Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

Omicron से हैं संक्रमित? रिकवरी के दौरान डाइट में इनका रखें ध्यान

 

Covid-19 की तीसरी लहर के चलते लोग एक बार फिर से परेशानियों का सामना कर रहे हैं. हालांकि नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों में हल्के लक्षण ही नजर आ रहे हैं. मगर तेजी से फैल रहे इस वायरस के कारण हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो रही है. इसके लिए डॉक्टर हमें पहले ही दिन से एक अच्छी डाइट को फॉलो करने की सलाह दे रहे हैं. अगर आप ओमिक्रोन से संक्रमित हो चुके हैं और रिकवरी की स्टेज में हैं तो आपको इन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए.

 

प्रोटीन वाली चीजें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इसके लिए आप अंडे, मछली और दाल खा सकते हैं. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो केला, नट बटर, बीज और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं. वहीं, कैलोरी के लिए एवोकाडो और चीज लीजिए. वहीं, हल्की डाइट के लिए आप पपीता, सेब और अन्य फल खा सकते हैं. मगर, ठंड में आप वेजिटेबल सूप का सेवन करें, जो सबसे बेहतर है. सब्जियां भी खाइए, इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है.इसके अलावा गर्म सूप, शोरबा, मसाले का मिश्रण जो गले की खराश को दूर करते हैं, उन्हें भी अपना सकते हैं. जब कुछ भी निगलने में मुश्किल हो तो नरम या मिश्रित खाद्य पदार्थ जैसे खिचड़ी या सूप मरीज को दिया जा सकता है. विटामिन सी से भरपूर आंवला जैसे फल रोजाना खाए जा सकते हैं. अगर किसी को दस्त या गले में खराश है तो तली हुई चीजें बिल्कुल नहीं लें.

संबंधित पोस्ट

गुजरात में जलता ट्रक 10 किमी तक दौड़ाता रहा ड्राइवर: हाईटेंशन वायर की चपेट में लगी आग, सुनते ही चालक ट्रक लेकर भाग निकला – Gujarat News

Gujarat Desk

अमित शाह आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर: अहमदाबाद में 1692 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, जनसभा को संबोधित करेंगे – Gujarat News

Gujarat Desk

द्वारका के 21 द्वीपों पर 28 जुलाई तक प्रवेश वर्जित: नई व्यवस्था सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला, प्रांतीय अधिकारी की अनुमति लेनी होगी – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में तांत्रिक ने बच्ची का कुल्हाड़ी से गला काटा: हत्या कर खून घर में बने मंदिर में छिड़का, बचाने आए लोगों को डराता रहा – Gujarat News

Gujarat Desk

अयोध्या में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन: विपुल कृष्ण महाराज ने कहा– एक विवाह से कैसे बने राम मर्यादा पुरुषोत्तम – Ayodhya News

Gujarat Desk

गुजरात बॉर्डर के गांवों में घट रही हिंदू आबादी: स्थानीय लोग बोले- रोजगार और सुविधाएं ही नहीं, 23 गांवों से भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »