Khushchand Sindhi Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/khushchand-sindhi Tue, 01 Apr 2025 07:42:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png Khushchand Sindhi Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/khushchand-sindhi 32 32 गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री का बॉयलर फटा: 11 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर घायल, कई मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी https://karnavati24news.com/news/30457 https://karnavati24news.com/news/30457#respond Tue, 01 Apr 2025 07:42:19 +0000 https://karnavati24news.com/?p=30457 Hindi NewsNationalGujarat Firecracker Factory Boiler Explosion Photos Update | Deesa Banaskantha अहमदाबाद10 मिनट पहले कॉपी लिंक दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर आतिशबाजी बनवाते थे। गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से से 11 मजदूरों की...

The post गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री का बॉयलर फटा: 11 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर घायल, कई मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
Hindi NewsNationalGujarat Firecracker Factory Boiler Explosion Photos Update | Deesa Banaskantha

अहमदाबाद10 मिनट पहले

कॉपी लिंक

दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर आतिशबाजी बनवाते थे।

गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से से 11 मजदूरों की मौत हो गई और 3 मजदूर गंभीर घायल हो गए। फैक्ट्री डीसा के धुनवा रोड पर है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने से पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। अभी तक सात मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

पटाखा बेचने का लायसेंस था, बेचने का नहीं दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते थे। हालांकि, अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास केवल पटाखा बेचने का लायसेंस है, बनाने का नहीं, इसलिए स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

डीसा विधायक प्रवीण माली ने बताया कि फैक्ट्री के मलबे के नीचे अभी भी मजदूर दबे हुए हैं। हालांकि पांच लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल ले जाया गया है। जिनका इलाज चल रहा है।

बॉयलर फटने से हुए विस्फोट से पटाखा फैक्ट्री की छत ढह गई है।

बॉयलर फटने से हुए विस्फोट से पटाखा फैक्ट्री की छत ढह गई है।

मानव अंग दूर-दूर तक पड़े नजर आए विस्फोट के दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक हुए विस्फोट से उन्हें भागने का भी मौका नहीं मिला। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग भी दूर-दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। आग पर काबू पाने के बाद अब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर कूलिंग कर रहे हैं।

तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गए डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 3 लोगों का इलाज चल रहा है। ये 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जांच जारी है। जल्द ही हादसे की सही वजह का पता लगा दिया जाएगा।

विस्फोट के बाद की तस्वीरें…

घटनास्थल से अभी तक 7 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं।

घटनास्थल से अभी तक 7 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं।

नगर निगम के अधिकारी मौके पर पटाखा फैक्ट्री में पहुंच गए हैं।

नगर निगम के अधिकारी मौके पर पटाखा फैक्ट्री में पहुंच गए हैं।

दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

———————————

विस्फोट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

पश्चिम बंगाल में सिलेंडर ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत; भाजपा का आरोप- बम बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही थी

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा इलाके में 31 मार्च, यानी सोमवार देर रात सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। हादसे में मरने वालों की संख्या मंगलवार को 8 हो गई। पहले यह आंकड़ा 7 था> अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

The post गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री का बॉयलर फटा: 11 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर घायल, कई मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/30457/feed 0