Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

कोरोना के बीच बंदर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए 1500 लोग, 2 की हुई गिरफ्तारी

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं, प्रदेश के राजगढ़ में एक गांव में एक बंदर के निधन पर उसके अंतिम संस्कार के लिए लगभग 1,500 लोगों की भीड़ जमा हो गई। सरकार की तरफ से लोगों को इस तरह भीड़ लगाने की मनाई है। इस दौरान पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल ये घटना राजगढ़ जिले के दलूपुरा गांव की है। यहां हाल ही में एक बंदर का निधन हो गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों में धार्मिक आस्था के चलते बंदर का अंतिम संस्कार कराए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान विधि- विधान के साथ बंदर की अंतिम यात्रा शुरू की गई। और जिसके बाद श्मशान घाट पर उसका विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी मिली है कि अंतिम यात्रा में करीब 1500 लोग शामिल हुए। ये लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए और न ही मास्क लगाए रहे। जब पुलिस को सूचना मिली तो उसने एक्टिव मोड में आकर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं बाकी लोगों के बारे में पता लगा रही है। लोगों का कहना है कि बंदर पालतू नहीं था, लेकिन गांव में ही रहता था और अक्सर लोगों के बीच आया करता था। इससे उसका गांव वालों के साथ लगाव हो गया था।

धार्मिक आस्था से अलग देशभर में जिस तरह कोरोना पॉजिटिव के केस बढ़ रहे हैं, उसके चलते लोगों से लगातार मास्क लगाने, आपस में दो गज की दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखने की अपील की जा रही है, लेकिन लोगों में इसको लेकर लोग लापरवाह बने हुए हैं।

संबंधित पोस्ट

10 Ecu Provision Ohne Einzahlung Kasino 2025 Promo Codes für Unlimluck Casino Sofort 10

Cassinos Online uma vez que Ato KTO login Brasil criancice Roleta sem Depósito em Brasil Agosto 2024

dos Chronicles 9:19 Study Bible: A dozen irish eyes slot machines lions endured truth be told there to the you to front side as well as on the brand new most other to your half a dozen procedures: there is nothing beats it built in any empire

Gamble Flames Twenty Deluxe Free of charge: Demo and you slot games Fruit can Slot Comment

Tropicool cuatro Position wms games for pc On the web Demonstration Play for Free

El Torero Kostenlos zum besten geben Das Tagesordnungspunkt Durchlauf bei Hydrargyrum!

Translate »