Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

 झूलन गोस्वामी पर फिल्म! आकाश चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स पर साधा निशाना, कहा- ‘इतनी बड़ी गलती’

 

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ गेंदबाज झूलन गोस्वामी पर नेटफ्लिक्स पर फिल्म आने वाली है। अनुष्का शर्मा इस फिल्म में झूलन का किरदार निभा रही हैं।

 

इस फिल्म का नाम चकडा एक्सप्रेस है। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में इसका एक मिनट लंबा टीजर शेयर किया है। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए नेटफिल्क्स ने एक गलती कर दी। और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर निशाना साधा है।

नेटफ्लिक्स ने इस वीडियो को साझा करते हुए सभी को टैग किया लेकिन झूलन गोस्वामी को टैग करना भूल गए। चोपड़ा ने जल्द ही इस गलती को पकड़ा और कहा कि नैटफिल्क्स को कम से कम उसे तो टैग करना चाहिए जिसके जीवन पर यह फिल्म बनी है।

झूलन गोस्वामी भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों में शामिल हैं। महिला वनडे फॉर्मेट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली क्रिकेटर हैं। 5 फुट 11 इंच लंबी यह तेज गेंदबाज अपनी शानदार तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। वह 4 मार्च से 2022 शुरू हो रहे महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। यह वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। अनुष्का शर्मा निभा रही हैं झूलन गोस्वामी का किरदारअनुष्का शर्मा इस फिल्म में झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। एक मिनट तीन सेकंड के इस टीजर में यह सामने आया है कि कैसे उन्होंने इस खेल में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ीं।

संबंधित पोस्ट

लाल सिंह चड्ढा : आईपीएल फिनाले के दिन होगा फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, स्टार स्पोर्ट्स पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

Karnavati 24 News

गुजरात-10 गुमनाम दलों को 5 साल में ₹4300 करोड़ चंदा: चुनाव रिपोर्ट में खर्च ₹39 लाख, ऑडिट रिपोर्ट में ₹3500 बताया

Gujarat Desk

आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे गृह: कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे मकर संक्रांति, कई विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास करेंगे – Gujarat News

Gujarat Desk

HMPV के खिलाफ गुजरात की तैयारी: स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में बैठक जारी, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा में आइसोलेशन वार्ड बने – Gujarat News

Gujarat Desk

कच्छ में सौतेले बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म: पीड़ित महिला ने मायके आकर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत – Gujarat News

Gujarat Desk

अहमदाबाद रहा आज राज्य का सबसे गर्म शहर: तापमान 41.5 डिग्री पहुंचने से लोग हुए बेचैन, कल से 3 दिनों तक राहत मिलने की संभावना – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »