Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

Tata Safari petrol: अब पेट्रोल इंजन वाली टाटा सफारी दौड़ेगी सड़कों पर

 

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में अपनी पॉप्युलर एसयूवी टाटा सफारी का डार्क एडिशन लॉन्च की थी। अब कंपनी के पास ग्राहकों के लिए एक और सरप्राइज है। कंपनी इस कार को अब पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करने वाली है। मौजूदा वक्त में यह कार सिर्फ डीजल इंजन के साथ आती है।

 

टाटा सफारी: इंजन

इस कार के मौजूदा मॉडल में 2.0L, 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल के साथ आता है जो 170bhp पावर और 350Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। अब कंपनी इसमें पेट्रोल ऑप्शन भी जोड़ रही है। टाटा सफारी डार्क एडिशन को कंपनी ने 19.05 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया है। सफारी डार्क एडिशन XT+, XTA+, XZ+ और XZA+ ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है। कार में कुछ कॉस्मेटिक चेंज किए गए हैं।

मकैनिलक तौर पर कार में कोई बदलाव नहीं किया गया है।इस कार का भारतीय बाजार में मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700 , एमजी हेक्टर प्लस , ह्यूंदै अल्कजार (Hyundai Alcazar) और मारुति एक्सएल6 समेत अन्य पॉपुलर एसयूवी और एमपीवी से है।6 और 7 सीटर ऑप्शन वाली इस एसयूवी में 1956 cc तक का डीजल इंजन लगा है, जो 167.62 बीएचपी तक की पावर जेनरेट कर सकता है। टाटा सफारी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। 6 कलर ऑप्शन में पेश टाटा सफारी की माइलेज कंपनी के दावे के मुताबिक 16.14 kmpl तक की है।

संबंधित पोस्ट

Ruchi Soya FPO : रुचि सोया को SEBI ने दिया जोर का झटका, निवेशकों को मिला बोली वापस लेने का मौका

Karnavati 24 News

अहमदाबाद में मर्सिडीज की डिग्गी में मिली बिल्डर की लाश: कार पार्क करते नजर आए हत्यारे, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी राजस्थान से अरेस्ट

Gujarat Desk

डिजिटल अरेस्ट गिरोह के लिए काम करने वाली लड़की गिरफ्तार: बोली- कंबोडिया से चल रहे इंटरनेशनल रैकेट, इनके मालिक चीनी और ट्रांसलेटर पाकिस्तानी – Gujarat News

Gujarat Desk

ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार: क्रेडिट कार्ड दिलाने के बहाने प्रेमजाल में फंसा युवती से दुष्कर्म किया, गर्भवती होने पर दवा खिला गर्भपात कराया

Admin

हरियाणा से पकड़े आतंकी के बैंक खाते खंगाले: मां के अकाउंट से 1.60 लाख मिले; हैंड ग्रेनेड नक्सलाइट एरिया से भेजने का शक – Faridabad News

Gujarat Desk

सीतारमण ने पेश किया आम बजट,कॉरपोरेट टैक्स घटाकर किया इतना

Karnavati 24 News
Translate »