गर्मियों के सीजन में त्वचा से जुड़ी बहुत सी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। गर्म मौसम में आपको बाहर निकलने से पहले त्वचा को कवर करना चाहिए। लेकिन अगर आप ज्यादा समय तक धूप में रहते हैं तो इससे त्वचा और माथे के ऊपर कालापन आ सकता है। इस कालेपन को आसानी से दूर किया जा सकता है। अगर आप घर पर ही कुछ आसान नुस्खे अपनाते हैं तो इससे माथे के कालेपन को दूर किया जा सकता है। अगर आप टैनिंग से परेशान हैं तो इसके लिए होम रेमेडीज को अपना सकते हैं। त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ विशेष नुस्खे बताएंगे।
त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए शहद बेहद उपयोगी होता है। शहद और नींबू का रस मिक्स कीजिए। अब इसे प्रभावित एरिया पर लगाइए। इसे 20-25 मिनट तक रहने दीजिए। उसके बाद आप त्वचा को साफ कर लीजिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे त्वचा का कालापन दूर होगा। इसके अलावा बादाम का तेल भी आपके लिए फायदेमंद होगा। बादाम के तेल में नींबू का रस मिक्स करके चेहरे पर मसाज करें। इससे आधे घंटे तक रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। इस उपाय से भी चेहरे के कालेपन को दूर किया जा सकता है। खीरे का रस भी आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। खीरे का रस निकालकर चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को धो लें।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक जरूर करें। साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।
