Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

भाजपा की सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर, 14 वोटों से जीतीं आप पर पक्षपात का आरोप

पीठासीन अधिकारी ने बीजेपी के लिए 14 वोट और आप (Aam Aadmi Party) के लिए 13 वोट घोषित किए. जबकि, एक वोट को इनवैलिड करार दिया गया.
चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) का मेयर चुनाव (Mayor Election) भारतीय जनता पार्टी ने जीत लिया है. बीजेपी की सरबजीत कौर (Sarabjit Kaur) चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर (Mayor) चुनी गई हैं. पीठासीन अधिकारी ने बीजेपी के लिए 14 वोट और आप (Aam Aadmi Party) के लिए 13 वोट घोषित किए. जबकि, एक वोट को इनवैलिड करार दिया गया. मेयर चुनाव के लिए टोटल 28 वोट पड़े थे. चंडीगढ़ में बड़ी पार्टी होने के बावजूद आम आदमी पार्टी (AAP) मेयर का चुनाव नहीं जीत पाई.

36 सदस्यीय विधानसभा में मेयर चुनाव में 28 वोट पड़े. जबकि इस दौरान कांग्रेस के 7 पार्षद और शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के 1 पार्षद सदन से नदारद रहे. मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद AAP ने विधानसभा भवन के अंदर ही विरोध करना शुरू कर दिया और पीठासीन अधिकारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. बता दें कि पीठासीन अधिकारी बीजेपी के ही पार्षद हैं. विरोध करने के लिए आप के पार्षद मेयर सीट तक पहुंच गए. इस दौरान चंडीगढ़ डीसी ने दखल देकर उन्हें रोकने की कोशिश की.

संबंधित पोस्ट

सूरत के टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग: फायर ब्रिगेड की 15 से ज्यादा गाड़ियां और सैकड़ों कर्मचारी आग बुझाने में लगे – Gujarat News

Gujarat Desk

हिसार की तमन्ना ने विमान क्रैश की आंखों देखी बताई: बोली- 500 मीटर दूर धमाका हुआ, बाहर आए तो हाथ और सिर कटे पड़े थे – Panchkula News

Gujarat Desk

अवैध रेत खनन मामले में पंजाब CM चन्नी के भतीजे को ED ने किया गिरफ्तार

Karnavati 24 News

गुजरात एटीएस की पूछताछ में रो पड़े आतंकी: हैदराबाद के आतंकी डॉ. अहमद के घर से 6 लीटर जहरीला लिक्विड मिला, जांच जारी – Gujarat News

Gujarat Desk

18 घंटे में कपड़ा व्यापारी को किडनैपर्स से छुड़वाया: उदयपुर से किया अपहरण, बाड़मेर ले गए; पत्नी से 20 लाख की फिरौती मांगी – Udaipur News

Gujarat Desk

कापोद्रा के दो फ्लैट में चोरी: 29 हजार के पांच मोबाइल उठा ले गए चोर, केस दर्ज

Admin
Translate »