civil hospital Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/civil-hospital Fri, 14 Feb 2025 16:18:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png civil hospital Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/civil-hospital 32 32 मां और उसका प्रेमी एक महीने का बच्चा लेकर भागे: सिविल अस्पताल के सीसीटीवी में नजर आए दोनों, पुलिस ने मां को पकड़ा; युवक बच्चे के साथ फरार – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/28554 https://karnavati24news.com/news/28554#respond Fri, 14 Feb 2025 16:18:56 +0000 https://karnavati24news.com/?p=28554 जन्म के समय से ही बच्चे की हालत गंभीर थी, फिर भी दोनों उसे लेकर भागे। सूरत के सिविल अस्पताल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। डॉक्टर जिस बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, उसकी मां ही अपने प्रेमी के साथ उसे लेकर...

The post मां और उसका प्रेमी एक महीने का बच्चा लेकर भागे: सिविल अस्पताल के सीसीटीवी में नजर आए दोनों, पुलिस ने मां को पकड़ा; युवक बच्चे के साथ फरार – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

जन्म के समय से ही बच्चे की हालत गंभीर थी, फिर भी दोनों उसे लेकर भागे।

सूरत के सिविल अस्पताल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। डॉक्टर जिस बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, उसकी मां ही अपने प्रेमी के साथ उसे लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मां को ढूंढ निकाला, लेकिन उसका साथी अब भी बच्चे को लेकर फरार है।

.

नवजात की हालत गंभीर है जन्म के समय से ही बच्चे की हालत गंभीर थी, अस्पताल ने उसकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए थे, लेकिन उसकी मां ने अपनी ममता भुलाकर गंभीर हालत में बच्चे को लेकर भाग निकली। इससे बच्चे की जान को गंभीर खतरा हो गया है। बच्चे के पिता ने इस मामले में पुलिस शिकायत की है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी पुलिस को जानकारी दी है।

एनआईसीयू से बाहर आती हुई मां।

परिवार ने प्रेमी को अपना करीबी बताया था सिविल अस्पताल में 15 जनवरी में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के समय से ही बच्चे की हालत गंभीर थी। उसे 20 जनवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया। बच्चे के दिल में छेद और अन्य समस्या होने के कारण उसे 7 फरवरी को फिर से एनआसीयू में भर्ती किया गया था। बच्चे को बचाने के लिए अस्पताल ने सभी जरूरी टेस्ट करवाए थे। मां के रहने की भी पूरी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान मां के साथ उसका पति और एक अन्य युवक भी था, जिसे परिवार का करीबी बताया गया।

कुछ देर बाद महिला का साथी बच्चे के लेकर बाहर आता नजर आया।

कुछ देर बाद महिला का साथी बच्चे के लेकर बाहर आता नजर आया।

फीडिंग के लिए महिला को बच्चे के पास छोड़ा जाता था पांच से सात दिनों तक यह बच्चा अस्पताल में भर्ती रहा। इस दौरान मां और बच्चे के पास यह युवक पिता की मौजूदगी और गैरमौजूदगी दोनों में जाता था। महिला अपने पति और एक परिचित युवक के साथ आई थी। चूंकि बच्चे को मां का दूध जरूरी था, इसलिए उसे एनआईसीयू से बाहर मां के पास ले जाया जाता था।

बुधवार सुबह करीब 6 बजे युवक बच्चे को दूध पिलाने की बात कहकर निकला और उसे लेकर अस्पताल से भाग गया। इस बीच महिला भी अस्पताल से गायब हो गई। बाद में डॉक्टरों की टीम जब रूटीन राउंड पर आई तो बच्चा नहीं मिला। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। सुबह 9 बजे बच्चे का पिता आया उसे भी इस बात की जानकारी नहीं थी। इसका बाद बच्चे के गायब होने की शिकायत पुलिस को दी गई।

गंभीर होने के चलते बच्चे को सिविल हॉस्पिटल के NICU में रेफर किया गया था।

गंभीर होने के चलते बच्चे को सिविल हॉस्पिटल के NICU में रेफर किया गया था।

महिला बोली- भागना चाहती थी, दो बच्चों की याद आने पर लौट आई दोनों ट्रेन पर चढ़े, पर कुछ देर महिला उतर गई | सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई। पहले महिला अस्पताल से बाहर जाती है और कुछ देर बाद युवक बच्चे को लेकर बाहर निकलता है। दोनों सीधे सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वे ट्रेन में चढ़ गए। हालांकि, कुछ देर बाद महिला अकेले ट्रेन से उतर गई, फिर युवक भी बच्चे को लेकर नीचे उतर गया। लेकिन अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है, जबकि महिला मिल चुकी है।

खटोदरा पुलिस के अनुसार, पुलिस को महिला, युवक और बच्चे की खोजबीन में सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले। स्टेशन से महिला को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पति से झगड़े के कारण वह युवक के साथ भागना चाहती थी। लेकिन ट्रेन में चढ़ने के बाद उसे अपने दो अन्य बच्चों की चिंता सताने लगी, इसलिए वह उतर गई। युवक बच्चे के साथ फरार है।

The post मां और उसका प्रेमी एक महीने का बच्चा लेकर भागे: सिविल अस्पताल के सीसीटीवी में नजर आए दोनों, पुलिस ने मां को पकड़ा; युवक बच्चे के साथ फरार – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/28554/feed 0