Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

नहीं होगा स्पोर्ट्स 2022 शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण

नयी दिल्ली| प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेमपति ने गुरूवार को कहा कि डीडी स्पोर्ट्स चैनल बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह का सीधा प्रसारण नहीं करेगा।

भारत सरकार ने घोषणा की कि बीजिंग में भारतीय दूतावास का कोई भी राजनयिक 2022 शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह में हिस्सा नहीं लेगा क्योंकि चीन ने गलवान घाटी में हुई झड़प में शामिल एक सैन्य कमांडर को इन खेलों का मशालवाहक बनाया है। और इस फैसले के तुरंत बाद ही प्रसार भारती ने यह घोषणा की।
वेमपति ने ट्विटर हैंडल से लिखा है, विदेश मंत्रालय की घोषणा के परिणामस्वरूप डीडी स्पोर्ट्स चैनल बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह का सीधा प्रसारण नहीं करेगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बाग्ची ने गलवान कमांडर को इस खेल प्रतियोगिता का मशाल धारक बनाकर सम्मानित करने के चीन के इस कदम को खेदजनक करार दिया। चीन ने बुधवार को की फाबाओ को खेलों की मशाल रिले में मशाल धारक के रूप में पेश किया था।
पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के रेजीमेंटल कमांडर फाबाओ जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में घायल हो गए थे।

संबंधित पोस्ट

विश्वकप – ईंडीया को हरा इंग्लैंड ने बनाई फाइनल में जगह

Admin

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट की पहली पारी में भारत ने बनाए 109 रन

Admin

KKR vs RR: કોલકાતા-રાજસ્થાન મેચની હેડ-ટુ-હેડ, પ્લેઇંગ-11, પિચ રિપોર્ટ, લાઇવ સ્ટ્રીમિંગ અને મેચની હાર-જીત, જાણો તમામ વિગતો

Karnavati 24 News

IPL 2023: કોલકાતાએ હૈદરાબાદને હરાવીને પ્લેઓફની આશા જીવંત રાખી, જાણો પોઈન્ટ ટેબલમાં તમામ ટીમોની સ્થિતિ

“हौसलों की उड़ान” સિનિયર સિટિઝન એથ્લેટીક્સ સ્પર્ધામાં ૨૨ મહિલાઓએ ઉત્સાહભેર ભાગ લીધો

Karnavati 24 News

अर्जेंटीना ने जीता फ़ाइनलिज़्म : पिछली बार ख़िताब जीते थे मैसी को फ़ुटबॉल खेलना भी नहीं आता था, अब उन्हीं ने जिताया

Karnavati 24 News
Translate »