woman beating Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/woman-beating Fri, 31 Jan 2025 09:49:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png woman beating Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/woman-beating 32 32 महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, बाइक से बांधकर घुमाया: महिलाओं समेत 15 लोगों ने की क्रूरता, गुजरात के गांव की घटना – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/27946 https://karnavati24news.com/news/27946#respond Fri, 31 Jan 2025 09:49:13 +0000 https://karnavati24news.com/?p=27946 आरोपियों में 10 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। गुजरात में दाहोद जिले के एक गांव में 35 वर्षीय विवाहित महिला को गांव के ही 15 लोगों ने अमानवीय यातनाएं दीं। महिला पर गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए आरोपियों ने उसे...

The post महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, बाइक से बांधकर घुमाया: महिलाओं समेत 15 लोगों ने की क्रूरता, गुजरात के गांव की घटना – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

आरोपियों में 10 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

गुजरात में दाहोद जिले के एक गांव में 35 वर्षीय विवाहित महिला को गांव के ही 15 लोगों ने अमानवीय यातनाएं दीं। महिला पर गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए आरोपियों ने उसे अर्धनग्न कर पिटाई की और उसे बाइक से बांधकर पूरे गांव में

.

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी किया पुलिस के मुताबिक घटना 28 जनवरी की है। पीड़ित महिला गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर मौजूद थी। इसी दौरान लाठी-डंडों से लैस 15 लोगों की भीड़ ने घर पर धावा बोल दिया। महिला को पीटते हुए घर के बाहर लाए और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसे बाइक से बांधकर पूरे गांव में घुमाया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

गांव के एक युवक से अवैध संबंध का आरोप लगाकर दी यातनाएं।

आरोपियों में 5 महिलाएं भी शामिल महिला को यातना देने वाली 15 लोगों की भीड़ में 5 महिलाएं भी थीं। आरोपी महिलाएं पीड़ित को पकड़े थीं और डंडे से पीट रही थीं। पीड़ित महिला उनसे गुहार लगाती रहती है, लेकिन आरोपी महिलाएं उसे गालियां देते हुए पीटती रहती हैं। भीड़ महिला को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाती रही। कुछ लोग उसका वीडियो बनाते रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने भी FIR दर्ज करवाई।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने भी FIR दर्ज करवाई।

सभी 15 आरोपियों के नाम…

महिला के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी पुरुषों के नाम…बहादुर कांति डामोर, संजय बहादुर डामोर, दियार कीर्तन बहादुर डामोर, राजू कांति डामोर, धर्मेंद्र राजू डामोर, गोविंद भारत डामोर, हिमंत गेदल डामोर, पप्पू कल्याण डामोर, गोपाल पप्पू डामोर और विक्रम बहादुर पगी।

आरोपी महिलाओं के नाम…हंसाबेन राजू डामोर, चंपाबेन बहादुर डामोर, सीताबेन विनोद सिसोदिया, वर्षाबेन पप्पू कल्याण डामोर और रमीलाबेन हिमंत डामोर।

———————– ये खबरें भी पढ़ें…

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, डंडों से पिटाई; बचाने कोई नहीं आया सबने वीडियो बनाया

इंदौर में सोमवार को चार महिलाओं ने मोहल्ले की ही एक महिला को बुरी तरह पीटा। उसके कपड़े फाड़कर पूरे गांव में घुमाया। महिलाएं जब यह कृत्य कर रही थीं, तब गांव के किसी भी शख्स ने बीच-बचाव नहीं किया। उल्टा लोग वीडियो बनाते रहे। पूरी खबर पढ़ें…

पकड़ा, गोली मारी और सिर काटकर टांग दिया:मणिपुर पुलिस के कमांडो पर आरोप

19 जुलाई को मणिपुर से वीडियो वायरल हुआ, इसमें दो महिलाओं को भीड़ निर्वस्त्र कर घुमा रही थी। एक पीड़िता के साथ गैंगरेप भी किया गया, लेकिन क्या आपने मणिपुर से ही वायरल हुआ डेविड का वीडियो देखा है? वीडियो में बांस पर एक कटा सिर लटका है। लेकिन वीडियो बनाने वाले खुश हैं। पूरी खबर पढ़ें…

The post महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, बाइक से बांधकर घुमाया: महिलाओं समेत 15 लोगों ने की क्रूरता, गुजरात के गांव की घटना – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/27946/feed 0