Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

उत्तर प्रदेश में कोरोना के इतने नए मामले दर, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर इतनी हुई

 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,86,697 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 11,159 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,81,13,556 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर के लिए 79,830 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 10,836 तथा अब तक 18,40,842 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 93,924 एक्टिव मामले है, जिनमे 91,519 लोग होम आइसोलेशन में है।

 

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश 25 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश मे पहला राज्य बन गया है। प्रदेश में कल 23 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 12,08,921 डोज दी गयी है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,41,55,861 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 97.78 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,62,76,962 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 65.31 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 79,74,745 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का लगभग 57 प्रतिशत है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है। 19 जनवरी 2022 को संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत थी, जो घटकर 23 जनवरी 2022 को 6.19 प्रतिशत तक आ गई है। उन्होंने बताया कि आज 24 जनवरी 2022 से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर कोविड लक्षण वाले लोगो को दवा की किट उपलब्ध करा रही है। इसके साथ साथ 60 वर्ष से अधिक जिन लोगो ने वैक्सीन की डोज नही ली है उनका तथा 2 साल से कम बच्चो का जिनका नियमित टीकाकरण छूट गया है उनको सूचीबद्ध कर रही है। यह अभियान 29 जनवरी 2022 तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

संबंधित पोस्ट

9वें दिन भी स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल: ग्रेड पे में संशोधन, तकनीकी ग्रेड पे में शामिल करने, विभागीय परीक्षाओं से छूट की मांग – Gujarat News

Gujarat Desk

अहमदाबाद रहा आज राज्य का सबसे गर्म शहर: तापमान 41.5 डिग्री पहुंचने से लोग हुए बेचैन, कल से 3 दिनों तक राहत मिलने की संभावना – Gujarat News

Gujarat Desk

कोरोना पर बैठक, विपक्ष पर साधा पीएम मोदी की अपील, सीएम उद्धव बोले- भेदभाव न करें, बकाया जीएसटी अब तक नहीं मिला

Karnavati 24 News

रेलवे स्टेशनों पर बिहार-यूपी जाने वालों की भारी भीड़: सूरत में 15 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सड़क पर बिताई रात, दिल्ली में खचाखच भरे प्लेटफॉर्म

Gujarat Desk

सुप्रीमकोर्ट ने कहा-सभी के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा होगी, उचित समय पर होगी सुनवाई

Karnavati 24 News

निर्मला सीतारमण ने भारतीय उद्योग की तुलना हनुमान से की, जानिए उन्होंने क्या कहा?

Karnavati 24 News
Translate »