Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

पीएम मोदी के गुजरात दौरे पर का दूसरा दिन: मारुति सुजुकी के प्लांट का दौरा कर कंपनी की नई EV यूनिट की शुरुआत करेंगे

Hindi NewsNationalPM Modi LIVE | Narendra Modi Pm Modi Hansalpur Maruti Suzuki Plant Photos Update

अहमदाबाद59 मिनट पहले

कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद के खोडलधाम ग्राउंड में रैली को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 अगस्त को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी 25 अगस्त की शाम 4.30 बजे अहमदाबाद पहुंचें। इसके बाद नरोडा से निकोल इलाके तक का करीब 3 किलोमीटर लंबे रोड शो कर खोडलधाम ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

मारुति सुजुकी के प्लांट का दौरा करेंगे अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अहमदाबाद जिले के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी के प्लांट का दौरा करेंगे। यहां वे कंपनी की नई EV यूनिट की शुरुआत करेंगे। बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) “ई विटारा” का उद्घाटन करेंगे।

पीएम के उद्घाटन के बाद आज से ही इस ब्रांड के इलेक्ट्रिक व्हीकल के पहले बैच का प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा। कंपनी की यह कार इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट की पहली कार होगी।

मोदी प्लांट से कारों से भरी एक मालगाड़ी सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्लांट से कुल तीन ट्रेनें चल रही हैं, जो प्रतिदिन औसतन 600 कारों का परिवहन करती हैं।

अहमदाबाद जिले के हांसलपुर में स्थित मारुति सुजुकी का प्लांट।

अहमदाबाद जिले के हांसलपुर में स्थित मारुति सुजुकी का प्लांट।

बैटरी इकोसिस्टम के अगले चरण का भी उद्घाटन करेंगे इसके बाद प्रधानमंत्री गुजरात स्थित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत के साथ भारत के बैटरी इकोसिस्टम के अगले चरण का भी उद्घाटन करेंगे। यह तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उद्यम है। इससे अब अस्सी प्रतिशत से अधिक बैटरी का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी के अहमदाबाद दौरे की तीन तस्वीरें…

पीएम मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में नरोडा से निकोल तक 3 किमी लंबा रोड शो किया।

पीएम मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में नरोडा से निकोल तक 3 किमी लंबा रोड शो किया।

निकोल में खोडलधाम ग्राउंड में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम का स्वागत किया।

निकोल में खोडलधाम ग्राउंड में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम का स्वागत किया।

खोडलधाम ग्राउंड में अपने संबोधन से पहले पीएम ने 1,400 करोड़ रुपए के कई रेल प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई।

खोडलधाम ग्राउंड में अपने संबोधन से पहले पीएम ने 1,400 करोड़ रुपए के कई रेल प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में 5477 करोड़ रुपए के इन प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया…

PM मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें…

गुजरात की धरती पर दो मोहन: गुजरात की ये धरती, दो मोहन की धरती है। एक सुदर्शन चक्रधारी मोहन यानी हमारे द्वारकाधीश श्रीकृष्ण। दूसरे चरखाधारी मोहन यानी साबरमती के संत पूज्य बापू। भारत आज सुदर्शन चक्रधारी मोहन और चरखाधारी मोहन के दिखाए रास्ते पर चलकर निरंतर सशक्त होता जा रहा है।दुनिया ने पहलगाम हमले का बदला देखा: पहले आतंकी हमारा खून बहाते थे और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी। लेकिन आज आतंकवादियों और उनके आकाओं को हम छोड़ते नहीं, चाहे वो कहीं भी छुपे हों। दुनिया ने देखा है कि पहलगाम का बदला भारत ने कैसे लिया है। 22 मिनट ही सबकुछ साफ। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के शौर्य और सुदर्शन चक्रधारी मोहन के भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है।मेरे लिए किसान-पशुपालक सर्वोपरि: मैं अहमदाबाद की इस धरती से अपने लघु उद्यमियों, दुकानदारों और किसानों-पशुपालकों से कहूंगा। मैं हर किसी के लिए बार-बार वादा करता हूं कि मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है। मेरी सरकार लघु उद्यमियों का, किसानों का, पशुपालकों का कभी भी अहित नहीं होने देगी।गुजरात मैन्युफैक्चरिंग हब बना: आज हर प्रकार की इंडस्ट्री का यहां विस्तार गुजरात की धरती पर हो रहा है। पूरा गुजरात ये देखकर गर्व करता है कि कैसे हमारा राज्य मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है। देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां फैक्ट्रियां लगा रही हैं। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग का भी गुजरात बहुत बड़ा सेंटर बन रहा है।GST रिफॉर्म से दीवाली पर डबल बोनस मिलेगा: अब हमारी सरकार GST में भी रिफॉर्म करने जा रही है। इस बार की दिवाली पर व्यापारी वर्ग हो या फिर हमारे बाकी परिवारजन सबको खुशियों का डबल बोनस मिलेगा।

————————–

पीएम मोदी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अमेरिका से टैरिफ वॉर के बीच PM बोले- स्वदेशी अपनाओ:कहा- व्यापारी विदेशी छोड़ मेड इन इंडिया प्रोडक्ट बेचें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रोहिणी में देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें…

मोदी का ट्रम्प को डेड इकोनॉमी कहने पर जवाब:भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनका नाम लिए बिना जवाब दिया। मोदी ने बेंगलुरु में कहा- भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती इकोनॉमी है। हम 10 वें नंबर से टॉप 5 में आ गए हैं। जल्द ही टॉप 3 में आएंगे। ये ताकत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म से मिली है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

सिरसा में गुजरात की गैस कंपनी पर FIR: पब्लिक हेल्थ विभाग ने दी शिकायत; मेनहोल से गुजार दी हाई प्रेशर गैस पाइप लाइन – Sirsa News

Gujarat Desk

Budget 2022: FADA ने सरकार से टू-व्हीलर्स पर GST दरों को कम करने की मांग की

Karnavati 24 News

दमन DNH प्रभारी विनोद सोनकर का संघप्रदेश दौरे में ग्रामीण इलाकों में लोगो से मिले।

Admin

सावधानी… बिहार में कोरोना के नए संस्करण का मूल संस्करण: ओमाइक्रोन से उत्परिवर्तित नए संस्करण से जुड़े हैं; विशेषज्ञों से जानें इसके खतरे

Karnavati 24 News

पोरबंदर के पास जूरी के जंगल में लगी भीषण आग: फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर, पोरबंदर-सोमनाथ राजमार्ग रतनपर से डायवर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk

ट्रेनों की लेतलतीफी शुरू: उत्तर भारत में ठंड-कोहरे से यूपी-बिहार से आने वाली ट्रेनें 1 से 5 घंटे तक लेट, बरौनी-अहमदाबाद ट्रेन 5 घंटे देरी से सूरत पहुंची

Admin
Translate »