Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव वेंटिलेटर सपोर्ट पर,गुरुग्राम में मेदांता के ICU में भर्ती।

लखनऊ। मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया है। उनके इलाज के लिए मेडिकल पैनल बनाया गया है। वह 26 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल और बेटे अर्जुन के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव भी वहां अस्पताल में मौजूद थे। मुलायम सिंह के गृह जिले इटावा के सैफई गांव से उनके करीबी और पूरा परिवार दिल्ली पहुंच गया। PM मोदी, सीएम योगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह का हालचाल जाना।करीब 3 घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद देर रात अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ अस्पताल से बाहर निकले। शिवपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह के लिए अगले 24 घंटे अहम हैं। मेदांता अस्पताल के PRO ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई दिया, तो डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। मेदांता अस्पताल ने सारी जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव के साथ शेयर कर दी है।

संबंधित पोस्ट

मनु को जान से मारने की धमकी देने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री के खिलाफ केस

Admin

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, पीएम मोदी ने की विपक्ष से खास अपील

Admin

नेस्ले मोगा द्वारा ग्राम मल्लिया विद्यालय में पेयजल टंकी का उद्घाटन

Karnavati 24 News

प. बंगाल – ममता के मंत्रीमंडल में फेरबदल देखिये कौन बना मंत्री

Karnavati 24 News

સત્તામાં આવ્યા તો ભૂંસી નાખીશું નિઝામના પ્રતીકો, તેલંગાણા ભાજપના અધ્યક્ષની જાહેરાત

Admin

राहुल का दावा, मध्यप्रदेश में कोंग्रेस की सरकार बन रही है, कमलनाथ का रोजगार का वादा

Admin