election Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/election Tue, 18 Feb 2025 07:11:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png election Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/election 32 32 गुजरात निकाय चुनाव में 10 नगरपालिकाओं पर BJP का कब्जा: धरमपुर नगरपालिका से कांग्रेस साफ, द्वारका में AAP ने भी दो वार्ड जीते – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/28744 https://karnavati24news.com/news/28744#respond Tue, 18 Feb 2025 07:11:38 +0000 https://karnavati24news.com/?p=28744 नगर पालिकाओं में भाजपा ने 653 सीटें जीत ली हैं। पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। गुजरात में जूनागढ़ नगर निगम, वलसाड जिले की तीन नगरपालिका समेत 66 नगरपालिकाओं, तीन तालुका पंचायतों और कई पंचायतों के उपचुनावों के लिए मतगणना चल रही है। कई सीटों पर अन्य दलों...

The post गुजरात निकाय चुनाव में 10 नगरपालिकाओं पर BJP का कब्जा: धरमपुर नगरपालिका से कांग्रेस साफ, द्वारका में AAP ने भी दो वार्ड जीते – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

नगर पालिकाओं में भाजपा ने 653 सीटें जीत ली हैं। पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

गुजरात में जूनागढ़ नगर निगम, वलसाड जिले की तीन नगरपालिका समेत 66 नगरपालिकाओं, तीन तालुका पंचायतों और कई पंचायतों के उपचुनावों के लिए मतगणना चल रही है। कई सीटों पर अन्य दलों के पीछे हटने के कारण भाजपा ने पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। ताजा रुझा

.

धरमपुर नगरपालिका कांग्रेस हुई साफ वलसाड जिले की धरमपुर नगरपालिका पर बीजेपी का फिर से कब्जा हो गया है। धरमपुर नगरपालिका की टोटल 24 सीट थी जिसमें 20 पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है। चार सीटें अन्य के खाते में गई हैं। यहां पर कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। इस तरह से धरमपुर नगरपालिका कांग्रेस मुक्त हो गई है।

बड़ी जीत की ओर बीजेपी ताजा जानकारी के अनुसार, नगर पालिकाओं में भाजपा ने 653 सीटें हासिल की हैं। जबकि कांग्रेस को 60 सीटें मिली हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 44 सीटें हासिल की हैं। बसपा ने 5 सीटें जीती हैं तो आम आदमी पार्टी ने दो सीटें हासिल की हैं और अन्य ने 4 सीटें जीती हैं।

द्वारका में AAP जीती देवभूमि द्वारका में आम आदमी पार्टी को जीत को खुशी मिली है। यहां सलाया का वार्ड 1 और 2 पर आप कैंडिडेट की जीत हुई है। वार्ड 1 में पार्टी के सभी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यहां बीजेपी और कांग्रेसी कैंडिडेट के बीच नजदीकी मुकाबले का फायदा AAP को मिला। वार्ड-2 से भी पार्टी के सभी चार प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

मुंडारा तालुका में बीजेपी ने दर्ज की जीत जानकारी के अनुसार, मुंडारा तालुका की बड़ी भुजपुर तालुका पंचायत सीट पर भाजपा उम्मीदवार नाराण सखारा 999 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। मांडवी की दरशरी तालुका पंचायत में बीजेपी उम्मीदवार विजयी हुए हैं। यहां पर बीजेपी 1708 वोटों से जीत मिली है। वहीं, रापर नगर पालिका में वार्ड नंबर 1 और 2 में बीजेपी ने जीत हासिल की है।

सूपारडी नगरपालिका पर बीजेपी का फिर से कब्जा वलसाड जिले की पारडी नगरपालिका की टोटल 28 सीट है जिसमें 22 पर बीजेपी ने कब्जा किया तो कांग्रेस को 5 सीट मिली है। एक सीट अन्य को मिली। पिछले चुनाव में 14 बीजेपी को मिली थी और कांग्रेस को 14 सीटे मिली थी और मामला टाई हुआ था। इसमें चिट्ठी निकाली गई थी जिसमें बीजेपी ने कब्जा किया था।

रत बोर्ड नंबर 18 में भगवा लहराया सूरत बोर्ड नंबर 18 उपचुनाव में जमकर मेहनत करने वाली भाजपा को भव्य जीत मिली है। भाजपा के उम्मीदवार जीतू भाई काछड़ को 17273 वोट मिली, कांग्रेस के उम्मीदवार संजय रामानंद को 10273 वोट मिले। भाजपा के जीतूभाई काछड़ 7086 वोट से वॉर्ड नंबर 18 का चुनाव जीत गए। शहर के परबत पटिया, गोडादरा, लिंबायत क्षेत्र के वॉर्ड 18 में एक सीट के लिए रविवार को उपचुनाव आयोजित किया गया था।

The post गुजरात निकाय चुनाव में 10 नगरपालिकाओं पर BJP का कब्जा: धरमपुर नगरपालिका से कांग्रेस साफ, द्वारका में AAP ने भी दो वार्ड जीते – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/28744/feed 0
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान: 20 को होगी मतगणना, बीजेपी का 213 सीटों पर निर्विरोध जीतने का दावा – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/28629 https://karnavati24news.com/news/28629#respond Sun, 16 Feb 2025 01:40:53 +0000 https://karnavati24news.com/?p=28629 जूनागढ़ नगर निगम, 68 नगर पालिकाओं और तीन तालुका पंचायतों में चुनाव होंगे। गुजरात में जूनागढ़ महानगरपालिका, 68 नगर पालिकाओं और तीन तालुका पंचायतों के चुनाव के लिए आज यानी कि 16 फरवरी को मतदान होना है। राज्य चुनाव आयोग (SEC) के अनुसार, इस दौरान विभिन्न स्थानीय और शहरी निकायों...

The post गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान: 20 को होगी मतगणना, बीजेपी का 213 सीटों पर निर्विरोध जीतने का दावा – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

जूनागढ़ नगर निगम, 68 नगर पालिकाओं और तीन तालुका पंचायतों में चुनाव होंगे।

गुजरात में जूनागढ़ महानगरपालिका, 68 नगर पालिकाओं और तीन तालुका पंचायतों के चुनाव के लिए आज यानी कि 16 फरवरी को मतदान होना है। राज्य चुनाव आयोग (SEC) के अनुसार, इस दौरान विभिन्न स्थानीय और शहरी निकायों की खाली सीटों के लिए भी उपचुनाव कराए जाएंगे। राज्

.

तीन तालुका पंचायतें गांधीनगर, कठलाल और कपड़वंज हैं, जहां चुनाव हो रहे हैं। यह चुनाव इसलिए भी जरूरी है क्योंकि गुजरात सरकार ने 2023 में पंचायतों और नगर पालिकाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27% आरक्षण की घोषणा की थी। इस फैसले के बाद यह पहला स्थानीय निकाय चुनाव है।

बीजेपी का 213 सीटों पर निर्विरोध जीतने का दावा

जिन तीन तालुका पंचायतों में चुनाव होने हैं, वे गांधीनगर, कठलाल और कपड़वंज हैं।

बीजेपी ने दावा किया है कि जूनागढ़ महानगरपालिका की 8 सीटों समेत विभिन्न स्थानीय निकायों की 213 सीटों पर उसका निर्विरोध जीतना तय है। इसके अलावा, यह भी कहा कि वह भचाऊ, जाफराबाद, बंटवा और हलोल नगरपालिकाओं में भी जीत दर्ज करेगी, क्योंकि वहां उसकी ‘निर्विरोध’ घोषित सीटों की संख्या बहुमत से अधिक है। हालांकि, कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनके उम्मीदवारों को धमकी दी, जिसके कारण उन्हें चुनावी मैदान से हटना पड़ा। लेकिन बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए

जूनागढ़ से पिछले हफ्ते कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे।

जूनागढ़ से पिछले हफ्ते कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे।

बीजेपी ने यह भी दावा किया कि वह 4 नगर पालिकाओं भचाऊ, जाफराबाद, बंटवा और हलोल में भी जीतेगी क्योंकि उसके पक्ष में ‘निर्विरोध’ घोषित सीटों की संख्या इनमें से प्रत्येक नगर निकाय में जरूरी बहुमत से ज्यादा है। हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उसके उम्मीदवारों ने बीजेपी से धमकी मिलने के बाद अपने नाम वापस लिए। बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन किया है।

गौरतलब है कि BJP शासित JMC के 15 वार्डों की कुल 60 सीटों में से सत्तारूढ़ पार्टी को 8 सीटें ‘निर्विरोध’ मिलने वाली हैं, क्योंकि पिछले हफ्ते कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे। 2019 में जूनागढ़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए हुए पिछले चुनाव में BJP ने 54 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी, जबकि कांग्रेस और NCP ने 3-3 सीटें जीतीं थीं।

OBC कोटा सीमा 10 फीसदी से बढ़कर 27 फीसदी हुई

अगस्त 2023 में राज्य सरकार ने न्यायमूर्ति झावेरी आयोग की रिपोर्ट के आधार पर नगर निगमों, पंचायतों और नगर पालिकाओं में OBC कोटा सीमा को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया था। स्थानीय निकायों में SC और ST के लिए मौजूदा कोटा क्रमशः 14 प्रतिशत और 7 प्रतिशत बना रहा जिससे कुल कोटा 50 प्रतिशत की सीमा के भीतर ही रहा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कि OBC के लिए आरक्षण उनकी जनसंख्या के आधार पर होना चाहिए, जुलाई 2022 में झावेरी आयोग का गठन किया गया था।

The post गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान: 20 को होगी मतगणना, बीजेपी का 213 सीटों पर निर्विरोध जीतने का दावा – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/28629/feed 0
गुजरात में नगरपालिका-पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान: जूनागढ़ मनपा और 66 नगर पालिकाओं के लिए 16 फरवरी को मतदान, 18 फरवरी को गिनती – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/27438 https://karnavati24news.com/news/27438#respond Tue, 21 Jan 2025 12:30:08 +0000 https://karnavati24news.com/?p=27438 लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनावों का ऐलान हो गया है। गुजरात राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में जूनागढ़ नगर निगम और राज्य की 66 नगर निगमों में चुनावों का ऐलान किया। आयोग ने जूनागढ़ नगर निगम और 66 नगर पालिका ....

The post गुजरात में नगरपालिका-पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान: जूनागढ़ मनपा और 66 नगर पालिकाओं के लिए 16 फरवरी को मतदान, 18 फरवरी को गिनती – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनावों का ऐलान हो गया है। गुजरात राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में जूनागढ़ नगर निगम और राज्य की 66 नगर निगमों में चुनावों का ऐलान किया। आयोग ने जूनागढ़ नगर निगम और 66 नगर पालिका

.

तीन पंचायतों में भी होंगे चुनाव जूनागढ़ नगर निगम और 66 नगर पालिकाओं में धनेरा नगर पालिका को चुनाव कार्यक्रम से बाहर रखा गया है। आयोग ने ग्राम पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं की है। ऐसे में राज्य की 2178 सीटों पर मतदान होगा। नामांकन 1 फरवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे।

चुनाव क्षेत्रों में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। चुनाव आयोग ने जिन तीन तहसील पंचायत के चुनावों का ऐलान किया है। उनमें कठलाल, कपड़वंज और गांधीनगर शामिल हैं। सरदार पटेल के जन्मस्थान करमसद और आणंद महानगर पालिका में चुनाव नहीं होगा। इसके अलावा थराद, ईडर, धानेरा, वीजापुर में नए सीमांकन के चलते चुनावों का ऐलान नहीं किया गया है।

तालुका पंचायत की 91 सीटों पर उपचुनाव आम चुनावों के साथ-साथ उन नगर पालिकाओं और पंचायतों में भी उपचुनाव की घोषणा की गई है जहां सीटें खाली हो गई हैं। जिसमें तीन नगर निगमों की तीन सीटों, नगर निगम की 21 रिक्त सीटों, जिला पंचायत की 9 सीटों और तालुका पंचायत की 91 सीटों पर उपचुनाव होंगे। इन सभी सीटों पर भी 16 फरवरी को मतदान और 18 फरवरी को मतगणना होगी।

The post गुजरात में नगरपालिका-पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान: जूनागढ़ मनपा और 66 नगर पालिकाओं के लिए 16 फरवरी को मतदान, 18 फरवरी को गिनती – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/27438/feed 0