Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का आज पहला जन्मदिन है, सोशियल मीडिया पर शेयर की कहानी

अनुष्का (Anushka) ने हाल ही में डायरेक्टर आनंद एल राय (Anand L Rai) के जरिए निर्देशित ‘जीरो’ की रिलीज के बाद तकरीबन चार साल का ब्रेक लिया और अब इसके बाद वो अब एक और फिल्म लेकर जल्द ही आ रही हैं.
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों साउथ अफ्रीका में हैं. दोनों हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं. इन दोनों के साथ क्रिकेटर रिद्धिमान साहा और उनकी पत्नी रोमी मित्रा भी मौजूद हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका (Vamika) का आज पहला जन्मदिन है. दोनों अपनी बेटी के पहले जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. वामिका अब एक साल की हो गई है. इस मौके पर, अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को इस ग्रैंड पार्टी की एक झलक सोशियल मीडिया पर शेयर की है. अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वामिका की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका केवल सिर नजर आ रहा है, बर्थडे गर्ल वामिका ने पीच-क्रीम फ्रॉक पहनी हुई है. अनुष्का और विराट की बेटी वामिका को क्रिकेटर रिद्धिमान साहा और उनकी पत्नी रोमी मित्रा की बेटी अन्वी साहा के सात खेलते देखा गया.

वामिका और अन्वि

वामिका का है पहला जन्मदिन

दोनों बच्चों को पार्क में बैठे और एक कलरफुल तंबू के बगल में बैठकर अपने समय का आनंद लेते हुए देखा गया. रोमी ने मूल रूप से वामिका को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए अपनी इंस्टा स्टोरीज पर फोटो शेयर की थी, और बाद में, अनुष्का ने ‘धन्यवाद’ के साथ जवाब देने के लिए फोटो को फिर से शेयर किया. रोमी मित्रा ने दूसरी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें वामिका ब्रॉन्ज के गुब्बारों पर लिखा था, जो एक सुंदर बैकग्राउंड के साथ एक होटल के बैठने की जगह जैसा नजर आ रहा है.

अनुष्का और विराट

अपनी बेटी के खास दिन की शाम को, अनुष्का ने अपनी और अपने पति विराट कोहली की एक सेल्फी शेयर की थी, जिसके साथ कैप्शन लिखा था, “9:30 बजे कौन बिस्तर पर जाता है?” एक्ट्रेस फिलहाल अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में हैं. ग्राजिया के साथ एक इंटरव्यू में, अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका के बारे में एक राज खोला था और कहा था कि, “मुझे वो (वामिका) बेहद दृढ़ निश्चयी लगती है. ये देखकर अच्छा लगा क्योंकि मुझे लगता है कि मैं भी ऐसी ही थी.”

वामिका

तस्वीर

जल्द ही फिल्मों की ओर लौटेंगी अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का ने हाल ही में डायरेक्टर आनंद एल राय के जरिए निर्देशित ‘जीरो’ की रिलीज के बाद तकरीबन चार साल का ब्रेक लिया और अब इसके बाद एक अभिनेत्री के रूप में उन्होंने अपनी पहली फिल्म, ‘छकड़ा एक्सप्रेस’ की घोषणा की. ये फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के सफर पर आधारित है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

संबंधित पोस्ट

CRPF जवान ने लिव-इन पार्टनर ASI की हत्या की: रात को गला घोंटकर मारा; सुबह उसी थाने में किया सरेंडर, जहां प्रेमिका तैनात थी

Gujarat Desk

सोनू निगम जन्मदिन : एक समय शादियों में गाना गाने जाते थे आज हैं सबसे महंगे गायको में एक

Karnavati 24 News

सोशल मीडिया से: ‘धाकड़’ के फ्लॉप होने के बाद अपने होमटाउन पहुंची कंगना, एक्ट्रेस ने परिवार के साथ बिताया वक्त

Karnavati 24 News

30 करोड़ में बनी ‘कार्तिकेय 2’ ने छुड़ाए लाल सिंह के छक्के, तीन दिन में कर ली इतनी कमाई

Karnavati 24 News

गांधीनगर में नशे में धुत कार-चालक ने 4 को रौंदा: चारों की मौके पर ही मौत, तीन की हालत गंभीर; घटना का VIDEO देखें

Gujarat Desk

गुजरात में ‘गणपति’ थीम से होगा PM मोदी का स्वागत: अहमदाबाद एयरपोर्ट सर्किल से इंदिरा ब्रिज तक बनेंगे 12 स्टेज, जगमगाती नजर आएंगीं सड़कें – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »