Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

बिग बी ने शेयर किया राज कुमार जी से जुड़ा किस्सा, कहा था- ‘मेरे घर के पर्दे खराब हो गए तुम्हारा सूट’ का कपड़ा

दिवंगत अभिनेता राज कुमार का एक किस्सा अमिताभ बच्चन के सूट से भी जुड़ा हुआ है। दरअसल, एक बार राज कुमार ने अपने अनोखे अंदाज में अमिताभ बच्चन के सूट की तारीफ की थी और साथ ही में ऐसी बात कह दी थी जिसका अंदाजा अमिताभ बच्चन को भी नहीं था। यह किस्सा एक पार्टी का है, जिसमें अमिताभ विदेशी सूट पहनकर पहुंचे थे, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा था।

 

उसी वक्त पार्टी में राज कुमार भी पहुंचें। अमिताभ से मिलते ही राज कुमार ने उनके सूट की तारीफ की। अमिताभ इस तारीफ से खुश हुए और राज कुमार को उस टेलर के बारे में बताने वाले थे, जिसने उनका सूट सिला था। तभी राज कुमार ने कहा, मेरे घर के पर्दे खराब हो गए हैं और मुझे तुम्हारा सूट का कपड़ा पसंद आया। दरअसल, राज कुमार का अंदाज ऐसा ही निराला होता था। अमिताभ उनके मुंह से यह सुनते ही समझ गये थे कि राज कुमार मजाक के तौर पर उनकी खिंचाई कर रहे हैं।

ऐसे में उनके पास कोई चारा नहीं था और वह मुस्कराते हुए एक तरफ को चल दिये। ये ही नहीं, एक बार राज कुमार ने रामानंद की भी खिंचाई कर दी थी। रामानंद सागर राज कुमार को कास्ट करना चाहते थे। इसके लिए वो उनके घर पहुंचे और उनको कहानी भी सुनाई। लेकिन राज कुमार को कहानी पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को आवाज लगाई और जैसे ही डॉगी उनके करीब पहुंचा, तो उन्होंने उससे पूछा- क्या वह इस फिल्म में रोल करना चाहता है। कुत्ते ने उनकी ओर देखा और कुछ नहीं कहा। इस पर उन्होंने रामानंद सागर से कहा कि देखो ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करना चाहता है।

संबंधित पोस्ट

18 घंटे में कपड़ा व्यापारी को किडनैपर्स से छुड़वाया: उदयपुर से किया अपहरण, बाड़मेर ले गए; पत्नी से 20 लाख की फिरौती मांगी – Udaipur News

Gujarat Desk

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का आज पहला जन्मदिन है, सोशियल मीडिया पर शेयर की कहानी

Karnavati 24 News

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, एम्स में चल रहा इलाज

Karnavati 24 News

सूरत को दुबई जैसा टूरिज्म हब बनाने की तैयारी:सूरत से गोवा-द्वारका और मांडवी तक क्रूज सेवा शुरू होगी, डिज्नीलैंड थीम पार्क भी बनेगा

Gujarat Desk

गुजरात में HMPV वायरस का दूसरा मामला: हिम्मतनगर में 7 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजीटिव आई, देश में अब तक 11 केस दर्ज हुए – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में भी UCC लागू करने की तैयारी: CM भूपेंद्र पटेल ने मसौदा तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति की घोषणा की – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »