Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

सेना प्रमुख एमएम नरवणे: उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर सकारात्मक विकास, चीनी सेना के साथ बातचीत जारी: सेना प्रमुख

Army Chief Press Conference: भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश की उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर सकारात्मक विकास हुआ है.
भारतीय सेना (Indian Army) के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (Army Chief MM Naravane) ने बुधवार को अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘बीते साल जनवरी से, हमारी उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर सकारात्मक विकास हुआ है. उत्तरी सीमाओं पर, हमने संचालनात्मक तैयारियों के उच्चतम स्तर को बनाए रखना जारी रखा, साथ ही बातचीत के माध्यम से पीएलए (चीनी सेना) के साथ जुड़ना भी जारी है. कई इलाकों में आपसी सहमति से डिसइंगेजमेंट (सैनिकों को पूरी तरह से हटाने की प्रक्रिया) हुआ है.’

हर साल 15 जनवरी से पहले सेना प्रमुख मीडिया से मुखातिब होते हैं. इस दिन (15 जनवरी) देशभर में सेना दिवस (Indian Army Day) मनाया जाता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आगे कहा, ‘बुनियादी ढांचे का विकास समग्र रूप से किया जा रहा है. सड़कों और पुलों का निर्माण हो रहा है. नागरिक के लिए तैयार बुनियादी ढांचे का दोहरा उपयोग हो रहा है.’ उन्होंने चीन के मामले में कहा, ‘खतरा कभी कम नहीं हुआ है और हमारी तरफ से सौनिकों का स्तर बढ़ाया गया है.’

LOC से घुसपैठ की कोशिशें हुईं
सेना प्रमुख ने कहा, ‘पश्चिमी मोर्चे पर विभिन्न लॉन्च पैड पर आतंकवादियों (Terrorists) को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है. नियंत्रण रेखा (Line of Control) के पार से घुसपैठ के बार-बार प्रयास किए गए हैं. इससे एक बार फिर हमारे पश्चिमी पड़ोसी के नापाक मंसूबे उजागर होते हैं. हालांकि संघर्ष विराम समझौते के बाद प्रगित हुई है.’ उन्होंने नागालैंड को लेकर कहा, ‘आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी और नागालैंड की घटना की जांच पूरी होने के बाद एसओपी में और सुधार किया जाएगा.’

संबंधित पोस्ट

अमेरिका से निकाले गए 104 भारतीय पहुंचे भारत: इनमें 33 लोग गुजरात के, अमृतसर से ट्रेन से कल पहुंचेंगे अहमदाबाद – Gujarat News

Gujarat Desk

PM मोदी का परिवार: कोई पुदीना बेचता है, तो कोई ट्रक चालक; गुजरात में ऐसी आम जिंदगी जी रहे हैं सभी भाई

Gujarat Desk

महिसागर हाइड्रो पावर प्लांट में घुसा पानी, 5 कर्मचारी लापता: कडाणा डैम से छोड़ा गया था पानी, प्लांट के अंदर काम कर रहे थे कर्मचारी – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में मॉक ड्रिल के बाद शुरू हुआ ब्लैकआउट: वडोदरा में 15 मिनट रहा अंधेरा, लोगों ने घरों और दुकानों की लाइटें बंद रखीं – Gujarat News

Gujarat Desk

भारत में 42 लाख लोगों की जान बचाती है वैक्सीन: लैंसेट का बड़ा दावा; WHO ने कहा था- 2 साल में 47 लाख मौतें

Karnavati 24 News

केजरीवाल का गुजरात में ऐलान-बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP: अब कांग्रेस से गठबंधन नहीं, INDIA अलायंस लोकसभा के लिए था

Gujarat Desk
Translate »