Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशराजनीति

बुलंदशहर में अखिलेश पर बरसे सीएम योगी, कहा- जनता ने वैक्सीन लगवाकर विरोधियों को तमाचा मारा

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग में अब सिर्फ एक हफ्ता बचा है. जैसे जैसे चुनाव पास आ रहा है, वैसे वैसे राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. आज बुलंदशहर के दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने वैक्सीन का विरोध किया. अब जनता चुनाव में उन्हें हाल की डोज लगाएगी.

 

जो कहते थे कि ये मोदी वैक्सीन है, उनके मुंह पर जनता ने तमाचा मारा- योगी

सीएम योगी ने कहा, ‘’कोरोना वायहस महामारी दुनिया में तबाही मचा रही है, लेकिन यहां आकर अब समाप्त भी हो रही है. कोरोना से बचाव के लिए जो भी हो सकता था, बीजेपी की सरकार ने किया.’’ उन्होंने कहा, ‘’जो लोग वैक्सीन के खिलाफ प्रचार कर रहे थे और कहते थे कि ये मोदी वैक्सीन है, उनके मुंह पर जनता ने तमाचा मारा है. क्योंकि जनता ने वैक्सीन की डोज़ लगवाई. और अब चुनाव में विरोधियों को हार की डोज़ भी लगानी है.’’

सीएम योगी ने आगे कहा, ‘’जब में आया था, तब यूपी में आंतक का माहौल था. बेटियां सुरक्षित नहीं थीं. पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ है. लोगों को अलर्ट करने की जरूरत है. दंगाई सर उठाएंगे तो कुचल दिए जाएंगे.’’

अमित शाह ने भी साधा अखिलेश पर निशाना

वहीं, वैक्सीन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अखिलेश पर निशाना साधा. अतरौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, अखिलेश बाबू टीके का विरोध करते थे कि ये बीजेपी का टीका है, हम नहीं लगवाएंगे. उन्होंने देश और यूपी की

संबंधित पोस्ट

गुजरात की पहली अमृत भारत ट्रेन चली: पीएम मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई, ट्रेन अभी वीकली; 2 महीने बाद डेली चलेगी – Gujarat News

Gujarat Desk

दिल्ली: ‘जेल से नहीं डरता’: आबकारी नीति मामले में सीबीआई जांच पर मनीष सिसोदिया

Admin

गुजरात एटीएस ने ISIS के तीन आतंकी पकड़े: देश में कई जगह हमले करने की प्लानिंग कर रहे थे, हथियार जमा करने पहुंचे थे गुजरात

Gujarat Desk

प्रयागराज : सीएम योगी की जनसभा के साथ ही आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार

Admin

उत्तर प्रदेश: राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में भर्ती, जानिए संपूर्ण जानकारी एक क्लिक हाईलाइट में

Karnavati 24 News

भारतीय ओलंपिक संगठन को IOC का अंतिम अल्टीमेटम, IOA पर निलंबन की तलवार लटकी

Karnavati 24 News
Translate »