rape Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/rape Thu, 10 Apr 2025 14:14:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png rape Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/rape 32 32 शादी का झांसा देकर‎ 12 वर्षीय बच्ची से ‎दुष्कर्म: भाई‎ और दोस्त की मदद से बच्ची को किडनैप कर मुंबई ले गया था, तीनों गिरफ्तार‎ – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/30917 https://karnavati24news.com/news/30917#respond Thu, 10 Apr 2025 14:14:47 +0000 https://karnavati24news.com/?p=30917 नेपाल का रहने वाला मुख्य आरोपी देव भैरे आउजी। गुजरात के सूरत‎ में एक 12 वर्षीय बच्ची के अपहरण कर दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। मुंबई में रहने वाला आरोपी बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। आरोपी अपने भाई‎ और दोस्त की मदद से बच्ची का‎ अपहरण कर...

The post शादी का झांसा देकर‎ 12 वर्षीय बच्ची से ‎दुष्कर्म: भाई‎ और दोस्त की मदद से बच्ची को किडनैप कर मुंबई ले गया था, तीनों गिरफ्तार‎ – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

नेपाल का रहने वाला मुख्य आरोपी देव भैरे आउजी।

गुजरात के सूरत‎ में एक 12 वर्षीय बच्ची के अपहरण कर दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। मुंबई में रहने वाला आरोपी बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। आरोपी अपने भाई‎ और दोस्त की मदद से बच्ची का‎ अपहरण कर मुंबई ले गया था, जहां उसे‎ माला पहनाकर शादी होने

.

आरोपी देव का भाई राजन भैरे आउजी।

शादी में पहचान हुई थी बच्ची से मूल नेपाल‎ के निवासी देव भैरे आउजी नामक ‎युवक ने कुछ समय पहले सूरत में‎ एक शादी समारोह में भाग लिया था।‎ इस दौरान उसकी मुलाकात सूरत के‎ रांदेर इलाके में रहने वाली अपनी ‎रिश्तेदार 12 साल की बच्ची से हुई‎ थी। इसके बाद उसने बच्ची से‎ मोबाइल नंबर लिया और ‎लगातार बातचीत कर बच्ची को अपने झांसे में ले लिया।

आरोपी का दोस्त गणेश बक।

आरोपी का दोस्त गणेश बक।

माला पहनाकर शादी का झांसा दिया इसके बाद देव ने उसे शादी करने का झांसा देकर‎ सूरत रेलवे स्टेशन पर मिलने बुलाया। यहां उसके साथ उसका भाई‎राजन आउजी और दोस्त गणेश बक‎भी भी मौजूद थे। तीनों ने बच्ची का अपहरण कर लिया और उसे मुंबई ले गए।‎ मुंबई के‎ घनसोली इलाके में एक दोस्त के घर ‎पर देव आउजी ने बच्ची को माला ‎पहनाकर उसे शादी का झांसा दिया‎ और दुष्कर्म किया।

बच्ची के परिवार ने रांदेर पुलिस थाने‎ में शिकायत दर्ज करवाई थी। रांदेर ‎पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए चार टीमें बनाईं। उसके मोबाइल नंबर की भी जांच की और और मुंबई में‎ छिपे हुए आरोपी देव भैरे आउजी,‎राजन भैरे आउजी व गणेश बक को‎ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

The post शादी का झांसा देकर‎ 12 वर्षीय बच्ची से ‎दुष्कर्म: भाई‎ और दोस्त की मदद से बच्ची को किडनैप कर मुंबई ले गया था, तीनों गिरफ्तार‎ – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/30917/feed 0
जैन मुनि को रेप केस में 10 साल की सजा: सूरत में 2017 में 19 वर्षीय कॉलेज गर्ल से धर्मशाला में किया था दुष्कर्म – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/30747 https://karnavati24news.com/news/30747#respond Sun, 06 Apr 2025 12:36:04 +0000 https://karnavati24news.com/?p=30747 कोर्ट ने 25 हजार का जुर्माना भी लगाया। गुजरात के सूरत में की सेशन कोर्ट ने शनिवार को जैन दिगंबर संप्रदाय के एक मुनि को 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म मामले में दस साल कैद की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ए के शाह ने दुष्कर्म का दोषी...

The post जैन मुनि को रेप केस में 10 साल की सजा: सूरत में 2017 में 19 वर्षीय कॉलेज गर्ल से धर्मशाला में किया था दुष्कर्म – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

कोर्ट ने 25 हजार का जुर्माना भी लगाया।

गुजरात के सूरत में की सेशन कोर्ट ने शनिवार को जैन दिगंबर संप्रदाय के एक मुनि को 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म मामले में दस साल कैद की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ए के शाह ने दुष्कर्म का दोषी पाए जाने पर 56 वर्षीय शांतिसागरजी महाराज पर 2

.

अब जानिए पूरा मामला मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली 19 साल की पीड़ित वडोदरा के एक कॉलेज में पढ़ती थी। पीड़ित के परिवार का सूरत के नानपुरा के तिमलियावद स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आना-जाना था। परिवार आरोपी जैन मुनि शांतिसागर के प्रवचनों से काफी प्रभावित था। इसलिए परिवार इनके संपर्क में रहता था।

1 अक्टूबर 2017 में धर्मशाला में किया था दुष्कर्म।

धार्मिक अनुष्ठान के बहाने परिवार को बुलाया गया था एफआरआई में दर्ज शिकायत के मुताबिक 1 अक्टूबर 2017 में शांतिसागर ने पीड़ित समेत उसके पूरे परिवार को एक धार्मिक अनुष्ठान के बहाने सूरत के तिमलियावद स्थित महावीर दिगंबर जैन उप-मंदिर बुलाया था। मंदिर में ही परिवार के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। आरोपी जैन मुनि इस दौरान सूरत में चातुर्मास के लिए रह रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान जैनमुनि शांतिसागर ने उसे मंत्रजाप के बहाने अपने कमरे में बुलाया और परिवार के साथ कोई अनहोनी न होने का कहकर उसका दुष्कर्म किया था।

दूसरे दिन पीड़ित की तबीयत खराब होने पर दुष्कर्म का खुलासा हुआ था। इसके बाद परिवार ने सूरत के अठवालाइंस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद शांतिसागर को अक्टूबर में ही हिरासत में ले लिया गया था।

राजेश डोबरिया, सरकारी वकील।

राजेश डोबरिया, सरकारी वकील।

आरोपी ने कहा- सहमति से बनाए थे शारीरिक संबंध गिरफ्तारी के बाद शांति सागर (49) ने दावा किया था कि उन्हें फंसाया गया है। मेडिकल के दौरान उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि मैं लड़की को 5-6 महीने से जानता हूं। वह पहली बार मिलने के लिए सपरिवार सूरत आई थी। तिमलियावद नानपुरा धर्मशाला में लड़की की रजामंदी से ही संबंध बनाए थे। जैन मुनि ने यह भी कहा था कि उन्होंनें जीवन में पहली बार ऐसा किया। डॉक्टर ने मुनि से पूछा- आप साधु हैं, ऐसा क्यों किया? इस पर मुनि ने सिर झुका लिया था। यह बात डॉक्टर ने मेडिको लीगल केस रजिस्टर में दर्ज की है।

कौन हैं शांति सागर? शांतिसागर बचपन से लेकर जवानी तक एमपी के गुना डिस्ट्रिक्ट में अपने ताऊजी के साथ रहे। पहले उनका नाम गिरराज शर्मा था। उनका परिवार कोटा में रहता था। पिता सज्जनलाल शर्मा वहीं पर हलवाई थे। गिरराज 22 साल की उम्र में मंदसौर में जैन संतों के संपर्क में आए। पढ़ाई अधूरी छोड़कर वहीं दीक्षा लेकर गिरराज से शांतिसागर महाराज बन गए थे।

The post जैन मुनि को रेप केस में 10 साल की सजा: सूरत में 2017 में 19 वर्षीय कॉलेज गर्ल से धर्मशाला में किया था दुष्कर्म – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/30747/feed 0
सूरत के जैन मुनि शांतिसागर दुष्कर्म मामले में दोषी करार: कॉलेज गर्ल को धार्मिक समारोह के लिए सूरत बुलाकर किया था रेप, सजा पर फैसला कल – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/30655 https://karnavati24news.com/news/30655#respond Fri, 04 Apr 2025 15:57:56 +0000 https://karnavati24news.com/?p=30655 1 अक्टूबर 2017 में धर्मशाला में किया था दुष्कर्म। सूरत की एक अदालत ने 19 साल की लड़की से रेप के मामले में जैन मुनि शांति सागर को दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान कल होगा। दुष्कर्म का यह मामला साल 2017 का है। जैन मुनि शांतिसागर महाराज ने...

The post सूरत के जैन मुनि शांतिसागर दुष्कर्म मामले में दोषी करार: कॉलेज गर्ल को धार्मिक समारोह के लिए सूरत बुलाकर किया था रेप, सजा पर फैसला कल – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

1 अक्टूबर 2017 में धर्मशाला में किया था दुष्कर्म।

सूरत की एक अदालत ने 19 साल की लड़की से रेप के मामले में जैन मुनि शांति सागर को दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान कल होगा। दुष्कर्म का यह मामला साल 2017 का है। जैन मुनि शांतिसागर महाराज ने सूरत के नानपुरा के तिमलियावद स्थित महावीर दिगंबर जैन उप-मंदिर की ध

.

अब जानिए पूरा मामला मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली 19 साल की पीड़ित वडोदरा के एक कॉलेज में पढ़ती थी। पीड़ित के परिवार का सूरत के नानपुरा के तिमलियावद स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आना-जाना था। परिवार आरोपी जैन मुनि शांतिसागर के प्रवचनों से काफी प्रभावित था। इसलिए परिवार इनके संपर्क में रहता था।

मेडिकल जांच के दौरान आरोपी ने कबूल की थी दुष्कर्म की बात।

धार्मिक अनुष्ठान के बहाने परिवार को बुलाया था एफआरआई में दर्ज शिकायत के मुताबिक 1 अक्टूबर 2017 में शांतिसागर ने पीड़ित समेत उसके पूरे परिवार को एक धार्मिक अनुष्ठान के बहाने सूरत के तिमलियावद स्थित महावीर दिगंबर जैन उप-मंदिर बुलाया था। मंदिर में ही परिवार के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। आरोपी जैन मुनि इस दौरान सूरत में चातुर्मास के लिए रह रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान जैनमुनि शांतिसागर ने उसे मंत्रजाप के बहाने अपने कमरे में बुलाया और परिवार के साथ कोई अनहोनी न होने का कहकर उसका दुष्कर्म किया था।

दूसरे दिन पीड़ित की तबीयत खराब होने पर दुष्कर्म का खुलासा हुआ था। इसके बाद परिवार ने सूरत के अठवालाइंस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद शांतिसागर को अक्टूबर में ही हिरासत में ले लिया गया था।

राजेश डोबरिया, सरकारी वकील।

राजेश डोबरिया, सरकारी वकील।

आरोपी ने कहा- सहमति से बनाए थे शारीरिक संबंध गिरफ्तारी के बाद शांति सागर (49) ने दावा किया था कि उन्हें फंसाया गया है। मेडिकल के दौरान उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि मैं लड़की को 5-6 महीने से जानता हूं। वह पहली बार मिलने के लिए सपरिवार सूरत आई थी। तिमलियावद नानपुरा धर्मशाला में लड़की की रजामंदी से ही संबंध बनाए थे।

जैन मुनि ने यह भी कहा था कि उन्होंनें जीवन में पहली बार ऐसा किया। डॉक्टर ने मुनि से पूछा- आप साधु हैं, ऐसा क्यों किया? इस पर मुनि ने सिर झुका लिया था। यह बात डॉक्टर ने मेडिको लीगल केस रजिस्टर में दर्ज की है।

कौन हैं शांति सागर? शांतिसागर बचपन से लेकर जवानी तक एमपी के गुना डिस्ट्रिक्ट में अपने ताऊजी के साथ रहे। पहले उनका नाम गिरराज शर्मा था। उनका परिवार कोटा में रहता था। पिता सज्जनलाल शर्मा वहीं पर हलवाई थे। गिरराज 22 साल की उम्र में मंदसौर में जैन संतों के संपर्क में आए। पढ़ाई अधूरी छोड़कर वहीं दीक्षा लेकर गिरराज से शांतिसागर महाराज बन गए थे।

The post सूरत के जैन मुनि शांतिसागर दुष्कर्म मामले में दोषी करार: कॉलेज गर्ल को धार्मिक समारोह के लिए सूरत बुलाकर किया था रेप, सजा पर फैसला कल – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/30655/feed 0
6 साल की दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार: ICU से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया, रह-रहकर डर से सहम जाती है घबराने लगती है – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/29856 https://karnavati24news.com/news/29856#respond Tue, 18 Mar 2025 09:17:24 +0000 https://karnavati24news.com/?p=29856 बच्ची के गोद में ले जाते हुए आरोपी का सीसीटीवी फुटेज। सूरत में दुष्कर्म का शिकार हुई 6 साल की मासूम शारीरिक ही नहीं मानसिक दर्द भी सह रही है। इस घटना ने बच्ची के दिमाग पर गहरा असर छोड़ा है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाज...

The post 6 साल की दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार: ICU से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया, रह-रहकर डर से सहम जाती है घबराने लगती है – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

बच्ची के गोद में ले जाते हुए आरोपी का सीसीटीवी फुटेज।

सूरत में दुष्कर्म का शिकार हुई 6 साल की मासूम शारीरिक ही नहीं मानसिक दर्द भी सह रही है। इस घटना ने बच्ची के दिमाग पर गहरा असर छोड़ा है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाज करने वाले डॉक्टर बताते हैं कि वह बीच-बीच में डरकर सहम जाती है। बच्ची वह

.

इसी ईवी चार्जिंग स्टेशन के पास मां बच्ची के साथ सो रही थी।

करीब 25 टांके लगाए बच्ची स्मीमेर अस्पताल में भर्ती है। गायनिक विभाग के डॉक्टरों ने बच्ची की सर्जरी कर करीब 25 टांके लगाए हैं। डॉक्टरों के अनुसार सोमवार को बच्ची को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। अस्पताल स्टाफ, नर्स और वार्ड कर्मी उसका विशेष ध्यान रख रहे हैं। बच्ची अपनी मां के अलावा ज्यादा किसी से बात नहीं कर रही है। नर्स और डॉक्टर बिस्किट, चॉकलेट और अन्य खाने की चीजे देते हैं, मना कर देती है। डॉक्टरों का मानना है कि मानसिक जख्म भरने में वर्षों लग सकते हैं।

इसी कॉम्प्लेक्स में बच्ची से दुष्कर्म किया।

इसी कॉम्प्लेक्स में बच्ची से दुष्कर्म किया।

आरोपी ने बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया था बता दें कि कतारगाम गजेरा सर्कल के पास फुटपाथ पर मां के साथ सो रही 6 साल की मासूम को दरिंदा आरोपी अजय अशोक वर्मा (25) उठा ले गया था। उसने मनपा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसे वापस उसकी मां के पास छोड़कर भाग गया था।

पुलिस आरोपी अजय वर्मा से पूछताछ कर रही है दुष्कर्म का आरोपी अजय वर्मा 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस इस बारे में पूछताछ कर रही है कि उसका कोई साथी तो इस घटना में शामिल था या नहीं, उसने पहले भी ऐसा या अन्य तरह का कोई अपराध किया है या नहीं।

The post 6 साल की दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार: ICU से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया, रह-रहकर डर से सहम जाती है घबराने लगती है – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/29856/feed 0
सूरत में 6 वर्षीय मासूम का दुष्कर्मी अरेस्ट: मां संग फुटपाथ पर सोई मासूम को उठा ले गया था, लहूलुहान हालत में छोड़ गया था – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/29750 https://karnavati24news.com/news/29750#respond Sun, 16 Mar 2025 11:08:31 +0000 https://karnavati24news.com/?p=29750 गुजरात में सूरत के कतारगाम में फुटपाथ पर रहने वाले एक परिवार के लिए होली की रात कभी न भूल पाने वाला दर्द दे गई। रात में सोते समय इस परिवार की 6 साल की मासूम बच्ची को एक दरिंदा उठा ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और...

The post सूरत में 6 वर्षीय मासूम का दुष्कर्मी अरेस्ट: मां संग फुटपाथ पर सोई मासूम को उठा ले गया था, लहूलुहान हालत में छोड़ गया था – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

गुजरात में सूरत के कतारगाम में फुटपाथ पर रहने वाले एक परिवार के लिए होली की रात कभी न भूल पाने वाला दर्द दे गई। रात में सोते समय इस परिवार की 6 साल की मासूम बच्ची को एक दरिंदा उठा ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और लहूलुहान हालत में वापस वहीं

.

पुलिस ने 8 घंटे में आरोपी को दबोचा सुबह जब मां ने बच्ची को दर्द से कराहते हुए देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची को गंभीर हालत में स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद कतारगाम पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। क्राइम ब्रांच को 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद अपहरण की सीसीटीवी फुटेज मिली। फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने 8 घंटे के भीतर आरोपी अजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए 150 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें लगी हुई थीं।

इसी ईवी चार्जिंग स्टेशन के पास मां बच्ची के साथ सो रही थी।

बच्ची ने पुलिस को आरोपी का हुलिया बताया आरोपी जब बच्ची को छोड़कर गया तो वह मां के पास जाकर सो गई थी। सुबह जब मां जगी और बच्ची को खून से लथपथ देखा, तो पूछा। बच्ची ने कहा कि एक काका मुझे ले गए थे। पुलिस ने बच्ची के माता-पिता से पूछताछ की। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था, फिर भी उसने आरोपी के हावभाव, कपड़े और चेहरे की पूरी जानकारी दी।

बच्ची को तीन लेयर की इंजरी हुई है: डॉ. स्मीमेर के डॉक्टरों ने बताया कि दोपहर 2 बजे गायनिक और सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे सर्जरी की। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में तीन लेयर तक इंजरी हुई है। 20 से 25 टांके लगाए गए हैं। बच्ची आईसीयू में है। वह डरी हुई है। हालत स्थिर है।

इसी कॉम्प्लेक्स में बच्ची से दुष्कर्म किया।

इसी कॉम्प्लेक्स में बच्ची से दुष्कर्म किया।

शादीशुदा है आरोपी अशोक वर्मा नाम: अजय अशोक वर्मा (25) मूल निवासी: धनाड़ी गांव, उतरौला, बलरामपुर (यूपी)। पेशा: पहले पीओपी और कलर का काम करता था। हाल में गन्ने के रस की मशीन पर काम कर रहा था। आवास: पिछले डेढ़ महीने से कतारगाम में किराये के कमरे में रह रहा था। वैवाहिक स्थिति: आरोपी अजय वर्मा शादीशुदा है। हिस्ट्री: दो साल पहले दक्षिण भारत में काम कर रहा था। इन धाराओं में केस दर्ज आरोपी के खिलाफ बीएनएस (आईपीसी-2023 की धारा 64(2)(एल), 65(2), 137(2)) और पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 3(ए), 3(बी), 3(सी), 4, 5(आई), 5(एम), 6 के तहत मामला दर्ज किया।

The post सूरत में 6 वर्षीय मासूम का दुष्कर्मी अरेस्ट: मां संग फुटपाथ पर सोई मासूम को उठा ले गया था, लहूलुहान हालत में छोड़ गया था – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/29750/feed 0
सूरत में पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म: तीन अरेस्ट, पुलिस ने 26 दिनों में ही 2053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/29700 https://karnavati24news.com/news/29700#respond Thu, 13 Mar 2025 10:39:19 +0000 https://karnavati24news.com/?p=29700 पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी की पहले से ही महिला पर बुरी नजर थी। सूरत के पूणा इलाके में 13 फरवरी की रात दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां तीन कुख्यात अपराधियों ने एक घर में घुसकर पति को बंधक बनाया और उसकी 33 वर्षीय पत्नी के साथ...

The post सूरत में पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म: तीन अरेस्ट, पुलिस ने 26 दिनों में ही 2053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी की पहले से ही महिला पर बुरी नजर थी।

सूरत के पूणा इलाके में 13 फरवरी की रात दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां तीन कुख्यात अपराधियों ने एक घर में घुसकर पति को बंधक बनाया और उसकी 33 वर्षीय पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद आरोपी घर से 60 हजार रुपए की लूट कर फरार हो गए थ

.

इस मामले में पुलिस ने 48 घंटे में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने भी सिर्फ 26 दिनों में ही 2053 पन्नों की चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश कर दी है।

सीसीटीवी में नजर आए थे आरोपी।

पति को चाकू की नोंक पर रखकर किया था दुष्कर्म आरोपियों ने चाकू की नोक पर 30 हजार रुपए और एक सिल्वर ब्रेसलेट लूट लिया। इसके बाद पति के हाथ-पैर बांध दिए थे। फिर पति को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को छत पर ले जाकर गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने एक-एककर तीनों को अरेस्ट कर लिया था।

पहले की थी पूरी रेकी आरोपी दिनेश पहले उसी घर के पास रहता था और महिला पर उसकी बुरी नजर थी। वारदात से पहले तीनों बदमाशों ने शराब पी थी और लूट की योजना बनाई। दिनेश और निकुंज ने महिला के घर की रेकी कर घर में घुसने का प्लान बनाया था। तीसरा आरोपी अमित बाहर निगरानी कर रहा था और भागने के बाद उसने लूट के पैसे में से 12 हजार रुपए लिए थे।

48 घंटे में ही दो आरोपी भावनगर से गिरफ्तार कर लिए गए थे।

48 घंटे में ही दो आरोपी भावनगर से गिरफ्तार कर लिए गए थे।

लेस पट्टी कारखाने के शोर में पीड़िता की चीखें दबीं पुलिस के मुताबिक जहां दंपती रहता है उस जगह पर सिर्फ 30 प्रतिशत की आबादी रहती है। पूरा इलाका लगभग खाली है। इस जगह पर लेस पट्टी का कारखाना चलता है। जिसके शोर से महिला को चीखें नहीं सुनाई दी थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुजराती और हिंदी में बात कर रहे थे। सीसीटीवी में उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था।

पति लेस पट्टी के कारखाने में काम करता है और पिछले चार साल से सूरत में रह रहे हैं। पूणा पुलिस इंस्पेक्टर वीएम देसाई ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 4 टीम बनाई थीं। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक कर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

The post सूरत में पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म: तीन अरेस्ट, पुलिस ने 26 दिनों में ही 2053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/29700/feed 0
छात्रा से 6 लड़कों ने 16 महीने तक रेप किया: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे, आरोपियों में एक नाबालिग https://karnavati24news.com/news/29675 https://karnavati24news.com/news/29675#respond Wed, 12 Mar 2025 14:43:56 +0000 https://karnavati24news.com/?p=29675 बनासकांठा (गुजरात)7 मिनट पहले कॉपी लिंक वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने पालनपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। गुजरात में बनासकांठा जिले के पालनपुर में कॉलेज छात्रा के साथ 6 लड़के 16 महीने से रेप करते रहे। एक आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया उसके बाद वह...

The post छात्रा से 6 लड़कों ने 16 महीने तक रेप किया: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे, आरोपियों में एक नाबालिग appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

बनासकांठा (गुजरात)7 मिनट पहले

कॉपी लिंक

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने पालनपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

गुजरात में बनासकांठा जिले के पालनपुर में कॉलेज छात्रा के साथ 6 लड़के 16 महीने से रेप करते रहे। एक आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया उसके बाद वह उसे ब्लेकमेल करने लगा। बाद में उसके दोस्त भी लड़की के साथ रेप करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 6 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें एक लड़का नाबालिग है।

कपड़े गंदे कर बना लिया था वीडियो पुलिस के अनुसार छह आरोपियों में से एक राहुल शामलभाई फोफ ने 20 साल की छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। छात्रा उसी वक्त कॉलेज जाने लगी। नवंबर 2023 में आरोपी राहुल छात्रा को एक होटल में लंच के लिए अपने साथ ले गया था। वहां जानबूझकर उसके कपड़ों पर खाना गिराकर उसके कपड़े गंदे कर दिए थे। इसके बाद कपड़े साफ करने का कहकर होटल के कमरे में ले गया। इसी दौरान जब लड़की बाथरूम में कपड़े उतारकर कपड़े साफ कर रही थी, तभी उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

पुलिस से सभी 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस से सभी 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

16 महीनों तक करते रहे रेप वीडियो बनाने के बाद राहुल ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी अपने दोस्तों दीपक नरसंगभाई फोफ, आशीष शामलभाई फोफ, जिगर गलबाभाई बोका और शुभम घेमरभाई भूतडिया और एक अज्ञात से भी छात्रा का दुष्कर्म करवाता रहा। FIR के मुताबिक आरोपियों ने नवंबर 2023 से मार्च 2025 तक पालनपुर न्यू बस पोर्ट के कई गेस्ट हाउस और कैफे में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं लड़की का वीडियो भी वायरल कर दिया।

इसके बाद लड़की ने छह लोगों के खिलाफ तालुका पुलिस स्टेशन में नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से सभी 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण से संबंधित एक्ट में भी केस​​​ दर्ज किया गया है।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

छेड़छाड़ के आरोपी रिक्शा चालक को 1 साल की कैद, हिम्मत दिखाने के लिए जुर्माने की रकम में से 9 वर्षीय बच्ची को 2000 रुपए का इनाम दिया

अहमदाबाद सिटी सिविल एवं सत्र न्यायालय की विशेष पोक्सो कोर्ट ने 52 वर्षीय ऑटो चालक को 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक वर्ष के कठोर कारावास और 3,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, कोर्ट ने हिम्मत दिखाने के लिए जुर्माने की रकम में से बच्ची को 2000 रुपए का इनाम भी दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

The post छात्रा से 6 लड़कों ने 16 महीने तक रेप किया: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे, आरोपियों में एक नाबालिग appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/29675/feed 0
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद: पाटण की विशेष पोक्सो कोर्ट का फैसला, 3 लाख मुआवजा देने का भी आदेश – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/29372 https://karnavati24news.com/news/29372#respond Wed, 05 Mar 2025 16:35:01 +0000 https://karnavati24news.com/?p=29372 दुष्कर्म ने गर्भवती हो गई थी नाबालिग। पाटण की विशेष पोक्सो अदालत ने एक गंभीर मामले में फैसला सुनाया है। एक निजी ट्रैवल्स ड्राइवर ने 16 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। अदालत ने आरोपी गणपतजी उर्फ ​​कालू सोलंकी को 20 साल के कठोर कारावास की...

The post किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद: पाटण की विशेष पोक्सो कोर्ट का फैसला, 3 लाख मुआवजा देने का भी आदेश – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

दुष्कर्म ने गर्भवती हो गई थी नाबालिग।

पाटण की विशेष पोक्सो अदालत ने एक गंभीर मामले में फैसला सुनाया है। एक निजी ट्रैवल्स ड्राइवर ने 16 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। अदालत ने आरोपी गणपतजी उर्फ ​​कालू सोलंकी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना सितंबर 20

.

लड़की एक सोसायटी में घरेलू काम करने जाती थी। इसी दौरान उसका परिचय आरोपी ड्राइवर से हुआ था। आरोपी ने 16 सितंबर को नाबालिग का अपहरण कर लिया जब उसके माता-पिता काम पर गए थे। नाबालिग के पिता ने 24 सितंबर को पाटण बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान आरोपी और नाबालिग को पकड़ लिया गया था।

गर्भवती हो गई थी नाबालिग आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया था और वह गर्भवती हो गई थी। अदालत ने आरोपी को आईपीसी की धारा 363 के तहत 3 साल की कैद और 2000 रुपये का जुर्माना, पोक्सो एक्ट के तहत 20 साल की कैद और 50,000 रुपये का जुर्माना और अत्याचार अधिनियम के तहत 3 साल की कैद और 5000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास की सजा होगी। अदालत ने पीड़िता को तीन लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

The post किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद: पाटण की विशेष पोक्सो कोर्ट का फैसला, 3 लाख मुआवजा देने का भी आदेश – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/29372/feed 0
सूरत के मांगरोल गैंगरेप केस में दोनों आरोपी दोषी करार: नवरात्रि की पांचवी रात नाबालिग से किया था गैंगरेप, पुलिस ने 15 दिन में ही दाखिल की चार्जशीट – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/28643 https://karnavati24news.com/news/28643#respond Sun, 16 Feb 2025 14:04:49 +0000 https://karnavati24news.com/?p=28643 130 दिनों में ही ट्रायल पूरा। कोर्ट सोमवार को दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी। सूरत की मांगरोल तहसील में करीब चार महीने पहले हुए सनसनीखेज गैंगरेप के मामले के दो आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। यह घटना 8 अक्टूबर को नवरात्रि के दौरान कोसंबा पुलिस स्टेशन...

The post सूरत के मांगरोल गैंगरेप केस में दोनों आरोपी दोषी करार: नवरात्रि की पांचवी रात नाबालिग से किया था गैंगरेप, पुलिस ने 15 दिन में ही दाखिल की चार्जशीट – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

130 दिनों में ही ट्रायल पूरा। कोर्ट सोमवार को दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी।

सूरत की मांगरोल तहसील में करीब चार महीने पहले हुए सनसनीखेज गैंगरेप के मामले के दो आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। यह घटना 8 अक्टूबर को नवरात्रि के दौरान कोसंबा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई थी। कोर्ट ने इस केस की प्राथमिकता के साथ 130 दिनों मे

.

एक आरोपी की मौत हो चुकी है मांगरोल के इस चर्चित गैंगरेप मामले में पुलिस ने मुन्ना करबली पासवान, राम सजीवन (राजू) और शिवशंकर उर्फ दयाशंकर चौरसिया को गिरफ्तार किया था, लेकिन ट्रायल के दौरान शिवशंकर की बीमारी से मौत हो गई, जिससे बाकी दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा जारी रहा। सरकारी वकील नयन सुखड़वाला ने बताया कि इस केस में गंभीर अपराध को देखते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई थी।

नवरात्रि में आरोपियों ने की थी नाबालिग से हैवानियत इस केस में सबसे अहम सबूत पीड़िता और उसके दोस्त की गवाही रही। घटना नवरात्र की पांचवीं रात को 10:45 से 11:15 बजे के बीच कोसंबा के मोटा बोरसरा गांव की सीमा पर खेतों के पास हुई थी। पीड़िता अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ वहां बैठी थी। तीनों आरोपी बाइक से आए।

पहले तो उन्होंने धमकाते हुए उनके मोबाइल फोन छीन लिए, फिर दोनों के कपड़े उतरवाकर उनकी अश्लील तस्वीरें खींचीं। उसके बाद, तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता और उसका दोस्त वहां से भागे, लेकिन पीड़िता गिर गई। आरोपियों ने पीड़ता को पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर गैंगरेप किया।

वारदात वाली जगह का मुआयना करती पुलिस की जांच टीम।

वारदात वाली जगह का मुआयना करती पुलिस की जांच टीम।

पीड़िता ने कोर्ट में की थी आरोपियों की पहचानपुलिस ने 15 दिनों के अंदर 3000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी थी।घटना के दौरान चांदनी रात थी। आरोपियों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन की थी, जिससे पीड़िता ने उनके चेहरे देख लिए थे।चार्जशीट में 60 गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, साइंटिफिक एविडेंस, मोबाइल डेटा और स्पेक्ट्रोग्राफिक सबूत शामिल थे।हाईकोर्ट के निर्देश पर 11 नवंबर से डे-टू-डे आधार पर ट्रायल चला। पीड़िता और उसके दोस्त ने बिना किसी डर के गवाही दी।

The post सूरत के मांगरोल गैंगरेप केस में दोनों आरोपी दोषी करार: नवरात्रि की पांचवी रात नाबालिग से किया था गैंगरेप, पुलिस ने 15 दिन में ही दाखिल की चार्जशीट – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/28643/feed 0
सूरत में पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप: खुद को पुलिसकर्मी बता घर में घुसे थे दो बदमाश, 30 हजार लूटे; दोनों आरोपी पकड़ाए – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/28549 https://karnavati24news.com/news/28549#respond Fri, 14 Feb 2025 14:06:28 +0000 https://karnavati24news.com/?p=28549 घर में दाखिल होते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे दोनों आरोपी। सूरत के पूणा इलाके में लूटपाट और गैंगरेप की एक गंभीर वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार,देर रात दो अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दरवाजा खुलवाया और घर में घुस गए। इसके बाद दोनों...

The post सूरत में पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप: खुद को पुलिसकर्मी बता घर में घुसे थे दो बदमाश, 30 हजार लूटे; दोनों आरोपी पकड़ाए – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

घर में दाखिल होते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे दोनों आरोपी।

सूरत के पूणा इलाके में लूटपाट और गैंगरेप की एक गंभीर वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार,देर रात दो अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दरवाजा खुलवाया और घर में घुस गए। इसके बाद दोनों ने पति को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर घर में लूटपाट की और फि

.

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध घर में घुसते नजर आए थे। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों की शिनाख्त की और एक-एककर दोनों को अरेस्ट कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पूणा इलाके के गीतानगर में एक मकान में देर रात एक दंपती मौजूद था। उसी दौरान रात करीब 3 बजे दो अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और पति को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए।

आरोपियों ने चाकू की नोक पर 30 हजार रुपए और एक सिल्वर ब्रेसलेट लूट लिया। इसके बाद पति को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को छत पर ले जाकर गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई, जिसके बाद पूणा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

लेस पट्टी कारखाने के शोर में पीड़िता की चीखें दबीं पुलिस के मुताबिक जहां दंपती रहता है उस जगह पर सिर्फ 30 प्रतिशत की आबादी रहती है। पूरा इलाका लगभग खाली है। इस जगह पर लेस पट्टी का कारखाना चलता है। जिसके शोर से महिला को चीखें नहीं सुनाई दी थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुजराती और हिंदी में बात कर रहे थे। सीसीटीवी में उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था।

पति लेस पट्टी के कारखाने में काम करता है और पिछले चार साल से सूरत में रह रहे हैं। पूणा पुलिस इंस्पेक्टर वीएम देसाई ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 4 टीम बनाई थीं। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक कर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

The post सूरत में पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप: खुद को पुलिसकर्मी बता घर में घुसे थे दो बदमाश, 30 हजार लूटे; दोनों आरोपी पकड़ाए – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/28549/feed 0