Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

यूपी के कानपुर में पीएफआई के ठिकानों पर एनआईए की छापामारी।

कानपुर यूपी। कानपुर के हिंसा के बाद PFI कनेक्शन सामने आई। मंगलवार को NIA की टीम ने दलेलपुरवा में 3 जगह पर छापामारी की। 2 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि जहां पर NIA की टीमें दस्तावेज खंगाल रही हैं। वो सभी PFI के दफ्तर हैं। फिलहाल लोकल थानों की पुलिस इस मामले में कुछ कहने से बच रही है। NIA के अधिकारियों के मुताबिक जांच खत्म होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर कुछ कहा जाएगा। यहां ये भी अहम है कि टेरर फंडिंग के मामले में NIA लगातार PFI के सदस्य रहे लोगों पर शिकंजा कस रहा है। सूचना आ रही है कि आजमगढ़ में भी NIA की टीमें छापामारी कर रही है।टीम ने PFI से जुड़े रहे 5 लोगों के बारे में जानकारी जुटाई है। लोकल पुलिस पहले से PFI से जुड़े लोगों के बारे में ब्योरा जुटा रही है। इसी सिलसिले में अनवरगंज थाने की पुलिस दलेलपुरवा में स्थित बेबी कंपाउंड में पहुंची। जहां पुलिस ने 2 लोगों के बारे में जानकारी की है। यह दोनों को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया गया है।बता दें कि हाल ही में जुमे की नमाज के दिन कानपुर के बेकनगंज इलाके में पुलिस हिंसा हुई थी। इस मामले में PFI कनेक्शन सामने आया था। कानपुर में एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी सहित कुछ स्थानीय नेताओं ने जुमे की नमाज के दिन बंद बुलाया था। पैगंबर मोहम्मद के अपमान के खिलाफ जुलूस निकाला गया था। दुकानें बंद कराने के प्रयास के दौरान दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए।

संबंधित पोस्ट

किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज का गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

Admin

जयपुर – चित्रकूट थाने का कांस्टेबल और सेवानिवृत्त डीएसपी सोनीपत में घूस लेते गिरफ्तार

Karnavati 24 News

 મધ્ય ગુજરાતમાં ભારે રસાકસી, વડોદરાની 260 અને છોટાઉદેપુરની 230 પંચાયતોની મતગણતરી

Karnavati 24 News

आसमान में बादलों के बीच रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पटना में सुबह 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा; बिहार में अधिकतम तापमान 39 पहुंचा

Karnavati 24 News

चाईबासा : जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज के सहायक प्रोफेसर ने घाटशिला कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Karnavati 24 News

मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला के पिता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल दाखिल

Karnavati 24 News