groom murder Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/groom-murder Sat, 22 Feb 2025 12:11:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png groom murder Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/groom-murder 32 32 अमरेली में मंगेतर के प्रेमी ने की दूल्हे की हत्या: शादी के एक दिन पहले बुलाकर चाकू मारा, इंस्टाग्राम पर पहले भी दे चुका था धमकी – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/28911 https://karnavati24news.com/news/28911#respond Sat, 22 Feb 2025 12:11:23 +0000 https://karnavati24news.com/?p=28911 आरोपी ने पहले भी दी थी धमकी, लेकिन मृतक ने नजरअंदाज कर दिया। अमरेली जिले में मीठापुर गांव के मकवाणा परिवार के घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया। घर में शादी के लिए पंडाल सजाया गया था। विशाल की शादी के ढोल बज रहे थे। सभी कार्य...

The post अमरेली में मंगेतर के प्रेमी ने की दूल्हे की हत्या: शादी के एक दिन पहले बुलाकर चाकू मारा, इंस्टाग्राम पर पहले भी दे चुका था धमकी – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

आरोपी ने पहले भी दी थी धमकी, लेकिन मृतक ने नजरअंदाज कर दिया।

अमरेली जिले में मीठापुर गांव के मकवाणा परिवार के घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया। घर में शादी के लिए पंडाल सजाया गया था। विशाल की शादी के ढोल बज रहे थे। सभी कार्य रितिरिवाज के तहत हो रहे थे। तभी विशाल की उसकी मंगेतर के प्रेमी ने चाकू मारकर हत्य

.

घटना की जानकारी पाते ही मकवाणा परिवार के घर में शहनाई के स्वर मौत के मातम में तब्दील हो गया। पुलिस जांच में पता चला है कि पहले भी विशाल को मंगेतर के प्रेमी ने धमकी दी थी, लेकिन विशाल ने उसे नजरअंदाज किया था। जो उसे मौत तक लेकर गई।

मृतक विशाल मकवाणा की फाइल फोटो।

युवती की शादी से नाराज था प्रेमी शोएब अमरेली जिले के धारी तालुका के मीठापुर गांव के विशाल मकवाणा की सगाई तय हुई थी। 22 फरवरी को शादी होने थी लेकिन विशाल की मंगेतर का प्रेमी शोएब संग प्रेम संबंध था। शोएब को शादी मंजूर नहीं थी। शोएब ने विशाल को पहले भी इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसे विशाल ने नजरअंदाज कर दिया था।

गुरुवार की शाम शोएब ने विशाल को दलखाणिया के पास मिलने के लिए बुलाया था। विशाल मौके पर पहुंचा जहां शोएब का दोस्त भी था। मामूली बातचीत में शोएब चाकू से विशाल पर वार करके दोनों भाग गए। दूसरी ओर विशाल की हत्या की सूचना मकवाणा परिवार को मिलते ही घर पर मातम छा गया।

परिवार में शादी का माहौल मातम में बदल गया।

परिवार में शादी का माहौल मातम में बदल गया।

The post अमरेली में मंगेतर के प्रेमी ने की दूल्हे की हत्या: शादी के एक दिन पहले बुलाकर चाकू मारा, इंस्टाग्राम पर पहले भी दे चुका था धमकी – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/28911/feed 0