Rahul Gandhi Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/rahul-gandhi Wed, 09 Apr 2025 01:02:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png Rahul Gandhi Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/rahul-gandhi 32 32 कांग्रेस के 84वें अधिवेशन का दूसरा दिन: देशभर से 1700 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, झंडावंदन से शुरुआत होगी https://karnavati24news.com/news/30857 https://karnavati24news.com/news/30857#respond Wed, 09 Apr 2025 01:02:40 +0000 https://karnavati24news.com/?p=30857 Hindi NewsNationalCongress AICC Session 2025 Update; Rahul Gandhi | Sonia Priyanka Gandhi Kharge अहमदाबाद44 मिनट पहलेलेखक: आशीष राय कॉपी लिंक सोमवार शाम 6 बजे गांधी आश्रम में प्रार्थना सभा हुई, जिसमें राहुल, सोनिया और खड़गे समेत सभी नेता शामिल हुए। गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन हो रहा...

The post कांग्रेस के 84वें अधिवेशन का दूसरा दिन: देशभर से 1700 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, झंडावंदन से शुरुआत होगी appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
Hindi NewsNationalCongress AICC Session 2025 Update; Rahul Gandhi | Sonia Priyanka Gandhi Kharge

अहमदाबाद44 मिनट पहलेलेखक: आशीष राय

कॉपी लिंक

सोमवार शाम 6 बजे गांधी आश्रम में प्रार्थना सभा हुई, जिसमें राहुल, सोनिया और खड़गे समेत सभी नेता शामिल हुए।

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन हो रहा है। यह दो दिन (8 और 9 अप्रैल) का है। मंगलवार को पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चार घंटे चली। आज दूसरे दिन साबरमती रिवरफ्रंट पर मुख्य अधिवेशन होगा, जिसमें देशभर से 1700 से अधिक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भाग लेंगे। अधिवेशन की शुरुआत सुबह 9.30 पार्टी के झंडावंदन के साथ होगी। कार्यक्रम के लिए रिवरफ्रंट पर VVIP डोम बनाया गया है। इस अधिवेशन की थीम है, ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, और संघर्ष।’

अधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे सीनियर लीडर भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के मुताबिक यह अधिवेशन गुजरात में संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

गुजरात में 64 साल बाद हो रहा अधिवेशन इस साल महात्मा गांधी के बतौर कांग्रेस अध्यक्ष 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसके अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती भी है। दोनों ही महान विभूतियां गुजरात में पैदा हुई थीं, इसलिए कांग्रेस पार्टी ये अधिवेशन गुजरात में कर रही है। इससे पहले 1961 में भावनगर में अधिवेशन हुआ था। यह आजादी के बाद गुजरात में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम था।

अधिवेशन के पहले दिन की 5 तस्वीरें…

राहुल और सोनिया गांधी मंगलवार सुबह 10.30 पर अहमदबाद पहुंचे। होटल में हयात में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राहुल और सोनिया गांधी मंगलवार सुबह 10.30 पर अहमदबाद पहुंचे। होटल में हयात में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे का हाथ पकड़कर (CWC) की बैठक में शामिल होने पहुंचे।

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे का हाथ पकड़कर (CWC) की बैठक में शामिल होने पहुंचे।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी।

करीब 4 घंटे तक चली मीटिंग के बाद कांग्रेसी नेता शाम 6 बजे गांधी आश्रम पहुंचे।

करीब 4 घंटे तक चली मीटिंग के बाद कांग्रेसी नेता शाम 6 बजे गांधी आश्रम पहुंचे।

मीटिग के बाद कांग्रेसी नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक में ग्रुप फोटो खिंचवाई।

मीटिग के बाद कांग्रेसी नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक में ग्रुप फोटो खिंचवाई।

अधिवेशन के लिए कांग्रेस की तैयारियां रणनीति और अभियान की शुरुआत अधिवेशन में 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही ‘संविधान बचाओ यात्रा’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत भी अहमदाबाद से होगी, जिसका लक्ष्य भाजपा को चुनौती देना और कांग्रेस की स्थिति मजबूत करना है।

ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 15 सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी बनाई है, जिसके संयोजक रणदीप सुरजेवाला हैं। इसमें भूपेश बघेल, सचिन पायलट और विक्रांत भूरिया जैसे नेता शामिल हैं। यह कमेटी अधिवेशन में चर्चा के लिए प्रस्तावों और रणनीतियों का मसौदा तैयार कर रही है। कमेटी की कई बैठकें दिल्ली और अन्य स्थानों पर हो चुकी हैं, जहां बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया।

होटलों के 2000 कमरे बुक दो दिवसीय कार्यक्रम में करीब 3000 कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इसलिए अहमदाबाद शहर और आसपास 2000 होटल कमरे बुक किए गए हैं। इसके चलते ITC नर्मदा और कोर्टयार्ड समेत बड़े होटल कंपलीट बुक्ड हैं।कार्यकर्ता ‘कार सेवा’ प्रदान करेंगे।

कारों और बसों की भी व्यवस्था नेताओं को ले जाने और लाने के लिए कारों और बसों की भी व्यवस्था की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी कार लेकर सेवा में शामिल होने के लिए सूचित किया गया है। होटल की कारें भी बुक की गई हैं और कुछ कारें निजी ट्रैवल एजेंसियों से भी किराए पर ली जा रही हैं।

गुजरात में कांग्रेस के चुनावी सफर पर एक नजर गुजरात में कांग्रेस का चुनावी सफर एक लंबी और उतार-चढ़ाव भरी कहानी है। स्वतंत्रता के बाद से लेकर अब तक कांग्रेस ने गुजरात में कभी मजबूत पकड़ बनाई तो कभी उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा।

स्वतंत्रता के बाद का दौर (1960-1990) 1960 में गुजरात के गठन के बाद कांग्रेस ने राज्य में अपनी मजबूत स्थिति बनाई। 1962, 1967 और 1972 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की। इस दौरान जिवराज मेहता, बलवंतराय मेहता और हितेंद्र देसाई जैसे गांधीवादी नेताओं ने पार्टी को नेतृत्व दिया।

माधवसिंह सोलंकी युग 1980 और 1985 में कांग्रेस ने माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। 1985 में कांग्रेस ने 149 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया, जो गुजरात विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी जीत थी। सोलंकी की ‘KHAM’ (क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी, मुस्लिम) रणनीति ने पार्टी को सामाजिक गठजोड़ के आधार पर मजबूत किया।

1995 में भाजपा की एंट्री 1962 से 1984 तक कांग्रेस ने गुजरात की ज्यादातर लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाए रखा। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति लहर में कांग्रेस ने सभी 26 सीटें जीतीं। 1990 के दशक में हिंदुत्व और राम मंदिर आंदोलन के साथ भाजपा ने गुजरात में पैर जमाने शुरू किए। 1995 में पहली बार भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीता और कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई।

7 चुनाव से कांग्रेस सत्ता से दूर 2002 के दंगों के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात को अपना गढ़ बना लिया। कांग्रेस का वोट शेयर लगातार कम होता गया। 2002 में कांग्रेस को 51 सीटें मिलीं, जो 1998 की 53 से कम थीं। 2007 में कांग्रेस को 59 सीटें मिलीं। 2012 में भी कांग्रेस 61 सीटों पर सिमट गई। 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया और 77 सीटें जीतीं, लेकिन सत्ता से दूर रही। 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) के उभरने से कांग्रेस का वोट बंटा और वह मात्र 17 सीटों पर सिमट गई।

24 साल बाद 1 लोकसभा सीट जीती 2004 में कांग्रेस ने गुजरात में 12 सीटें जीतीं, लेकिन 2009 में यह संख्या 11 हो गई। 2014 और 2019 में भाजपा ने सभी 26 सीटें जीतकर कांग्रेस को शून्य पर ला दिया। 2024 में कांग्रेस ने बनासकांठा सीट जीतकर 10 साल बाद खाता खोला, लेकिन कुल मिलाकर उसका प्रदर्शन कमजोर रहा।

कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन से जुड़ी पुरानी तस्वीरें…

तस्वीर 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन की है। महात्मा गांधी इसमें शामिल हुए थे।

तस्वीर 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन की है। महात्मा गांधी इसमें शामिल हुए थे।

1932 के हरिपुर अधिवेशन के दौरान महात्मा गांधी, सुभाष चंद्रे बोस और सरदार बल्लभ भाई पटेल।

1932 के हरिपुर अधिवेशन के दौरान महात्मा गांधी, सुभाष चंद्रे बोस और सरदार बल्लभ भाई पटेल।

भावनगर अधिवेशन में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी पहुंचे थे।

भावनगर अधिवेशन में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी पहुंचे थे।

भावनगर अधिवेशन नीलम संजीव रेड्डी की अध्यक्षता में हुआ था।

भावनगर अधिवेशन नीलम संजीव रेड्डी की अध्यक्षता में हुआ था।

भावनगर अधिवेशन के दौरान तीन एंट्री गेट तैयार किए गए थे

भावनगर अधिवेशन के दौरान तीन एंट्री गेट तैयार किए गए थे

कांग्रेस अधिवेशन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

राहुल गांधी बोले- हम दलित, मुस्लिम-ब्राह्मण में उलझे रहे, ओबीसी हमारा साथ छोड़ गया

साबरमती आश्रम की प्रार्थना सभा में सोनिया-राहुल और पार्टी के अन्य नेता।

साबरमती आश्रम की प्रार्थना सभा में सोनिया-राहुल और पार्टी के अन्य नेता।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा कि हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे रहे और ओबीसी हमारा साथ छोड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल ने यह भी कहा- हम मुस्लिमों की बात करते हैं, इसलिए हमें मुस्लिम परस्त कहा जाता है। हमें ऐसी बातों से डरना नहीं है। मुद्दे उठाते रहना है। पूरी खबर पढ़ें..

सैम पित्रोदा बोले- कांग्रेस में चर्चाएं होती हैं, एग्जीक्यूशन नहीं; जिम्मेदारों से पूछें- रायपुर-जयपुर सम्मेलन में जो फैसले लिए, वे लागू क्यों नहीं हुए

ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि पार्टी गुजरात में अधिवेशन कर रही है। मेरा मानना है कि कांग्रेस के अधिवेशन में आइडियोलॉजी पर अच्छी चर्चा होती है, लेकिन एग्जीक्यूशन नहीं हो पाता। कांग्रेस नेता अपने अंदर गांधीजी के विचार ला पाए तो यह बड़ी उपलब्धि होगी।’ पूरा इंटरव्यू पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

The post कांग्रेस के 84वें अधिवेशन का दूसरा दिन: देशभर से 1700 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, झंडावंदन से शुरुआत होगी appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/30857/feed 0
कांग्रेस का 84वां अधिवेशन, राहुल-सोनिया अहमदाबाद पहुंचे: CWC मीटिंग में शामिल होंगे; 64 साल बाद गुजरात में कार्यक्रम https://karnavati24news.com/news/30817 https://karnavati24news.com/news/30817#respond Tue, 08 Apr 2025 06:19:53 +0000 https://karnavati24news.com/?p=30817 Hindi NewsNationalCongress AICC Session 2025 Update; Rahul Gandhi | Sonia Priyanka Gandhi Kharge अहमदाबादकुछ ही क्षण पहलेलेखक: आशीष राय कॉपी लिंक होटल हयात में राहुल-सोनिया का वेलकम करते हुए पार्टी कार्यकर्ता। कांग्रेस का 84वां अधिवेशन आज से अहमदाबाद में शुरू हो रहा है। यह दो दिन (8 और 9 अप्रैल)...

The post कांग्रेस का 84वां अधिवेशन, राहुल-सोनिया अहमदाबाद पहुंचे: CWC मीटिंग में शामिल होंगे; 64 साल बाद गुजरात में कार्यक्रम appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
Hindi NewsNationalCongress AICC Session 2025 Update; Rahul Gandhi | Sonia Priyanka Gandhi Kharge

अहमदाबादकुछ ही क्षण पहलेलेखक: आशीष राय

कॉपी लिंक

होटल हयात में राहुल-सोनिया का वेलकम करते हुए पार्टी कार्यकर्ता।

कांग्रेस का 84वां अधिवेशन आज से अहमदाबाद में शुरू हो रहा है। यह दो दिन (8 और 9 अप्रैल) चलेगा। गुजरात में 64 साल बाद पार्टी यह कार्यक्रम कर रही है। इससे पहले 1961 में भावनगर में अधिवेशन हुआ था। यह आजादी के बाद गुजरात में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी सुबह करीब 10.30 बजे अहमदाबाद पहुंचें। दोनों नेता एअर इंडिया की लंदन फ्लाइट में बम की अफवाह के चलते अहमदाबाद पहुंचने में आधा घंटा लेट हो गए। वे आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को साबरमती आश्रम जाएंगे। फिलहाल प्रियंका अहमदाबाद नहीं पहुंची हैं। वहीं, आज दो चार्टर्ड प्लेन में 80 कांग्रेस नेता अहमदाबाद पहुचेंगे।

कांग्रेस अधिवेशन की शुरुआत कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के साथ होगी। यह बैठक सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में होगी। इसमें CWC के सदस्यों के साथ-साथ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

9 अप्रैल को मुख्य अधिवेशन होगा, जिसमें देशभर से 1700 से अधिक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह कार्यक्रम साबरमती रिवर फ्रंट पर होगा। यहां VVIP डोम बनाया गया है। इस अधिवेशन की थीम है, ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, और संघर्ष।’

अधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे सीनियर लीडर मौजूद रहेंगे। पार्टी के मुताबिक यह अधिवेशन गुजरात में संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

इस साल महात्मा गांधी के बतौर कांग्रेस अध्यक्ष 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसके अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती भी है। दोनों ही महान विभूतियां गुजरात में पैदा हुई थीं, इसलिए कांग्रेस पार्टी ये अधिवेशन गुजरात में कर रही है।

लाइव अपडेट्स

अभी

कॉपी लिंक(CWC) की बैठक में शामिल होने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक पहुंचे।

49 मिनट पहले

कॉपी लिंकअहमदाबाद में कांग्रेस दफ्तर के बाहर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराता हुआ पार्टी कार्यकर्ता।

05:17 AM8 अप्रैल 2025

कॉपी लिंककांग्रेस अधिवेशन अहमदाबाद की तस्वीरें…राहुल गांधी और सोनिया गांधी का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आदिवासी नृत्य के साथ स्वागत किया जाएगा।

राहुल गांधी और सोनिया गांधी का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आदिवासी नृत्य के साथ स्वागत किया जाएगा।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के लिए खास तैयारियां की गई हैं।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के लिए खास तैयारियां की गई हैं।

05:17 AM8 अप्रैल 2025

कॉपी लिंकअधिवेशन के लिए कांग्रेस की तैयारियांरणनीति और अभियान की शुरुआत अधिवेशन में 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही ‘संविधान बचाओ यात्रा’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत भी अहमदाबाद से होगी, जिसका लक्ष्य भाजपा को चुनौती देना और कांग्रेस की स्थिति मजबूत करना है।ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 15 सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी बनाई है, जिसके संयोजक रणदीप सुरजेवाला हैं। इसमें भूपेश बघेल, सचिन पायलट और विक्रांत भूरिया जैसे नेता शामिल हैं। यह कमेटी अधिवेशन में चर्चा के लिए प्रस्तावों और रणनीतियों का मसौदा तैयार कर रही है। कमेटी की कई बैठकें दिल्ली और अन्य स्थानों पर हो चुकी हैं, जहां बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया।होटलों के 2000 कमरे बुक दो दिवसीय कार्यक्रम में करीब 3000 कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इसलिए अहमदाबाद शहर और आसपास 2000 होटल कमरे बुक किए गए हैं। इसके चलते ITC नर्मदा और कोर्टयार्ड समेत बड़े होटल कंपलीट बुक्ड हैं।कार्यकर्ता ‘कार सेवा’ प्रदान करेंगे।कारों और बसों की भी व्यवस्था नेताओं को ले जाने और लाने के लिए कारों और बसों की भी व्यवस्था की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी कार लेकर सेवा में शामिल होने के लिए सूचित किया गया है। होटल की कारें भी बुक की गई हैं और कुछ कारें निजी ट्रैवल एजेंसियों से भी किराए पर ली जा रही हैं।

05:17 AM8 अप्रैल 2025

कॉपी लिंककांग्रेस ने गुजरात में 5 अधिवेशन किए

05:16 AM8 अप्रैल 2025

कॉपी लिंकगुजरात में कांग्रेस के चुनावी सफर पर एक नजर

गुजरात में कांग्रेस का चुनावी सफर एक लंबी और उतार-चढ़ाव भरी कहानी है। स्वतंत्रता के बाद से लेकर अब तक कांग्रेस ने गुजरात में कभी मजबूत पकड़ बनाई तो कभी उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा।

स्वतंत्रता के बाद का दौर (1960-1990) 1960 में गुजरात के गठन के बाद कांग्रेस ने राज्य में अपनी मजबूत स्थिति बनाई। 1962, 1967 और 1972 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की। इस दौरान जिवराज मेहता, बलवंतराय मेहता और हितेंद्र देसाई जैसे गांधीवादी नेताओं ने पार्टी को नेतृत्व दिया।माधवसिंह सोलंकी युग 1980 और 1985 में कांग्रेस ने माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। 1985 में कांग्रेस ने 149 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया, जो गुजरात विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी जीत थी। सोलंकी की ‘KHAM’ (क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी, मुस्लिम) रणनीति ने पार्टी को सामाजिक गठजोड़ के आधार पर मजबूत किया।1995 में भाजपा की एंट्री 1962 से 1984 तक कांग्रेस ने गुजरात की ज्यादातर लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाए रखा। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति लहर में कांग्रेस ने सभी 26 सीटें जीतीं। 1990 के दशक में हिंदुत्व और राम मंदिर आंदोलन के साथ भाजपा ने गुजरात में पैर जमाने शुरू किए। 1995 में पहली बार भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीता और कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई।7 चुनाव से कांग्रेस सत्ता से दूर 2002 के दंगों के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात को अपना गढ़ बना लिया। कांग्रेस का वोट शेयर लगातार कम होता गया। 2002 में कांग्रेस को 51 सीटें मिलीं, जो 1998 की 53 से कम थीं। 2007 में कांग्रेस को 59 सीटें मिलीं। 2012 में भी कांग्रेस 61 सीटों पर सिमट गई। 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया और 77 सीटें जीतीं, लेकिन सत्ता से दूर रही। 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) के उभरने से कांग्रेस का वोट बंटा और वह मात्र 17 सीटों पर सिमट गई।24 साल बाद 1 लोकसभा सीट जीती 2004 में कांग्रेस ने गुजरात में 12 सीटें जीतीं, लेकिन 2009 में यह संख्या 11 हो गई। 2014 और 2019 में भाजपा ने सभी 26 सीटें जीतकर कांग्रेस को शून्य पर ला दिया। 2024 में कांग्रेस ने बनासकांठा सीट जीतकर 10 साल बाद खाता खोला, लेकिन कुल मिलाकर उसका प्रदर्शन कमजोर रहा।

05:16 AM8 अप्रैल 2025

कॉपी लिंककांग्रेस के गुजरात अधिवेशन से जुड़ी पुरानी तस्वीरें…तस्वीर 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन की है। महात्मा गांधी इसमें शामिल हुए थे।

तस्वीर 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन की है। महात्मा गांधी इसमें शामिल हुए थे।

1932 के हरिपुर अधिवेशन के दौरान महात्मा गांधी, सुभाष चंद्रे बोस और सरदार बल्लभ भाई पटेल।

1932 के हरिपुर अधिवेशन के दौरान महात्मा गांधी, सुभाष चंद्रे बोस और सरदार बल्लभ भाई पटेल।

भावनगर अधिवेशन की 3 तस्वीरें…

भावनगर अधिवेशन में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी पहुंचे थे।

भावनगर अधिवेशन में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी पहुंचे थे।

भावनगर अधिवेशन नीलम संजीव रेड्डी की अध्यक्षता में हुआ था।

भावनगर अधिवेशन नीलम संजीव रेड्डी की अध्यक्षता में हुआ था।

भावनगर अधिवेशन के दौरान तीन एंट्री गेट तैयार किए गए थे

भावनगर अधिवेशन के दौरान तीन एंट्री गेट तैयार किए गए थे

05:15 AM8 अप्रैल 2025

कॉपी लिंककांग्रेस अधिवेशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सैम पित्रोदा बोले- कांग्रेस में चर्चाएं होती हैं, एग्जीक्यूशन नहीं; जिम्मेदारों से पूछें- रायपुर-जयपुर सम्मेलन में जो फैसले लिए, वे लागू क्यों नहीं हुए

ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि पार्टी गुजरात में अधिवेशन कर रही है। मेरा मानना है कि कांग्रेस के अधिवेशन में आइडियोलॉजी पर अच्छी चर्चा होती है, लेकिन एग्जीक्यूशन नहीं हो पाता। कांग्रेस नेता अपने अंदर गांधीजी के विचार ला पाए तो यह बड़ी उपलब्धि होगी।’ पूरा इंटरव्यू पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

The post कांग्रेस का 84वां अधिवेशन, राहुल-सोनिया अहमदाबाद पहुंचे: CWC मीटिंग में शामिल होंगे; 64 साल बाद गुजरात में कार्यक्रम appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/30817/feed 0
राहुल गांधी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन: आज प्रदेश के 2 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद https://karnavati24news.com/news/29505 https://karnavati24news.com/news/29505#respond Sat, 08 Mar 2025 05:06:27 +0000 https://karnavati24news.com/?p=29505 अहमदाबाद2 घंटे पहले कॉपी लिंक राहुल गांधी स्थानीय निकाय चुनाव के कार्यकर्ता की बैठक के बाद 1:45 बजे, दिल्ली रवाना होंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। वे आज अहमदाबाद में प्रदेश के करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं से...

The post राहुल गांधी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन: आज प्रदेश के 2 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

अहमदाबाद2 घंटे पहले

कॉपी लिंक

राहुल गांधी स्थानीय निकाय चुनाव के कार्यकर्ता की बैठक के बाद 1:45 बजे, दिल्ली रवाना होंगे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। वे आज अहमदाबाद में प्रदेश के करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद स्थानीय निकाय चुनाव के कार्यकर्ता और पूर्व उम्मीदवारों के साथ भी बैठक करेंगे। दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

शुक्रवार को कीं 9 बैठकें कार्यक्रम के पहले दिन राहुल गांधी ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, गुजरात के प्रभारी व महासचिव मुकुल वाशनिक और प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल शामिल रहे। राहुल ने शुक्रवार को नेताओं से लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ 9 घंटे में 5 बैठकें कीं।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन वहीं, 8 और 9 मार्च को गुजरात में कांग्रेस का भी महाधिवेशन हो रहा है। आखिरी बार कांग्रेस का अधिवेशन भावनगर में 1961 में हुआ था। इस तरह गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन होने जा रहा है। इसलिए अधिवेशन से पहले राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को गुजरात कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी की समीक्षा करेंगे।

बीते गुजरात चुनावों में शर्मनाक रहा था कांग्रेस का प्रदर्शन गुजरात विधानसभा के बीते दो चुनावों की बात करते हैं। साल 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को प्रदेश में कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, 2022 चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की वजह से पार्टी के वोट कट गए। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की थी।

जबकि कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई और पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी से 13 प्रतिशत वोट शेयर भी खो दिया था। वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा। बावजूद इसके पार्टी 26 में से सिर्फ एक ही सीट अपने नाम कर पाई। 2019 और 2014 में तो पार्टी का खाता भी नहीं खुला पाया था।

ये खबर भी पढ़ें…

अहमदाबाद कांग्रेस ऑफिस में मीटिंग की, वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठकें कीं

राहुल गांधी ने शुक्रवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, गुजरात के प्रभारी व महासचिव मुकुल वाशनिक और प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल शामिल रहे। राहुल ने शुक्रवार को नेताओं से लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ 9 घंटे में 5 बैठकें कीं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

The post राहुल गांधी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन: आज प्रदेश के 2 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/29505/feed 0
राहुल गांधी दो दिन के गुजरात दौरे पर: अहमदाबाद में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक https://karnavati24news.com/news/29444 https://karnavati24news.com/news/29444#respond Fri, 07 Mar 2025 01:47:26 +0000 https://karnavati24news.com/?p=29444 अहमदाबाद17 मिनट पहले कॉपी लिंक दो दिनों में राहुल गांधी वरिष्ठ नेताओं से लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों तक के साथ बैठक करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद में...

The post राहुल गांधी दो दिन के गुजरात दौरे पर: अहमदाबाद में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

अहमदाबाद17 मिनट पहले

कॉपी लिंक

दो दिनों में राहुल गांधी वरिष्ठ नेताओं से लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों तक के साथ बैठक करेंगे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन वहीं, 8 और 9 मार्च को गुजरात में कांग्रेस का भी महाधिवेशन हो रहा है। आखिरी बार कांग्रेस का अधिवेशन भावनगर में 1961 में हुआ था। इस तरह गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन होने जा रहा है। इसलिए अधिवेशन से पहले राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को गुजरात कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी की समीक्षा करेंगे। अधिवेशन से पहले राहुल गांधी का दो दिनी अहमदाबाद दौरा साफ संदेश देता है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अभी से एक्टिव मोड में है।

बीते गुजरात चुनावों में शर्मनाक रहा था कांग्रेस का प्रदर्शन गुजरात विधानसभा के बीते दो चुनावों की बात करते हैं। साल 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को प्रदेश में कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, 2022 चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की वजह से पार्टी के वोट कट गए। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की थी।

जबकि कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई और पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी से 13 प्रतिशत वोट शेयर भी खो दिया था। वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा। बावजूद इसके पार्टी 26 में से सिर्फ एक ही सीट अपने नाम कर पाई। 2019 और 2014 में तो पार्टी का खाता भी नहीं खुला पाया था।

गुजरात कांग्रेस ने राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर जारी किया पोस्टर।

गुजरात कांग्रेस ने राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर जारी किया पोस्टर।

राहुल गांधी का 7 मार्च का शेड्यूल सुबह 10:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। 10:30 से 11:00 बजे, पूर्व पीसीसी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 11.00 से 1:00 बजे, राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक करेंगे। 2.00 से 3.00 बजे, जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 3.00 से 5.00 बजे, तक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

8 मार्च का शेड्यूल 10:30 से 12:30 बजे तक पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। स्थानीय निकाय चुनाव के कार्यकर्ता और पूर्व उम्मीदवारों के साथ भी बैठक करेंगे। 1:45 बजे, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं…

The post राहुल गांधी दो दिन के गुजरात दौरे पर: अहमदाबाद में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/29444/feed 0