Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

नैनीताल के रामनगर मे विक्षिप्त को बाघ ने बनाया निवाला।

नैनीताल उत्तराखण्ड। नैनीताल के रामनगर में हाईवे पर सोमवार रात बाघ ने एक विक्षिप्त को शिकार बना लिया। रात से ही वन कर्मियों की टीम विक्षिप्त की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, धनगढ़ी नाले से मोहन की ओर कुछ दूरी पर सोमवार की रात 7:30 बजे के आस पास एक बाघ ने सड़क किनारे एक विक्षिप्त युवक पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर जंगल की तरफ ले गया।इसकी जानकारी राहगीरों ने वन कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम रात में विक्षिप्त की तलाश में जुट गई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण देर रात अभियान को रोक दिया। वहीं, आज सुबह से ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदुली रेंज, रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के वन कर्मियों के साथ जंगल में सघन अभियान चलाया जा रहा है। रेंजर बिंदर पाल ने बताया कि तलाशी के दौरान विक्षिप्त के कपड़े मिल चुके हैं, लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

संबंधित पोस्ट

મહાઠગ કિરણ પટેલની કસ્ટડી સાથે ગુજરાત પોલીસ ગુરુવારે પહોંચશે અમદાવાદ

Admin

શહેરના દાણા પીઠમાંથી પોલીસે ભુરાને લેતા રર ચોરીના રહસ્યો ખુલ્યા

Karnavati 24 News

અયાવેજમાં સાવજોએ ગાયનું મારણ કરીમિજબાની માણી વન્ય પ્રાણીઓને પાંજરામાં પુરી ભયમુકત કરો

Admin

વડોદરા: સમીયાલા ગામમાં ધાર્મિક સ્થળ પાસેથી નીકળતા વરઘોડામાં ફટાકડા ફોડવા બાબતે બે જૂથ વચ્ચે પથ્થરમારો, 11 વાહનોમાં તોડફોડ, 15ની ધરપકડ

Karnavati 24 News

मध्यप्रदेश: सबसे बड़े जॉब फ्रॉड रैकेट में 9 फेक वेबसाइट बनाने वाला मास्टर माइन्ड गिरफ्तार

Admin

અમદાવાદ: ખાલીસ્તાની વોઇસ ક્લીપ મામલે મુંબઈના વ્યક્તિનું નામ આવ્યું સામે, અગાઉ MPથી બે પકડાયા હતા

Karnavati 24 News