Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
રમતગમત

क्रिकेटर ऋषभ पंत को दो हफ्ते में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, मैदान पर वापसी की उम्मीद बढ़ी

एक कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत के घुटने के तीन अहम लिगामेंट टूट गए थे। जिनमें से दो की सर्जरी की जा चुकी है, जबकि तीसरी लिगामेंट की सर्जरी करीब 6 हफ्ते बाद की जानी बताई गई। हालांकि, हाल ही में एक हेल्थ अपडेट से पता चला कि ऋषभ को इस फटे हुए तीसरे लिगामेंट के लिए सर्जरी की जरूरत नहीं होगी, लिगामेंट अपने आप रिपेयर हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो उन्हें तुरंत अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है और वे वापस लौटने की तैयारी में लग सकते हैं।

एक रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ऋषभ के घुटने के लिगामेंट फट गए थे। डॉक्टर का कहना है कि मेडियल कोलेटरल लिगामेंट सर्जरी बहुत जरूरी थी। पोस्टीरियर क्रूसिएट लिगामेंट की स्थिति पर अब दो सप्ताह में नजर रखी जाएगी। उम्मीद है कि अब और सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। लिगामेंट आमतौर पर चार से छह सप्ताह में अनायास ठीक हो जाता है। इसके बाद पंत अपना रिहैबिलिटेशन और स्ट्रेंथनिंग प्रोग्राम शुरू कर सकते हैं।

‘फील्ड में वापसी में लग सकते हैं 4 से 6 महीने’

ऋषभ पंत को दो सप्ताह के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इसके बाद बीसीसीआई उनका रिहैबिलिटेशन चार्ट तैयार करेगा। वह कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे, इसका अंदाजा 2 महीने बाद लगाया जाएगा। पंत जानते हैं कि यह राह आसान नहीं है। उन्हें काउंसलिंग सेशन से भी गुजरना होगा। ऐसे में उन्हें मैदान पर वापसी करने में 4 से 6 महीने का समय लग सकता है।

संबंधित पोस्ट

https://karnavati24news.com/news/13688

Karnavati 24 News

અમદાવાદ એરપોર્ટ પર પહોંચી ટીમ ઈન્ડિયા, 4 ફેબ્રુઆરીએ નરેન્દ્ર મોદી સ્ટેડીમમાં ક્રિકેટ મેચ

Admin

IND vs SA: સાઉથ આફ્રિકા સામેની પ્રથમ ટેસ્ટ માટે કેવો રહેશે પ્લેઇંગ XI, રહાણેને તક મળશે કે 5 બોલરો અજમાવશે?

Karnavati 24 News

ઝૂલન ગોસ્વામીની અંતિમ મેચમાં કેપ્ટન હરમન ભાવુક થઇ, લૉર્ડ્સના મેદાન પર ક્રિકેટરની શાનદાર વિદાય

સૂર્યકુમાર યાદવ ICC T20 રેન્કિંગમાં બીજા સ્થાને પહોચ્યો, પ્રથમ નંબરે બાબર આઝમ

Karnavati 24 News

Ind vs WI: ધવન કોરોના પોઝિટિવ, લોકેશ રાહુલ નહી રમે પ્રથમ વન ડે, રોહિત શર્મા સાથે કોણ કરશે ઓપનિંગ?

Karnavati 24 News
Translate »