Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

यूपी के कानपुर में पीएफआई के ठिकानों पर एनआईए की छापामारी।

कानपुर यूपी। कानपुर के हिंसा के बाद PFI कनेक्शन सामने आई। मंगलवार को NIA की टीम ने दलेलपुरवा में 3 जगह पर छापामारी की। 2 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि जहां पर NIA की टीमें दस्तावेज खंगाल रही हैं। वो सभी PFI के दफ्तर हैं। फिलहाल लोकल थानों की पुलिस इस मामले में कुछ कहने से बच रही है। NIA के अधिकारियों के मुताबिक जांच खत्म होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर कुछ कहा जाएगा। यहां ये भी अहम है कि टेरर फंडिंग के मामले में NIA लगातार PFI के सदस्य रहे लोगों पर शिकंजा कस रहा है। सूचना आ रही है कि आजमगढ़ में भी NIA की टीमें छापामारी कर रही है।टीम ने PFI से जुड़े रहे 5 लोगों के बारे में जानकारी जुटाई है। लोकल पुलिस पहले से PFI से जुड़े लोगों के बारे में ब्योरा जुटा रही है। इसी सिलसिले में अनवरगंज थाने की पुलिस दलेलपुरवा में स्थित बेबी कंपाउंड में पहुंची। जहां पुलिस ने 2 लोगों के बारे में जानकारी की है। यह दोनों को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया गया है।बता दें कि हाल ही में जुमे की नमाज के दिन कानपुर के बेकनगंज इलाके में पुलिस हिंसा हुई थी। इस मामले में PFI कनेक्शन सामने आया था। कानपुर में एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी सहित कुछ स्थानीय नेताओं ने जुमे की नमाज के दिन बंद बुलाया था। पैगंबर मोहम्मद के अपमान के खिलाफ जुलूस निकाला गया था। दुकानें बंद कराने के प्रयास के दौरान दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए।

संबंधित पोस्ट

आज जारी होगा कॉमन पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट…..

Karnavati 24 News

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2022: कल जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, 9 और 10 मई 2022 को होगी परीक्षा

UPRVUNL जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल और फार्मासिस्ट पदों के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Karnavati 24 News

વૃંદાવન રેસીડેન્સી, વસ્ત્રાલ, અમદાવાદ

Karnavati 24 News

Hindustan Copper Ltd ने ITI पास के 290 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू।

Admin

IT रेड में कोरोडो जब्त करोड़ो का काला धन मिला

Karnavati 24 News