Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

दिग्गज तेलुगू अभिनेता सत्यराज अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले आई थी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव

शुक्रवार की शाम यानी 7 जनवरी 2022 को सत्यराज (Sathyaraj) को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके फैंस में बेचैनी है क्योंकि उनके हेल्थ के बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी तक जारी नहीं किया गया है.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों का इसके चपेट में आने की खबरें लगातार आने लगीं हैं. केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सेलिब्रिटीज कोविड पॉजिटिव हुए हैं और निरंतर होने की खबरें भी आ रही हैं लेकिन सब में हल्के लक्षण महसूस किए जा रहे थे. बाहुबली फेम दिग्गज एक्टर सत्यराज (Sathyaraj) की कुछ दिनों पहले कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद वो होम आइसोलेशन में थे लेकिन हालात में सुधार ना होने की वजह से अब उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, लेजेंडरी एक्टर सत्यराज को चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें कुछ दिन पहले कोरोना के लक्षण महसूस हुई थे, जिसके बाद उन्होंने कोविड की जांच कराई थी. कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सत्यराज होम आइसोलेट थे. उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी. लेकिन जैसी खबरें आ रही हैं उनकी मानें तो उनके हालत में सुधार ना होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

तबियत बिगड़ने पर किया गया है हॉस्पिटल में भर्ती
शुक्रवार की शाम यानी 7 जनवरी 2022 को उन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में जाया गया. उनके फैंस में बेचैनी है क्योंकि उनके हेल्थ के बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं जारी किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें कोरोना से गंभीर लक्षण महसूस हुए हैं. उनकी तबियत में सुधार नहीं हो रही थी. पिछले कुछ दिनों में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. फिल्म स्टार महेश बाबू, मांचू मनोज, मांचू लक्ष्मी, म्यूजिक डायरेक्टर तमन, नितिन की पत्नी और एक्टर विश्वक सेन भी इस बीमारी से प्रभावित हुए हैं.

अभी सेहत को ऑफिशियल जानकारी नहीं की है शेयर
सत्यराज को हिंदी भाषी दर्शक उनकी एपिक किरादर ‘कटप्पा’ की वजह से पहचानते हैं. उन्होंने एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ में ये किरदार निभाया था इसके बाद से वो सभी के चहेते बन गए थे लेकिन उससे पहले भी सत्यराज ने तेलुगु इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्में की हैं. वो तेलुगु के सबसे दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं. अभी देखना है कि उनकी सेहत को लेकर क्या ऑफिशियल अनाउंसमेंट होती है. उनके फैंस को उनके अच्छे होने का इंतजार है.

संबंधित पोस्ट

गुजरात में सड़क हादसा, 3 भाईयों समेत 5 की मौत: धोलेरा-भावनगर हाईवे पर स्कॉर्पियो-कार की आमने-सामने से हुई टक्कर – Gujarat News

Gujarat Desk

18 घंटे में कपड़ा व्यापारी को किडनैपर्स से छुड़वाया: उदयपुर से किया अपहरण, बाड़मेर ले गए; पत्नी से 20 लाख की फिरौती मांगी – Udaipur News

Gujarat Desk

अहमदाबाद में बंद फ्लैट से 95.5 किलो सोना जब्त: एटीएस और डीआरआई ने स्टॉक मार्केट ऑपरेटर के फ्लैट और बंगले पर छापा मारा

Gujarat Desk

स्टूडेंट्स ट्रैफिक में फंसे तो पुलिस केंद्र तक पहुंचाएगी: 10वीं-12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए पुलिस की 77 टीमें भी रहेंगी तैनात – Gujarat News

Gujarat Desk

राजकोट में कार ने 3 को टक्कर मारी: 120 की स्पीड में थी कार, वृद्ध की मौत; एक घायल बच्ची को हेमरेज हुआ – Gujarat News

Gujarat Desk

अहमदाबाद में 25 जनवरी को होगा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट: कोल्डप्ले की टीम में 50% महिलाएं, बैंड की कुल कुल नेटवर्थ 500 मिलियन डॉलर – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »