college girl rape Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/college-girl-rape Wed, 12 Mar 2025 14:43:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png college girl rape Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/college-girl-rape 32 32 छात्रा से 6 लड़कों ने 16 महीने तक रेप किया: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे, आरोपियों में एक नाबालिग https://karnavati24news.com/news/29675 https://karnavati24news.com/news/29675#respond Wed, 12 Mar 2025 14:43:56 +0000 https://karnavati24news.com/?p=29675 बनासकांठा (गुजरात)7 मिनट पहले कॉपी लिंक वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने पालनपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। गुजरात में बनासकांठा जिले के पालनपुर में कॉलेज छात्रा के साथ 6 लड़के 16 महीने से रेप करते रहे। एक आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया उसके बाद वह...

The post छात्रा से 6 लड़कों ने 16 महीने तक रेप किया: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे, आरोपियों में एक नाबालिग appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

बनासकांठा (गुजरात)7 मिनट पहले

कॉपी लिंक

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने पालनपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

गुजरात में बनासकांठा जिले के पालनपुर में कॉलेज छात्रा के साथ 6 लड़के 16 महीने से रेप करते रहे। एक आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया उसके बाद वह उसे ब्लेकमेल करने लगा। बाद में उसके दोस्त भी लड़की के साथ रेप करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 6 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें एक लड़का नाबालिग है।

कपड़े गंदे कर बना लिया था वीडियो पुलिस के अनुसार छह आरोपियों में से एक राहुल शामलभाई फोफ ने 20 साल की छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। छात्रा उसी वक्त कॉलेज जाने लगी। नवंबर 2023 में आरोपी राहुल छात्रा को एक होटल में लंच के लिए अपने साथ ले गया था। वहां जानबूझकर उसके कपड़ों पर खाना गिराकर उसके कपड़े गंदे कर दिए थे। इसके बाद कपड़े साफ करने का कहकर होटल के कमरे में ले गया। इसी दौरान जब लड़की बाथरूम में कपड़े उतारकर कपड़े साफ कर रही थी, तभी उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

पुलिस से सभी 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस से सभी 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

16 महीनों तक करते रहे रेप वीडियो बनाने के बाद राहुल ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी अपने दोस्तों दीपक नरसंगभाई फोफ, आशीष शामलभाई फोफ, जिगर गलबाभाई बोका और शुभम घेमरभाई भूतडिया और एक अज्ञात से भी छात्रा का दुष्कर्म करवाता रहा। FIR के मुताबिक आरोपियों ने नवंबर 2023 से मार्च 2025 तक पालनपुर न्यू बस पोर्ट के कई गेस्ट हाउस और कैफे में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं लड़की का वीडियो भी वायरल कर दिया।

इसके बाद लड़की ने छह लोगों के खिलाफ तालुका पुलिस स्टेशन में नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से सभी 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण से संबंधित एक्ट में भी केस​​​ दर्ज किया गया है।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

छेड़छाड़ के आरोपी रिक्शा चालक को 1 साल की कैद, हिम्मत दिखाने के लिए जुर्माने की रकम में से 9 वर्षीय बच्ची को 2000 रुपए का इनाम दिया

अहमदाबाद सिटी सिविल एवं सत्र न्यायालय की विशेष पोक्सो कोर्ट ने 52 वर्षीय ऑटो चालक को 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक वर्ष के कठोर कारावास और 3,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, कोर्ट ने हिम्मत दिखाने के लिए जुर्माने की रकम में से बच्ची को 2000 रुपए का इनाम भी दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

The post छात्रा से 6 लड़कों ने 16 महीने तक रेप किया: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे, आरोपियों में एक नाबालिग appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/29675/feed 0