु आगरा स्थित केंद्रीय आयुध डिपो  कार्यरत है। क्योंकि आकाश फौज में भर्ती होना चाहता था इसलिए आगरा भाई से मिलने के साथ साथ उसका इरादा आगरा स्थित सेना भर्ती कार्यालय से अग्निवीर भर्ती योजना की जानकारी प्राप्त करना भी था।

पीड़िता ने कोर्ट को बताया की अगले ही दिन 27 सितंबर 2022 की दोपहर में उसके पति लाल सिंह को यह जानकारी मिली की आगरा पुलिस ने आकाश को एनकाउंटर के दौरान गोली मार दी और उसक इलाज़ चल रहा है। पीड़िता ने बताया की उसका बेटा गंभीर रूप से घायल था जिसे इलाज़ के लिए लखनऊ स्थित केजीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज़ के दौरान ही उसके बेटे आकाश की हॉस्पिटल में 13 नवंबर 2022 को मौत हो गयी। पीड़िता ने बताया की इसके बाद उसने स्वयं इस मामले में कई बिन्दुओ पर जांच करी उसके बाद कोर्ट की शरण ली। उसने न्यायालय को बताया कि उसे इस बात पर  पूरा विश्वास है कि आगरा की इरादत नगर पुलिस ने आकाश को अगवा कर जानबूझकर उसे फर्जी मुठभेड़ में मार दिया।

पीड़िता की पूरी बात सुनने के बाद सीजेएम ने इस  मामले को संगीन अपराध माना और अज्ञात पुलिसकर्मियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कर किसी स्वतन्त्र एजेंसी से मामले की जांच कराने के आदेश दिए।

संबंधित पोस्ट

बिहार: नालंदा जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

Admin

વડોદરા: છેલ્લા 24 કલાકમાં અકસ્માતના બનાવમાં મહિલા સહિત 4 લોકોના કરૂણ મોત

Admin

महाराष्ट्र: दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रांसफार्मर के पुर्जे की चोरी, कीमत चौंका देगी!

Admin

फिल्मी तरीके में दिया बिजनेसमैन की हत्या को रूप !

Admin

સિગારેટના એક ટુકડાએ ઉકેલ્યું 52 વર્ષ જૂની હત્યાનું રહસ્ય, જાણો કેવી રીતે થયો ખુલાસો

Admin

૪ સ્થળેથી દેશી દારૂ : પોલીસ ચેકિંગ દરમિયાન પાંચ પીધેલા ઝડપાયા

Admin