Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ताजा समाचार

श्रीलंका – राष्ट्रपति भवन पर लोगों का कब्जा डेढ़ करोड़ लगे हाथ

कोलंबो. – श्रीलंका की स्थिति हर दिन ख़राब होती जा रही है , श्रीलंका में उग्र प्रदर्शन जारी हैं। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति राजपक्षे के आवास पर धावा बोलकर 1.78 करोड़ रुपए बरामद करने का दावा किया है। लोगों ने इस रकम को सुरक्षा बलों को सौंप दिया। इस बीच, श्रीलंका के विपक्षी दलों की बैठक में सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर सहमति बन गई हैं। सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना पार्टी के अलग हुए समूह के नेता विमल वीरावांसा ने कहा, ‘अंतरिम सरकार में सभी दलों का प्रतिनिधित्व होगा।’

श्रीलंका सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मौजूदा राजनीतिक संकट को शांतिपूर्ण तरीके से हल करना चाहिए।

इधर, मुख्य विपक्ष समागी जन बालवेगया (एसजेबी) और उसके घटक दलों की बैठक में विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा, श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के नेता रऊफ हकीम, तमिल प्रगतिशील गठबंधन के नेता मनो गणेशन और ऑल सीलोन मक्कल कांग्रेस के नेता शामिल होंगे। श्रीलंका सरकार के दो मंत्रियों हरिन फर्नांडो और मानुषा ननायाक्कारा ने भी इस्तीफा दे दिया है। पुलिस ने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के निजी आवास में आग लगाने के आरोप में 3 लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है ..

संबंधित पोस्ट

देश के 7 राज्यों में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में बढ़ते मामले डरे

Karnavati 24 News

भारत में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने की चर्चा से होश उड़ गए, जानें कितना खतरनाक है XE वेरिएंट?

Karnavati 24 News

8 साल की स्कूल छात्रा की हुई बस के पहिए के नीचे आने से मौत।

Admin

केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन का हुआ गंभीर एक्सीडेंट..जानिए बिग बी के साथ क्या हुआ?

Admin

राहुल ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर लोगों को किया गुमराह: अमित शाह

Admin

ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार: क्रेडिट कार्ड दिलाने के बहाने प्रेमजाल में फंसा युवती से दुष्कर्म किया, गर्भवती होने पर दवा खिला गर्भपात कराया

Admin