girl trapped in borewell Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/girl-trapped-in-borewell Tue, 07 Jan 2025 12:34:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png girl trapped in borewell Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/girl-trapped-in-borewell 32 32 भुज में बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की की मौत: 500 फीट की गहराई में फंसी हुई थी, राजस्थान से मजदूरी करने गुजरात आया था परिवार – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/26586 https://karnavati24news.com/news/26586#respond Tue, 07 Jan 2025 12:34:05 +0000 https://karnavati24news.com/?p=26586 सोमवार सुबह करीब 6 बजे बोरवेल में गिर गई थी 18 वर्षीय इंदिरा। गुजरात के भुज तालुका के कंढेराई गांव में सोमवार सुबह 540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय इंदिरा को आखिरकार मंगलवार को बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने जांच...

The post भुज में बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की की मौत: 500 फीट की गहराई में फंसी हुई थी, राजस्थान से मजदूरी करने गुजरात आया था परिवार – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

सोमवार सुबह करीब 6 बजे बोरवेल में गिर गई थी 18 वर्षीय इंदिरा।

गुजरात के भुज तालुका के कंढेराई गांव में सोमवार सुबह 540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय इंदिरा को आखिरकार मंगलवार को बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज

.

रोबोट की मदद से कपड़ों में हुक फंसाकर निकाला गया शव।

500 फीट की गहराई में फंसी थी श्रमिक परिवार की बेटी इंदिरा सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे बोरवेल में गिर गई थी। शुरूआत में वह 30 फीट की गहराई में फंसी थी। इसके चलते उसके बचाव-बचाव की आवाज खेत में काम कर रहे माता-पिता ने सुन ली थी। सूचना मिलते ही फायर समेत टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। हालांकि, डेढ़-दो घंटे बाद बोरवेल से इंदिरा का आवाज आनी बंद हो गई थी। वहीं, रेस्क्यू के दौरान वह 30 फीट से फिसलकर 500 फीट की गहराई में जाकर फंस गई थी।

लड़की की सही स्थिति का जायजा लेने विशेष कैमरे की मदद ली गई थी।

लड़की की सही स्थिति का जायजा लेने विशेष कैमरे की मदद ली गई थी।

खास कैमरे बोरवेल में उतारे तहसील मामलतदार ने बताया कि भुज से 25 किमी दूर गांव में श्रमिक परिवार की इंदिरा सुबह बोरवेल में गिर गई। उसे बचाने को पाइपलाइन से ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा थी। फायर टीम ने खास कैमरे बोरवेल में उतारे थे। कैमरे में लड़की करीब 500 फीट की दूरी पर फंसी दिख रही थी। वहीं, भुज डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि बोरवेल 12 इंच व्यास यानी 1 फुट चौड़ा है।

बोरवेल में गिरकर जान गंवाने वाली 18 वर्षीय इंदिरा।

बोरवेल में गिरकर जान गंवाने वाली 18 वर्षीय इंदिरा।

राजस्थान का रहने वाला है परिवार राजस्थान के प्रतापगढ़ की 22 की इंद्रा मीणा तलाई पाल, ग्राम पंचायत पाल (देवगढ़ थाना क्षेत्र) की मूल न‍िवासी है। उसके माता-पिता खेतिहर मजदूर हैं और हर साल खेतों में मजदूरी करने पर‍िवार गुजरात जाता है। इस बार भी भाई-बहन के साथ इंद्रा गुजरात के कंढेराई गांव आई थी।

The post भुज में बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की की मौत: 500 फीट की गहराई में फंसी हुई थी, राजस्थान से मजदूरी करने गुजरात आया था परिवार – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/26586/feed 0
540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की: गुजरात के भुज की घटना, 6 घंटे से रेस्क्यू जारी; पुलिस-एनडीआरएफ की टीम मौके पर – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/26501 https://karnavati24news.com/news/26501#respond Mon, 06 Jan 2025 07:21:20 +0000 https://karnavati24news.com/?p=26501 रेस्क्यू टीम ने बताया कि लड़की करीब 30 फीट की गहराई में फंसी है। गुजरात के भुज तालुका के कांधेराई गांव में सोमवार सुबह 18 वर्षीय लड़की बोरवेल में गिर गई। लड़की करीब 30 फीट की गहराई में फंसी है, जबकि बोरवेल की गहराई 540 फीट बताई जा रही है।...

The post 540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की: गुजरात के भुज की घटना, 6 घंटे से रेस्क्यू जारी; पुलिस-एनडीआरएफ की टीम मौके पर – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

रेस्क्यू टीम ने बताया कि लड़की करीब 30 फीट की गहराई में फंसी है।

गुजरात के भुज तालुका के कांधेराई गांव में सोमवार सुबह 18 वर्षीय लड़की बोरवेल में गिर गई। लड़की करीब 30 फीट की गहराई में फंसी है, जबकि बोरवेल की गहराई 540 फीट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुर

.

जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल के आसपास खुदाई की जा रही है। वहीं भुज से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार अभी तक 10 फीट से ज्यादा खुदाई की जा चुकी है। पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।

मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम।

शुरुआत के दो घंटे तक आई आवाज रेस्क्यू टीम से मिली जानकारी के मुताबिक, श्रमिक परिवार की यह बच्ची सुबह माता-पिता के साथ खेत पर गई थी। माता-पिता काम में व्यस्त थे। इसी दौरान लड़की खेत में टहलते हुए बोरवेल में जा गिरी। उसकी आवाज सुनकर माता-पिता को उसके बोरवेल में गिरे होने की जानकारी मिली।

इसके बाद गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने बताया कि शुरुआत के एक-दो घंटे तक बीच-बीच में लड़की की आवाज आ रही थी, लेकिन अब आवाज नहीं आ रही है।

भुज से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें भी रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।

भुज से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें भी रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।

बोरवेल में उतारा जा रहा है कैमरा भुज के एसडीएम और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि बच्ची पाइप में दिखाई नहीं दे रही है। इससे अंदाजा है कि वह करीब 30 फीट गहराई में फंसी है। बच्ची की हालत जानने एक खास कैमरा भी उतारा जा रहा है। मेडिकल टीम पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचा रही है।

नीचे देखें, घटनास्थल की अन्य तस्वीरें…

The post 540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की: गुजरात के भुज की घटना, 6 घंटे से रेस्क्यू जारी; पुलिस-एनडीआरएफ की टीम मौके पर – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/26501/feed 0