Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

मलाइका ने की 12 साल छोटे अर्जुन के साथ सगाई! हाथ में पहनी अंगूठी

अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा अब 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। जहां शुरुआत में दोनों चुपचाप डेटिंग कर रहे थे, वहीं अब वे अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन हैं और यहां तक ​​कि पब्लिक में भी साथ नजर आते हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने अर्जुन कपूर से सगाई कर ली है। इस वीडियो में मलाइका अपनी उंगली पर हीरे की एक बड़ी सी अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही हैं जो वह आमतौर पर नहीं पहनती हैं।

मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को लेकर काफी खुले हैं और उनके परिवार और दोस्तों के साथ-साथ फैंस भी उनके रिश्ते के बारे में जानते हैं। दोनों एक साथ छुट्टियां मनाते हैं, पार्टियों में जाते हैं और यहां तक ​​कि एक-दूसरे के घरों में भी स्पॉट किए गए हैं। अब ऐसा लग रहा है कि ये स्टार कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है और दोनों ने सगाई भी कर ली है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह हीरे की बड़ी अंगूठी पहने दिखाई दे रही हैं।

संबंधित पोस्ट

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी से सालों बाद वापसी कर सकती हैं मुमताज

Karnavati 24 News

सिंगर जुबिन नौटियाल मुंबई के अस्पताल में भर्ती- घर में हुआ एक्सीडेंट, जानिए अब कैसी है उनकी हालत

Admin

असल जिंदगी में भी हीरो बन गए सोनू सूद, कोरोना के दौरान उनके दान की सराहना की गई

Karnavati 24 News

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 की विनर बनीं सौम्या कांबले, जानिए क्या-क्या मिला?

Karnavati 24 News

भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता’, अवंतिका दसानी को नहीं मिल रही फिल्में? छलका दर्द

Admin

खुलासा : केके के साथ कोलकाता में परफॉर्म कर रहे सिंगर बोले- भीड़ देखकर केके कार से नहीं उतरना चाहते थे

Karnavati 24 News