Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

मां और उसका प्रेमी एक महीने का बच्चा लेकर भागे: सिविल अस्पताल के सीसीटीवी में नजर आए दोनों, पुलिस ने मां को पकड़ा; युवक बच्चे के साथ फरार – Gujarat News

जन्म के समय से ही बच्चे की हालत गंभीर थी, फिर भी दोनों उसे लेकर भागे।

सूरत के सिविल अस्पताल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। डॉक्टर जिस बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, उसकी मां ही अपने प्रेमी के साथ उसे लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मां को ढूंढ निकाला, लेकिन उसका साथी अब भी बच्चे को लेकर फरार है।

.

नवजात की हालत गंभीर है जन्म के समय से ही बच्चे की हालत गंभीर थी, अस्पताल ने उसकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए थे, लेकिन उसकी मां ने अपनी ममता भुलाकर गंभीर हालत में बच्चे को लेकर भाग निकली। इससे बच्चे की जान को गंभीर खतरा हो गया है। बच्चे के पिता ने इस मामले में पुलिस शिकायत की है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी पुलिस को जानकारी दी है।

एनआईसीयू से बाहर आती हुई मां।

परिवार ने प्रेमी को अपना करीबी बताया था सिविल अस्पताल में 15 जनवरी में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के समय से ही बच्चे की हालत गंभीर थी। उसे 20 जनवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया। बच्चे के दिल में छेद और अन्य समस्या होने के कारण उसे 7 फरवरी को फिर से एनआसीयू में भर्ती किया गया था। बच्चे को बचाने के लिए अस्पताल ने सभी जरूरी टेस्ट करवाए थे। मां के रहने की भी पूरी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान मां के साथ उसका पति और एक अन्य युवक भी था, जिसे परिवार का करीबी बताया गया।

कुछ देर बाद महिला का साथी बच्चे के लेकर बाहर आता नजर आया।

कुछ देर बाद महिला का साथी बच्चे के लेकर बाहर आता नजर आया।

फीडिंग के लिए महिला को बच्चे के पास छोड़ा जाता था पांच से सात दिनों तक यह बच्चा अस्पताल में भर्ती रहा। इस दौरान मां और बच्चे के पास यह युवक पिता की मौजूदगी और गैरमौजूदगी दोनों में जाता था। महिला अपने पति और एक परिचित युवक के साथ आई थी। चूंकि बच्चे को मां का दूध जरूरी था, इसलिए उसे एनआईसीयू से बाहर मां के पास ले जाया जाता था।

बुधवार सुबह करीब 6 बजे युवक बच्चे को दूध पिलाने की बात कहकर निकला और उसे लेकर अस्पताल से भाग गया। इस बीच महिला भी अस्पताल से गायब हो गई। बाद में डॉक्टरों की टीम जब रूटीन राउंड पर आई तो बच्चा नहीं मिला। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। सुबह 9 बजे बच्चे का पिता आया उसे भी इस बात की जानकारी नहीं थी। इसका बाद बच्चे के गायब होने की शिकायत पुलिस को दी गई।

गंभीर होने के चलते बच्चे को सिविल हॉस्पिटल के NICU में रेफर किया गया था।

गंभीर होने के चलते बच्चे को सिविल हॉस्पिटल के NICU में रेफर किया गया था।

महिला बोली- भागना चाहती थी, दो बच्चों की याद आने पर लौट आई दोनों ट्रेन पर चढ़े, पर कुछ देर महिला उतर गई | सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई। पहले महिला अस्पताल से बाहर जाती है और कुछ देर बाद युवक बच्चे को लेकर बाहर निकलता है। दोनों सीधे सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वे ट्रेन में चढ़ गए। हालांकि, कुछ देर बाद महिला अकेले ट्रेन से उतर गई, फिर युवक भी बच्चे को लेकर नीचे उतर गया। लेकिन अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है, जबकि महिला मिल चुकी है।

खटोदरा पुलिस के अनुसार, पुलिस को महिला, युवक और बच्चे की खोजबीन में सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले। स्टेशन से महिला को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पति से झगड़े के कारण वह युवक के साथ भागना चाहती थी। लेकिन ट्रेन में चढ़ने के बाद उसे अपने दो अन्य बच्चों की चिंता सताने लगी, इसलिए वह उतर गई। युवक बच्चे के साथ फरार है।

संबंधित पोस्ट

तंबाकू के विज्ञापन के लिए अक्षय ने मांगी माफी: अभिनेता ने कहा- इससे मिले पैसे का इस्तेमाल एक नेक काम में करूंगा, फैंस की प्रतिक्रिया हैरान

Karnavati 24 News

अदानी की नई डील: अब अडानी की कंपनी भी बनाएगी ड्रोन, ड्रोन स्टार्टअप में खरीदी 50% की हिस्सेदारी

Karnavati 24 News

श्रीदेवी की लाडली को देखती रहीं रेखा…प्यार से गले लगाया, वीडियो वायरल

Admin

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ इन दिनों फैंस के बीच चर्चाओं का हिस्सा बनी

Karnavati 24 News

CCI ने Amazon के विक्रेताओं Cloudtail, Appario पर छापा मारा; पूर्व में भी कुछ विक्रेताओं को तरजीह देने के आरोप लगते रहे हैं।

Karnavati 24 News

गर्ल के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, कहा- ‘मैं स्मृति ईरानी पार्ट-2 बनूंगी’

Translate »