kite flying accident Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/kite-flying-accident Thu, 16 Jan 2025 13:59:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png kite flying accident Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/kite-flying-accident 32 32 सूरत में 2 जख्मी कबूतरों के पंख ट्रांसप्लांट किए गए: चाइनीज मांझे से कबूतरों के पंख कट गया था, एक मुर्दा कबूतर के पंख लगाए – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/27157 https://karnavati24news.com/news/27157#respond Thu, 16 Jan 2025 13:59:32 +0000 https://karnavati24news.com/?p=27157 मकर संक्रांति के दिन सूरत में 300 से ज्यादा घायल पक्षियों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया था। इसी तरह पालनी बर्ड्स हॉस्पिटल में भी 100 से ज्यादा घायल पक्षी लाए गए थे। यहां पक्षियों के इलाज के साथ-साथ दो कबूतरों के पंख भी ट्रांसप्लांट किए गए। . 30...

The post सूरत में 2 जख्मी कबूतरों के पंख ट्रांसप्लांट किए गए: चाइनीज मांझे से कबूतरों के पंख कट गया था, एक मुर्दा कबूतर के पंख लगाए – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

मकर संक्रांति के दिन सूरत में 300 से ज्यादा घायल पक्षियों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया था। इसी तरह पालनी बर्ड्स हॉस्पिटल में भी 100 से ज्यादा घायल पक्षी लाए गए थे। यहां पक्षियों के इलाज के साथ-साथ दो कबूतरों के पंख भी ट्रांसप्लांट किए गए।

.

30 मिनट में ही कर दी गई सर्जरी पालनी बर्ड्स हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों कबूतरों के एक-एक पंख मांझे से बुरी तरह कट गए थे। जांच में पता चला कि कबूतरों के पंखों की हड्डी का गोला सुरक्षित था। इसलिए 30 मिनट में ही दोनों कबूतरों की सर्जरी कर दी गई। इनमें एक मृत कबूतर के पंख ट्रांसप्लांट किए गए। इस तरह दक्षिण गुजरात में पहली बार बर्ड विंग ट्रांसप्लांट किया गया।

पक्षियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में पशु भी घातक मांझे का शिकार हुए।

अंगदान के लिए पहचाना जाता है सूरत सूरत अंगदान के लिए देशभर में मशहूर है, जिसने देश-विदेश में कई लोगों को नई जिंदगी दी है। आमतौर पर मानव अंगदान के मामले देखने को मिलते हैं, लेकिन सूरत में पक्षी अंगदान पहली बार हुआ है। मृत पक्षियों के कारण घायल पक्षियों को नई उड़ान मिल गई है।

The post सूरत में 2 जख्मी कबूतरों के पंख ट्रांसप्लांट किए गए: चाइनीज मांझे से कबूतरों के पंख कट गया था, एक मुर्दा कबूतर के पंख लगाए – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/27157/feed 0
गुजरात में पतंगबाजी से जुड़ी घटनाओं में 15 की मौत: करीब 200 हुए घायल, मरने वालों में 3 और 5 साल के दो बच्चे भी शामिल – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/27151 https://karnavati24news.com/news/27151#respond Thu, 16 Jan 2025 12:56:29 +0000 https://karnavati24news.com/?p=27151 सौराष्ट्र-कच्छ में छह, मध्य गुजरात में छह और अहमदाबाद और भरूच में एक-एक मौत हुई है। गुजरात में मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी से हुए अलग-अलग हादसों में मरने वालों का आंकड़ा 15 पर जा पहुंचा है। जबकि घायलों की संख्या 200 के करीब दर्ज की गई है। मरने...

The post गुजरात में पतंगबाजी से जुड़ी घटनाओं में 15 की मौत: करीब 200 हुए घायल, मरने वालों में 3 और 5 साल के दो बच्चे भी शामिल – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

सौराष्ट्र-कच्छ में छह, मध्य गुजरात में छह और अहमदाबाद और भरूच में एक-एक मौत हुई है।

गुजरात में मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी से हुए अलग-अलग हादसों में मरने वालों का आंकड़ा 15 पर जा पहुंचा है। जबकि घायलों की संख्या 200 के करीब दर्ज की गई है। मरने वालों में तीन और पांच साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, गांधीधाम में मांझे से एक 1

.

मिली जानकारी के मुताबिक, अनुसार गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में छह, मध्य गुजरात में छह और अहमदाबाद और भरूच में एक-एक मौत हुई है। इससे पहले उत्तरी गुजरात के अरावली जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

राजकोट में 5 साल के बच्चे की मौत हालोल के राहटलाव गांव में रहने वाले परेशभाई अपने बेटे 5 वर्षीय बेटे कुणाल को दोपहिया से गुब्बारे खरीदने जा रहे थे। इसी बीच अचानक उसके सामने पतंग की डोर आ गई, जो सामने बैठे कुणाल के गले में लिपट गई। रस्सी से बच्चे का गला बुरी तरह कट गया। घायल कुणाल को तुरंत इलाज के लिए हलोल के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई।

कंट्रोल रूम को मिली 4956 कॉल मंगलवार की रात तक प्रदेश में 108 पर 4956 आपातकालीन कॉल मिलीं। गुजरात में 108 आपातकालीन सेवा के प्रमुख सतीश पटेल ने कहा कि बड़ी संख्या में पतंग के डोरी और मांझे लोगों के घायल होने की कॉल प्राप्त हुईं। पटेल ने कहा कि लोगों के साथ पक्षियों को मांझे से नुकसान पहुंचा। घटनाओं में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गुजरात में मांझे से होने वाली घटनाओं से लोगों को बचाने के लिए काफी तैयारियां की गई थी।

विशेष टीमें तैयार की गई थीं दुपहिया वाहनों के सुरक्षा कचव लगाए गए थे, लेकिन इसके बाद भी काफी घटनाएं सामने आई। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पांच दिनों में 7000 पतंगें पहुंची। एयरपोर्ट ने 35 स्टॉफ की ड्यूटी लगाकर उड़ानों का संचालन जारी रखा। अहमदाबाद हवाई अड्‌डे ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी साझा की है।

उत्तरायण पर्व पर संभावित दुर्घटना से निपटने के लिए 108 की विशेष टीमें तैयार की गई थीं। राज्य में 108, फायर, करुणा हेल्पलाइन सहित विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की टीमें भी यह सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट पर रखी गई थीं कि लोगों समेत पशु-पक्षियों को भी तत्काल इलाज मिले।

The post गुजरात में पतंगबाजी से जुड़ी घटनाओं में 15 की मौत: करीब 200 हुए घायल, मरने वालों में 3 और 5 साल के दो बच्चे भी शामिल – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/27151/feed 0