Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

सरकार की इस स्कीम में हर महीने केवल 1500 रुपय करे जमा, पाएं 35 लाख

Government Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्कीम निवेश के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन में से एक है. एक तो इनमें अच्छा रिटर्न मिलता है. साथ ही ये स्कीम पूरी तरह सुरक्षित होती हैं. आज हम आपको डाक घर की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताना चाहते हैं, जिसमें आप बहुत कम निवेश राशि के साथ भी बड़ा फंड बना सकते हैं.

इस स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Scheme). यह एक तरह की बीमा स्कीम है. आपको हर रोज सिर्फ 50 रुपये (हर महीने 1500 रुपये) का निवेश करना होता है और आप 35 लाख रुपये पा सकते हैं. जानते हैं इस स्कीम की खास बातों के बारे में:-

19 से 55 साल का कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम को ले सकता है. इस योजना के तहत न्यूनतम बीमा राशि 10,000 रुपये है. इसके अलावा अधिकतम राशि की बात करें तो यह 10 लाख रुपये है. प्रीमियम राशि का भुगतान- मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर किया जा सकता है. प्रीमियम का पेमेंट करने के लिए 30 दिन की छूट मिलती है. इस स्कीम के तहत लोन लिया जा सकता है लेकिन इस सुविधा का लाभ पॉलिसी खरीदने के 4 साल के बाद ही उठाया जा सकता है. इस स्कीम में लाइफ इंश्योरेंस का लाभ भी मिलता है. 3 साल बाद इस पॉलिसी को सरेंडर किया जा सकता है. इसमें ग्राहकों को बोनस की सुविधा भी मिलती है. ग्राहकों को 65 रुपये प्रति 1000 रुपये का आश्वासन दिया था. इस पॉलिसी को इंडिया पोस्ट से ले सकते हैं.

ऐसे मिलेंगे 35 लाख रुपये

अगर कोई व्यक्ति 19 साल की उम्र में इस स्कीम में निवेश करता है और 10 लाख रुपए की पॉलिसी खरीदता है तो उसका 55 साल के लिए मासिक प्रीमियम 1515 रुपए, 58 साल के लिए 1463 रुपए और 60 साल के लिए 1411 रुपए होगा. ऐसी स्थिति में खरीददार को 55 साल के लिए 31.60 लाख रुपये, 58 साल के लिए 33.40 लाख रुपये और 60 साल के लिए 34.60 लाख रुपये का मेच्योरिटी बेनिफिट मिलेगा.

संबंधित पोस्ट

अहमदाबाद धोलेरा एक्सप्रेस हाईवे का 91% काम पूरा: नमक के मैदान से गुजरने वाला देश का पहला हाईवे, सड़क को बहने से बचाने 15 फीट ऊंचा बनाया – Gujarat News

Gujarat Desk

कचरे के ढेर में फेंकी गई नवजात बच्ची की मौत: 16 साल की नाबालिग ने दिया था जन्म, घरवाले रात को कचरे में ढेर में फेंक गए थे – Gujarat News

Gujarat Desk

90 मिनट में पेश हुआ 6.15 लाख करोड़ का यूपी बजट: आईटी सेक्टर में 4 लाख नौकरियां, माध्यमिक शिक्षा में 40 हजार शिक्षकों की भर्ती

Karnavati 24 News

यूपी के टॉप 10 शहर में प्रयागराज नंबर 1: आज से और बढ़ेगा तापमान, गर्मी का अहसास, डॉक्टरों ने बच्चों को दी सलाह

Karnavati 24 News

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में अपनों को तलाश रहे लोग: ट्रॉमा सेंटर और पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर लगी लाइनें, अब तक 268 शवों का पोस्टमॉर्टम

Gujarat Desk

सूरत-नवसारी में भारी बारिश से 52 सड़कें बंद: पांच दिनों तक उत्तर, मध्य और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »