aap Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/aap Sun, 23 Mar 2025 11:25:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://karnavati24news.com/wp-content/uploads/2020/07/2020-07-28-2.png aap Archives - Karnavati 24 News https://karnavati24news.com/news/tag/aap 32 32 विसावदर सीट उपचुनाव के लिए AAP के उम्मीदवार का ऐलान: गृहमंत्री पर जूता फेंकने वाले गोपाल इटालिया होंगे कैंडिडेट, AAP ने ही जीती थी यह सीट – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/30069 https://karnavati24news.com/news/30069#respond Sun, 23 Mar 2025 11:25:04 +0000 https://karnavati24news.com/?p=30069 पिछले चुनाव में इटालिया ने सूरत की कतारगाम सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। गुजरात में विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं आया है। लेकिन, आम आदमी पार्टी ने पाटीदार गोपाल इटालिया को इस सीट अपना उम्मीदवार...

The post विसावदर सीट उपचुनाव के लिए AAP के उम्मीदवार का ऐलान: गृहमंत्री पर जूता फेंकने वाले गोपाल इटालिया होंगे कैंडिडेट, AAP ने ही जीती थी यह सीट – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

पिछले चुनाव में इटालिया ने सूरत की कतारगाम सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

गुजरात में विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं आया है। लेकिन, आम आदमी पार्टी ने पाटीदार गोपाल इटालिया को इस सीट अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव मनोजभाई सोरठिया

.

2022 में AAP ने ही जीती थी यह सीट गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में विसावदर सीट पर से आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी। AAP भूपत भयानी ने बीजेपी के हर्षद रिबड़िया को हराया था। हालांकि, एक साल बाद (दिसंबर 2023 में) ही भूपत भयानी ने अपने पद से इस्तीफा देकर AAP पार्टी छोड़ दी थी। तबसे ही यह सीट खाली है। भूपात भयानी अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए भूपत भायाणी। (13 दिसंबर की फोटो।)

पिछले चुनाव में हार गए थे गोपाल इटालिया वहीं, पेशे से वकील गोपाल इटालिया की बात करें तो 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी हार हो गई थी। इटालिया ने सूरत शहर की कतारगाम सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के वीनू मोर्डिया से हार गए थे। इस चुनाव में मोर्डिया को 120342 वोट मिले। जबकि गोपाल इटालिया को 55713 वोट मिले थे।

कोर्ट में मामला लंबित होने के चलते नहीं हुए चुनाव? वर्ष 2022 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में AAP के भूपत भयानी के जीतने के बाद इस सीट से हारने वाले उम्मीदवारों ने भयानी की जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। तबसे यह मामला कोर्ट में है और चुनाव याचिका लंबित होने के कारण उपचुनाव नहीं हो रहा है।

AAP में शामिल होने से पहले बीजेपी के ही कार्यकर्ता हुआ करते थे भूपत भयानी।

AAP में शामिल होने से पहले बीजेपी के ही कार्यकर्ता हुआ करते थे भूपत भयानी।

तीन कैंडिडेट में से दो वापस ले चुके हैं याचिका हरेश डोबरिया, मोहित मालवीय और हर्षद रिबादिया द्वारा कुल तीन आवेदन दायर किए गए थे। मोहित मालवीय ने पहले ही आवेदन वापस ले लिया था। बाद में हर्षद रिबादिया ने भी आवेदन वापस ले लिया। हालांकि, चूंकि हरेश डोबरिया ने अभी तक अपना आवेदन वापस नहीं लिया है, इसलिए उपचुनाव का रास्ता साफ नहीं हो पाया है। 2024 में विसावदर में उपचुनाव कराने के लिए हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार अगर कोई चुनाव याचिका लंबित है तो उसका निपटारा होने तक उपचुनाव नहीं कराया जा सकता।

AAP कैंडिडेट गोपाल इटालिया।

AAP कैंडिडेट गोपाल इटालिया।

गृह मंत्री पर जूता उछालकर चर्चा में आए थे इटालिया अपनी पहली जॉब में गोपाल इटालिया पुलिस कांस्टेबल थे। इसके बाद उन्होंने राजस्व परीक्षा उत्तीर्ण की और अहमदाबाद कलेक्टर कार्यालय में क्लर्क बन गए। वहां से, इटालिया को राजस्व क्लर्क के रूप में वाणिज्य उप-रजिस्ट्रार के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया था।

जब 2017 में विधानसभा चुनाव आ रहे थे, तब इटालिया ने गांधीनगर सचिवालय में तत्कालीन गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा पर जूता उछाल दिया था। इस कृत्य के लिए इटालिया के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद इटालिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

The post विसावदर सीट उपचुनाव के लिए AAP के उम्मीदवार का ऐलान: गृहमंत्री पर जूता फेंकने वाले गोपाल इटालिया होंगे कैंडिडेट, AAP ने ही जीती थी यह सीट – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/30069/feed 0
गुजरात निकाय चुनाव में 10 नगरपालिकाओं पर BJP का कब्जा: धरमपुर नगरपालिका से कांग्रेस साफ, द्वारका में AAP ने भी दो वार्ड जीते – Gujarat News https://karnavati24news.com/news/28744 https://karnavati24news.com/news/28744#respond Tue, 18 Feb 2025 07:11:38 +0000 https://karnavati24news.com/?p=28744 नगर पालिकाओं में भाजपा ने 653 सीटें जीत ली हैं। पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। गुजरात में जूनागढ़ नगर निगम, वलसाड जिले की तीन नगरपालिका समेत 66 नगरपालिकाओं, तीन तालुका पंचायतों और कई पंचायतों के उपचुनावों के लिए मतगणना चल रही है। कई सीटों पर अन्य दलों...

The post गुजरात निकाय चुनाव में 10 नगरपालिकाओं पर BJP का कब्जा: धरमपुर नगरपालिका से कांग्रेस साफ, द्वारका में AAP ने भी दो वार्ड जीते – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>

नगर पालिकाओं में भाजपा ने 653 सीटें जीत ली हैं। पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

गुजरात में जूनागढ़ नगर निगम, वलसाड जिले की तीन नगरपालिका समेत 66 नगरपालिकाओं, तीन तालुका पंचायतों और कई पंचायतों के उपचुनावों के लिए मतगणना चल रही है। कई सीटों पर अन्य दलों के पीछे हटने के कारण भाजपा ने पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। ताजा रुझा

.

धरमपुर नगरपालिका कांग्रेस हुई साफ वलसाड जिले की धरमपुर नगरपालिका पर बीजेपी का फिर से कब्जा हो गया है। धरमपुर नगरपालिका की टोटल 24 सीट थी जिसमें 20 पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है। चार सीटें अन्य के खाते में गई हैं। यहां पर कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। इस तरह से धरमपुर नगरपालिका कांग्रेस मुक्त हो गई है।

बड़ी जीत की ओर बीजेपी ताजा जानकारी के अनुसार, नगर पालिकाओं में भाजपा ने 653 सीटें हासिल की हैं। जबकि कांग्रेस को 60 सीटें मिली हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 44 सीटें हासिल की हैं। बसपा ने 5 सीटें जीती हैं तो आम आदमी पार्टी ने दो सीटें हासिल की हैं और अन्य ने 4 सीटें जीती हैं।

द्वारका में AAP जीती देवभूमि द्वारका में आम आदमी पार्टी को जीत को खुशी मिली है। यहां सलाया का वार्ड 1 और 2 पर आप कैंडिडेट की जीत हुई है। वार्ड 1 में पार्टी के सभी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यहां बीजेपी और कांग्रेसी कैंडिडेट के बीच नजदीकी मुकाबले का फायदा AAP को मिला। वार्ड-2 से भी पार्टी के सभी चार प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

मुंडारा तालुका में बीजेपी ने दर्ज की जीत जानकारी के अनुसार, मुंडारा तालुका की बड़ी भुजपुर तालुका पंचायत सीट पर भाजपा उम्मीदवार नाराण सखारा 999 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। मांडवी की दरशरी तालुका पंचायत में बीजेपी उम्मीदवार विजयी हुए हैं। यहां पर बीजेपी 1708 वोटों से जीत मिली है। वहीं, रापर नगर पालिका में वार्ड नंबर 1 और 2 में बीजेपी ने जीत हासिल की है।

सूपारडी नगरपालिका पर बीजेपी का फिर से कब्जा वलसाड जिले की पारडी नगरपालिका की टोटल 28 सीट है जिसमें 22 पर बीजेपी ने कब्जा किया तो कांग्रेस को 5 सीट मिली है। एक सीट अन्य को मिली। पिछले चुनाव में 14 बीजेपी को मिली थी और कांग्रेस को 14 सीटे मिली थी और मामला टाई हुआ था। इसमें चिट्ठी निकाली गई थी जिसमें बीजेपी ने कब्जा किया था।

रत बोर्ड नंबर 18 में भगवा लहराया सूरत बोर्ड नंबर 18 उपचुनाव में जमकर मेहनत करने वाली भाजपा को भव्य जीत मिली है। भाजपा के उम्मीदवार जीतू भाई काछड़ को 17273 वोट मिली, कांग्रेस के उम्मीदवार संजय रामानंद को 10273 वोट मिले। भाजपा के जीतूभाई काछड़ 7086 वोट से वॉर्ड नंबर 18 का चुनाव जीत गए। शहर के परबत पटिया, गोडादरा, लिंबायत क्षेत्र के वॉर्ड 18 में एक सीट के लिए रविवार को उपचुनाव आयोजित किया गया था।

The post गुजरात निकाय चुनाव में 10 नगरपालिकाओं पर BJP का कब्जा: धरमपुर नगरपालिका से कांग्रेस साफ, द्वारका में AAP ने भी दो वार्ड जीते – Gujarat News appeared first on Karnavati 24 News.

]]>
https://karnavati24news.com/news/28744/feed 0