loot Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/loot Thu, 13 Mar 2025 10:39:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png loot Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/loot 32 32 सूरत में पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म: तीन अरेस्ट, पुलिस ने 26 दिनों में ही 2053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/29700 https://karnavati24news.com/news/29700#respond Thu, 13 Mar 2025 10:39:19 +0000 https://karnavati24news.com/?p=29700 पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी की पहले से ही महिला पर बुरी नजर थी। सूरत के पूणा इलाके में 13 फरवरी की रात दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां तीन कुख्यात अपराधियों ने एक घर में घुसकर पति को बंधक बनाया और उसकी 33 वर्षीय पत्नी के साथ...

The post सूरत में पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म: तीन अरेस्ट, पुलिस ने 26 दिनों में ही 2053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी की पहले से ही महिला पर बुरी नजर थी।

सूरत के पूणा इलाके में 13 फरवरी की रात दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां तीन कुख्यात अपराधियों ने एक घर में घुसकर पति को बंधक बनाया और उसकी 33 वर्षीय पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद आरोपी घर से 60 हजार रुपए की लूट कर फरार हो गए थ

.

इस मामले में पुलिस ने 48 घंटे में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने भी सिर्फ 26 दिनों में ही 2053 पन्नों की चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश कर दी है।

सीसीटीवी में नजर आए थे आरोपी।

पति को चाकू की नोंक पर रखकर किया था दुष्कर्म आरोपियों ने चाकू की नोक पर 30 हजार रुपए और एक सिल्वर ब्रेसलेट लूट लिया। इसके बाद पति के हाथ-पैर बांध दिए थे। फिर पति को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को छत पर ले जाकर गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने एक-एककर तीनों को अरेस्ट कर लिया था।

पहले की थी पूरी रेकी आरोपी दिनेश पहले उसी घर के पास रहता था और महिला पर उसकी बुरी नजर थी। वारदात से पहले तीनों बदमाशों ने शराब पी थी और लूट की योजना बनाई। दिनेश और निकुंज ने महिला के घर की रेकी कर घर में घुसने का प्लान बनाया था। तीसरा आरोपी अमित बाहर निगरानी कर रहा था और भागने के बाद उसने लूट के पैसे में से 12 हजार रुपए लिए थे।

48 घंटे में ही दो आरोपी भावनगर से गिरफ्तार कर लिए गए थे।

48 घंटे में ही दो आरोपी भावनगर से गिरफ्तार कर लिए गए थे।

लेस पट्टी कारखाने के शोर में पीड़िता की चीखें दबीं पुलिस के मुताबिक जहां दंपती रहता है उस जगह पर सिर्फ 30 प्रतिशत की आबादी रहती है। पूरा इलाका लगभग खाली है। इस जगह पर लेस पट्टी का कारखाना चलता है। जिसके शोर से महिला को चीखें नहीं सुनाई दी थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुजराती और हिंदी में बात कर रहे थे। सीसीटीवी में उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था।

पति लेस पट्टी के कारखाने में काम करता है और पिछले चार साल से सूरत में रह रहे हैं। पूणा पुलिस इंस्पेक्टर वीएम देसाई ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 4 टीम बनाई थीं। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक कर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

The post सूरत में पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म: तीन अरेस्ट, पुलिस ने 26 दिनों में ही 2053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/29700/feed 0
सूरत में पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप: खुद को पुलिसकर्मी बता घर में घुसे थे दो बदमाश, 30 हजार लूटे; दोनों आरोपी पकड़ाए – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/28549 https://karnavati24news.com/news/28549#respond Fri, 14 Feb 2025 14:06:28 +0000 https://karnavati24news.com/?p=28549 घर में दाखिल होते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे दोनों आरोपी। सूरत के पूणा इलाके में लूटपाट और गैंगरेप की एक गंभीर वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार,देर रात दो अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दरवाजा खुलवाया और घर में घुस गए। इसके बाद दोनों...

The post सूरत में पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप: खुद को पुलिसकर्मी बता घर में घुसे थे दो बदमाश, 30 हजार लूटे; दोनों आरोपी पकड़ाए – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

घर में दाखिल होते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे दोनों आरोपी।

सूरत के पूणा इलाके में लूटपाट और गैंगरेप की एक गंभीर वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार,देर रात दो अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दरवाजा खुलवाया और घर में घुस गए। इसके बाद दोनों ने पति को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर घर में लूटपाट की और फि

.

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध घर में घुसते नजर आए थे। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों की शिनाख्त की और एक-एककर दोनों को अरेस्ट कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पूणा इलाके के गीतानगर में एक मकान में देर रात एक दंपती मौजूद था। उसी दौरान रात करीब 3 बजे दो अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और पति को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए।

आरोपियों ने चाकू की नोक पर 30 हजार रुपए और एक सिल्वर ब्रेसलेट लूट लिया। इसके बाद पति को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को छत पर ले जाकर गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई, जिसके बाद पूणा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

लेस पट्टी कारखाने के शोर में पीड़िता की चीखें दबीं पुलिस के मुताबिक जहां दंपती रहता है उस जगह पर सिर्फ 30 प्रतिशत की आबादी रहती है। पूरा इलाका लगभग खाली है। इस जगह पर लेस पट्टी का कारखाना चलता है। जिसके शोर से महिला को चीखें नहीं सुनाई दी थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुजराती और हिंदी में बात कर रहे थे। सीसीटीवी में उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था।

पति लेस पट्टी के कारखाने में काम करता है और पिछले चार साल से सूरत में रह रहे हैं। पूणा पुलिस इंस्पेक्टर वीएम देसाई ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 4 टीम बनाई थीं। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक कर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

The post सूरत में पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप: खुद को पुलिसकर्मी बता घर में घुसे थे दो बदमाश, 30 हजार लूटे; दोनों आरोपी पकड़ाए – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/28549/feed 0