dahod Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/dahod Sat, 15 Feb 2025 07:58:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png dahod Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/dahod 32 32 महाकुंभ से लौट रहे गुजरातियों की बस ट्रक से टकराई: हादसे में 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल, दाहोद के पल्ली गांव में हुआ हादसा – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/28588 https://karnavati24news.com/news/28588#respond Sat, 15 Feb 2025 07:58:15 +0000 https://karnavati24news.com/?p=28588 हादसे के शिकार हुए लोग ढोलका और अंकलेश्वर के आसपास के रहने वाले थे। गुजरात के दाहोद जिले के पल्ली गांव में शुक्रवार देर रात ट्रैवलर की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे का शिकार हुए...

The post महाकुंभ से लौट रहे गुजरातियों की बस ट्रक से टकराई: हादसे में 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल, दाहोद के पल्ली गांव में हुआ हादसा – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

हादसे के शिकार हुए लोग ढोलका और अंकलेश्वर के आसपास के रहने वाले थे।

गुजरात के दाहोद जिले के पल्ली गांव में शुक्रवार देर रात ट्रैवलर की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे का शिकार हुए लोग महाकुंभ से लौट रहे थे। घायलों को दाहोद के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

.

खड़े ट्रक से टकरा गई थी ट्रैवलर लीमखेड़ा उप पुलिस अधीक्षक एमबी व्यास ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा विंगर ट्रैवलर गाड़ी (जीजे-05-सीडब्ल्यू-2699) लीमखेड़ा-पल्ली ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक (यूपी-53-एफटी-0167) से टकरा गई थी। टक्कर से ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए और चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक के ब्रेक फेल होने के चलते सड़क किनारे खड़ा था ट्रक ट्रक के चालक ने बताया कि हमारे दो ट्रक चल रहे थे। इसी बीच कल शाम को एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। इसके चलते ट्रक लीमखेड़ा-पल्ली ओवरब्रिज पर खड़ा हुआ था। हम लोग मैकेनिक का इंतजार कर रहे थे, जो कि रास्ते में था। इसी बीच रात को ट्रक के पिछले हिस्से से ट्रैवलर टकरा गई।

मृतकों के नाम देवराजसिंह लाखाभाई नकुम (47 वर्ष) जशुबा देवराजभाई नकुम (49 वर्ष) सिद्धराजसिंह जितेन्द्रसिंह डाभी (32 वर्ष) रमेशगिरी प्रतापगिरी गोस्वामी (47 वर्ष)

The post महाकुंभ से लौट रहे गुजरातियों की बस ट्रक से टकराई: हादसे में 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल, दाहोद के पल्ली गांव में हुआ हादसा – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/28588/feed 0
महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, बाइक से बांधकर घुमाया: महिलाओं समेत 15 लोगों ने की क्रूरता, गुजरात के गांव की घटना – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/27946 https://karnavati24news.com/news/27946#respond Fri, 31 Jan 2025 09:49:13 +0000 https://karnavati24news.com/?p=27946 आरोपियों में 10 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। गुजरात में दाहोद जिले के एक गांव में 35 वर्षीय विवाहित महिला को गांव के ही 15 लोगों ने अमानवीय यातनाएं दीं। महिला पर गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए आरोपियों ने उसे...

The post महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, बाइक से बांधकर घुमाया: महिलाओं समेत 15 लोगों ने की क्रूरता, गुजरात के गांव की घटना – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

आरोपियों में 10 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

गुजरात में दाहोद जिले के एक गांव में 35 वर्षीय विवाहित महिला को गांव के ही 15 लोगों ने अमानवीय यातनाएं दीं। महिला पर गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए आरोपियों ने उसे अर्धनग्न कर पिटाई की और उसे बाइक से बांधकर पूरे गांव में

.

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी किया पुलिस के मुताबिक घटना 28 जनवरी की है। पीड़ित महिला गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर मौजूद थी। इसी दौरान लाठी-डंडों से लैस 15 लोगों की भीड़ ने घर पर धावा बोल दिया। महिला को पीटते हुए घर के बाहर लाए और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसे बाइक से बांधकर पूरे गांव में घुमाया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

गांव के एक युवक से अवैध संबंध का आरोप लगाकर दी यातनाएं।

आरोपियों में 5 महिलाएं भी शामिल महिला को यातना देने वाली 15 लोगों की भीड़ में 5 महिलाएं भी थीं। आरोपी महिलाएं पीड़ित को पकड़े थीं और डंडे से पीट रही थीं। पीड़ित महिला उनसे गुहार लगाती रहती है, लेकिन आरोपी महिलाएं उसे गालियां देते हुए पीटती रहती हैं। भीड़ महिला को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाती रही। कुछ लोग उसका वीडियो बनाते रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने भी FIR दर्ज करवाई।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने भी FIR दर्ज करवाई।

सभी 15 आरोपियों के नाम…

महिला के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी पुरुषों के नाम…बहादुर कांति डामोर, संजय बहादुर डामोर, दियार कीर्तन बहादुर डामोर, राजू कांति डामोर, धर्मेंद्र राजू डामोर, गोविंद भारत डामोर, हिमंत गेदल डामोर, पप्पू कल्याण डामोर, गोपाल पप्पू डामोर और विक्रम बहादुर पगी।

आरोपी महिलाओं के नाम…हंसाबेन राजू डामोर, चंपाबेन बहादुर डामोर, सीताबेन विनोद सिसोदिया, वर्षाबेन पप्पू कल्याण डामोर और रमीलाबेन हिमंत डामोर।

———————– ये खबरें भी पढ़ें…

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, डंडों से पिटाई; बचाने कोई नहीं आया सबने वीडियो बनाया

इंदौर में सोमवार को चार महिलाओं ने मोहल्ले की ही एक महिला को बुरी तरह पीटा। उसके कपड़े फाड़कर पूरे गांव में घुमाया। महिलाएं जब यह कृत्य कर रही थीं, तब गांव के किसी भी शख्स ने बीच-बचाव नहीं किया। उल्टा लोग वीडियो बनाते रहे। पूरी खबर पढ़ें…

पकड़ा, गोली मारी और सिर काटकर टांग दिया:मणिपुर पुलिस के कमांडो पर आरोप

19 जुलाई को मणिपुर से वीडियो वायरल हुआ, इसमें दो महिलाओं को भीड़ निर्वस्त्र कर घुमा रही थी। एक पीड़िता के साथ गैंगरेप भी किया गया, लेकिन क्या आपने मणिपुर से ही वायरल हुआ डेविड का वीडियो देखा है? वीडियो में बांस पर एक कटा सिर लटका है। लेकिन वीडियो बनाने वाले खुश हैं। पूरी खबर पढ़ें…

The post महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, बाइक से बांधकर घुमाया: महिलाओं समेत 15 लोगों ने की क्रूरता, गुजरात के गांव की घटना – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/27946/feed 0