Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ताजा समाचारदेशराजनीति

जाने कौन हैं लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जो बने हैं झारखंड बीजेपी प्रभारी… झारखंड में बीजेपी को वाजपेयी का कितना मिलेगा लाभ…

रांची: भाजपा अभी से ही मिशन 2024 में जुट गयी है। भाजपा ने आज झटके में आधा दर्जन से ज्यादा प्रदेश के प्रभारी बदल दिये। झारखंड के प्रभारी अब लक्ष्मीकांत वाजपेयी होंगे। चुनावी रणनीति के बड़े बाजीगरों में जाने जाने वाले लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में कई बड़ी उपब्धियां भाजपा ने हासिल की है।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा के कद्दावर नेता होने के साथ ही भाजपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं। बाजपेयी ने चार बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया है। 2012-2016 के बीच चार साल तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते 2014 में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 80 में 71 सीटें जीती थी।

बताया जाता है कि जब वह 14 साल के थे , तभी से जनसंघ से जुड़ गए थे। छात्र जीवन से ही वह राजनीति से जुड़ गए थे। वह कॉलेज लाइफ में जनरल सेकेट्री भी रह चुके हैं। 1977 में वह जनता पार्टी के युवा विंग के अध्येक्ष बने। 1980 में वह भारतीय जनता पार्टी मेरठ के जनरल सेकेट्री बने। फिर वह उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्येक्ष भी बने।

 

 

इसके बाद दिसंबर 2012 में उन्हेंद भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद की जिम्मेलदारी सौंपी गई। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 80 में से 71 सीटें हासिल की थीं। वाजपेयी चार बार मेरठ शहर सीट से विधायक रह चुके हैं। हालांकि, 2017 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

संबंधित पोस्ट

બીજેપી ધારાસભ્યના પુત્રના ઘરે દરોડા, જપ્ત કરવામાં આવ્યા 6 કરોડ રૂપિયા

Admin

इंडियन आर्मी में ऑफिसर बनने का मौका: एसएससी के तहत 191 पदों पर भर्ती, सैलरी 2 लाख 50 हजार तक

Karnavati 24 News

राजस्थान रोडवेज कर्मियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन ढोल बजाकर किया प्रदर्शन

Admin

राजस्थान में सर्दी का दौर रहा जारी, इतने लोगो की हुई मौत

Karnavati 24 News

नवरात्रि में अंडा और मांस की दुकाने बंद कराने की मांग

Admin

देशभर में मनाया जा रहा होली का त्योहार, पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी होली की शुभकामनाएं

Karnavati 24 News