Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

Indian railways : IRCTC अब कराएगी वाराणसी की भव्य यात्रा, जानें पूरी प्रक्रिया

 

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) अब देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी (वाराणसी) की भव्य यात्रा कराएगी. आईआरसीटीसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देखो अपना देश (Dekho Apna Desh) के अंतर्गत अब एक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन (Deluxe AC Tourist Train) काशी की यात्रा के लिए चलाई जा रही है. यात्रियों को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से लेकर संकट मोचन हनुमान मंदिर समेत 7 भव्य स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

 

डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से कीजिए काशी की यात्रा

आईआरसीटीसी की ओर से दिव्य काशी यात्रा के लिए चलाई जा रही डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. डीलक्स ट्रेन 22 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. यात्रा के दौरान 4 रात 5 दिन लगेंगे. यात्रियों को रहने खाने और घुमाने तक की सारी सुविधाएं आईआरसीटीसी की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी. यात्रा के लिए ट्रेन में शाकाहारी भोजन की व्यवस्था, वाराणसी के होटल में रुकने और अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर घुमाने की व्यवस्था होगी. इसके साथ ही वहां पहुंचने के बाद जिन जगहों पर ले जाया जाएगा उसके लिए आईआरसीटी की ओर से ही वाहनों का प्रबंध होगा. ट्रेन और वाहनों में सुरक्षा गार्ड भी मुहैया कराए जाएंगे.

दिव्य काशी यात्रा के लिए IRCTC की व्यवस्था

डीलक्स ट्रेन नवनिर्मित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ स्मारक, वाराणसी के प्रमुख घाट, नौका विहार, सायंकालीन गंगा आरती, संकट मोचन हनुमान मंदिर समेत अन्य सभी प्रमुख मंदिर, पंचकोशी यात्रा के दर्शन कराएगी. आईआरसीटीसी की ओर से चलाई जा रही डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में रात के खाने से लेकर सुबह का ब्रेकफास्ट आदि की व्यवस्था होगी. यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की ओर से 156 सीटें ट्रेन में सुनिश्चित की गई हैं, जिसमें प्रथम श्रेणी में 96 और द्वितीय श्रेणी में 60 सीटें हैं. प्रथम श्रेणी की सीटों के लिए 29,950 रुपए प्रति व्यक्ति और द्वितीय श्रेणी के लिए 24,500 प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाएगा. इससे पहले आईआरसीटीसी की ओर से अयोध्या के लिए डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलाई गई थी और अब दिव्य काशी यात्रा के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com और टोल फ्री नंबर 1800110139 के अलावा +91- 8287930202, 828793057 पर टिकट बुक करा सकते हैं.

संबंधित पोस्ट

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, हरियाणा की महिला की मौत: बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं, फ्लाइट उड़ने से पहले पिता से बोलीं- लौटने पर मिलने आउंगी – Kurukshetra News

Gujarat Desk

દુઃખદ / ટોયોટા કિર્લોસ્કરના વાઇસ ચેરપર્સન વિક્રમ કિર્લોસ્કરનું હાર્ટ એટેકથી અવસાન, માત્ર 64 વર્ષની વયે લીધા અંતિમ શ્વાસ

Admin

बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को 20 साल कैद: मां ने प्रेमी को बचाने के लिए फर्जी एफिडेविट कराई थी, लेकिन कोर्ट ने नकारा – Gujarat News

Gujarat Desk

खंभात में 107 करोड़ रुपए का नशीला पावडर जब्त: नींद की गोलियां बनाने में इस्तेमाल होता है यह पावडर, कंपनी मालिकों समेत 6 अरेस्ट – Gujarat News

Gujarat Desk

वलसाड में बना विश्व का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष शिवलिंग: 36 लाख रुद्राक्ष से बना 36 फीट ऊंचा शिवलिंग,इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली – Gujarat News

Gujarat Desk

बम धमाकों की धमकी देने वाले रेनी को मिली जमानत: गुजरात हाईकोर्ट ने कहा- वह अपने निजी रिश्तों को लेकर परेशान थी – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »