Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

महात्मा गाँधी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज गाँधी जयंती के अवसर पर कहा कि देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर ही प्रगति कर सकता है। महात्मा गांधी जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है।गांधी जयंती के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि महात्मा गाँधी के सत्य अहिंसा और त्याग के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को देश व समाज की सेवा के सदैव लिए तत्पर रहना होगा।आगे उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उस भारत में उन्होंने ग्राम स्वराज के आस्तित्व की कल्पना की थी। गाँधी जी का सदा से यह ही  मानना था कि सिर्फ केंद्र में बैठकर 10-20 लोग लोकतंत्र को सुचारु रूप से तब तक नहीं चला सकते हैं, जब तक की लोकतंत्र की प्रक्रिया में पूरा सम्पूर्ण देश शामिल न हो।उन्होंने मानव कल्याण के लिए सत्य व अहिंसा का संदेश दिया था। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा अमोघ अस्त्र दिया, जिसने देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई।

संबंधित पोस्ट

कर्नाटक में बैन की राजनीति जोर: 4 महीने में 6 विवाद, हिंदुत्व के तरकश से निकलेंगे ज्यादा तीर, 2023-24 नहीं, उससे भी लंबी है प्लानिंग!

Karnavati 24 News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने विनय शंकर सहित पांच और नेताओ को दी राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

Admin

મોદી સરકારમાં બંધારણના ઘડવૈયા ડો. બાબાસાહેબ આંબેડકર જયંતિ નિમિતે રાષ્ટ્રીય રજા ડિકલેર થતાં ભાવનગર ભાજપ દ્વારા આવકારવામાં આવી

Admin

કદવાલ નવીન પશુ દવાખાના નાં શુભારંભ પ્રસંગે તાલુકા વાયબ્રન્ટ પશુપાલન શિક્ષણ શિબિર યોજાઈ હતી.

Admin

किसी क्षेत्र, धर्म के पक्ष में पक्षपात नहीं: PM मोदी

Admin

दिल्ली – कांग्रेस ने फिर से अलापा अडानी का राग

Karnavati 24 News