palanpur Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/palanpur Wed, 12 Mar 2025 14:43:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png palanpur Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/palanpur 32 32 छात्रा से 6 लड़कों ने 16 महीने तक रेप किया: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे, आरोपियों में एक नाबालिग https://karnavati24news.com/news/29675 https://karnavati24news.com/news/29675#respond Wed, 12 Mar 2025 14:43:56 +0000 https://karnavati24news.com/?p=29675 बनासकांठा (गुजरात)7 मिनट पहले कॉपी लिंक वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने पालनपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। गुजरात में बनासकांठा जिले के पालनपुर में कॉलेज छात्रा के साथ 6 लड़के 16 महीने से रेप करते रहे। एक आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया उसके बाद वह...

The post छात्रा से 6 लड़कों ने 16 महीने तक रेप किया: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे, आरोपियों में एक नाबालिग appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

बनासकांठा (गुजरात)7 मिनट पहले

कॉपी लिंक

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने पालनपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

गुजरात में बनासकांठा जिले के पालनपुर में कॉलेज छात्रा के साथ 6 लड़के 16 महीने से रेप करते रहे। एक आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया उसके बाद वह उसे ब्लेकमेल करने लगा। बाद में उसके दोस्त भी लड़की के साथ रेप करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 6 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें एक लड़का नाबालिग है।

कपड़े गंदे कर बना लिया था वीडियो पुलिस के अनुसार छह आरोपियों में से एक राहुल शामलभाई फोफ ने 20 साल की छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। छात्रा उसी वक्त कॉलेज जाने लगी। नवंबर 2023 में आरोपी राहुल छात्रा को एक होटल में लंच के लिए अपने साथ ले गया था। वहां जानबूझकर उसके कपड़ों पर खाना गिराकर उसके कपड़े गंदे कर दिए थे। इसके बाद कपड़े साफ करने का कहकर होटल के कमरे में ले गया। इसी दौरान जब लड़की बाथरूम में कपड़े उतारकर कपड़े साफ कर रही थी, तभी उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

पुलिस से सभी 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस से सभी 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

16 महीनों तक करते रहे रेप वीडियो बनाने के बाद राहुल ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी अपने दोस्तों दीपक नरसंगभाई फोफ, आशीष शामलभाई फोफ, जिगर गलबाभाई बोका और शुभम घेमरभाई भूतडिया और एक अज्ञात से भी छात्रा का दुष्कर्म करवाता रहा। FIR के मुताबिक आरोपियों ने नवंबर 2023 से मार्च 2025 तक पालनपुर न्यू बस पोर्ट के कई गेस्ट हाउस और कैफे में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं लड़की का वीडियो भी वायरल कर दिया।

इसके बाद लड़की ने छह लोगों के खिलाफ तालुका पुलिस स्टेशन में नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से सभी 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण से संबंधित एक्ट में भी केस​​​ दर्ज किया गया है।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

छेड़छाड़ के आरोपी रिक्शा चालक को 1 साल की कैद, हिम्मत दिखाने के लिए जुर्माने की रकम में से 9 वर्षीय बच्ची को 2000 रुपए का इनाम दिया

अहमदाबाद सिटी सिविल एवं सत्र न्यायालय की विशेष पोक्सो कोर्ट ने 52 वर्षीय ऑटो चालक को 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक वर्ष के कठोर कारावास और 3,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, कोर्ट ने हिम्मत दिखाने के लिए जुर्माने की रकम में से बच्ची को 2000 रुपए का इनाम भी दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

The post छात्रा से 6 लड़कों ने 16 महीने तक रेप किया: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे, आरोपियों में एक नाबालिग appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/29675/feed 0
सवा करोड़ के बीमा के लिए अपनी मौत की साजिश: होटल के नौकर की हत्या कर कार की सीट पर रख जलाया; कॉल डिटेल से पर्दाफाश – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/26484 https://karnavati24news.com/news/26484#respond Sun, 05 Jan 2025 12:29:45 +0000 https://karnavati24news.com/?p=26484 जली कार 27 दिसंबर को बनासकांठा जिले के धनपुरा गांव के पास मिली थी। गुजरात के बनासकांठा जिले में धनपुरा के पास 5 दिन पहले मिली जली कार में अब एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि कार में रखा शव किसी कब्रिस्तान...

The post सवा करोड़ के बीमा के लिए अपनी मौत की साजिश: होटल के नौकर की हत्या कर कार की सीट पर रख जलाया; कॉल डिटेल से पर्दाफाश – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

जली कार 27 दिसंबर को बनासकांठा जिले के धनपुरा गांव के पास मिली थी।

गुजरात के बनासकांठा जिले में धनपुरा के पास 5 दिन पहले मिली जली कार में अब एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि कार में रखा शव किसी कब्रिस्तान से नहीं निकाला गया था, बल्कि एक मजदूर की हत्या कर उसका शव कार में रखकर जला दिया गय

.

सवा करोड़ बीमा के लिए रची साजिश 1.26 करोड़ रुपए की बीमा राशि पाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी मौत का षड़यंत्र रचा था। पहले यह कहानी सामने आई थी कि आरोपी ने श्मशान से शव निकालकर उसे कार के साथ ही जला दिया था, लेकिन अब यह हत्या का मामला निकला है।

घटना धनपुरा गांव की है। कार पूरी तरह जली थी।

27 दिसंबर को कार में मिली थी जली लाश बनासकांठा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 दिसंबर को धनपुरा गांव के लोगों ने पुलिस को जली कार मिलने की सूचना दी थी। ड्राइविंग सीट पर एक जला शव भी मिला। गांववालो ने बताया कि कार ढेलाणा गांव में रहने वाले दलपतसिंह परमार की है। शव से उसकी कुछ चीजें भी मिलीं, जिससे शव दलपत के ही होने का अंदाजा लगाया गया।

गांव से करीब 1 किमी दूर सड़क किनारे खड़ी कर कार जलाई गई थी।

गांव से करीब 1 किमी दूर सड़क किनारे खड़ी कर कार जलाई गई थी।

फोन कॉल से सुलझी गुत्थी पुलिस को जांच के दौरान कई सवालों के जवाब नहीं मिले। जैसे अचानक कार कैसे जली, जबकि घटना स्थल पर हादसे के कोई कोई निशान नहीं थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने दलपत के मोबाइल की CDR जांच की तो पता चला कि उसने हादसे के कुछ देर पहले ही महेश नरसंग ठाकोर नाम के शख्स से बात की थी।

मोबाइल की लोकेशन भी वहीं थी, जहां कार जली हुई मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नरसंग जी से पूछताछ की। उसके गोलमोल जवाब से पुलिस को उस पर शक हो गया। आखिरकार नरसंग ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दलपत सिंह जीवित है। इस पूरे षड़यंत्र में उसके साथ पांच और लोग शामिल हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। लेकिन, मुख्य आरोपी दलपत अभी फरार है।

कार की ड्राइविंग सीट से मिला था जला शव।

कार की ड्राइविंग सीट से मिला था जला शव।

कर्ज से बचने और बीमा राशि पाने के लिए रचा षड़यंत्र नरसिंह ने पूछताछ में बताया कि दलपत सिंह ने गांव के ही पास एक होटल खोला था। इससे उस पर 15 लाख रुपए रुपए का कर्ज हो गया था। वहीं, कार पर भी करीब 2 लाख रुपए का लोन था। इसीलिए दलपत ने अपनी मौत का नाटक रचा। इससे वह कर्ज चुकाने से भी बच जाता और साथ ही 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा और 26 लाख रुपए के एलआईसी बीमा की रकम भी मिल जाती।

अपराध में मदद करने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार।

अपराध में मदद करने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार।

होटल मालिक अभी भी फरार मामले की गंभीरता को देखते हुए वडगाम पुलिस ने गहन जांच की और आरोपी सेधाजी घेमरजी उर्फ धिराजी ठाकोर और अन्य पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि कार में बरामद मानव कंकाल न तो कार मालिक दलपतसिंह का है और न ही किसी कब्र से निकाला गया शव है। बल्कि किसी अन्य व्यक्ति की हत्या की गई है। कोर्ट से आरोपियों का 5 दिन का रिमांड लेकर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

The post सवा करोड़ के बीमा के लिए अपनी मौत की साजिश: होटल के नौकर की हत्या कर कार की सीट पर रख जलाया; कॉल डिटेल से पर्दाफाश – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/26484/feed 0