Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

अगर आप भी लंबे और घने बाल चाहते हैं तो इन खास टिप्स को जरूर फॉलो करें

लंबे बाल हर किसी की चाहत होती है। महिलाओं को लंबे बाल रखना अच्छा लगता है। आजकल लंबे बालों का ट्रेंड चल रहा है। बहुत से लोग बालों में एक्सटेंशन भी करवाते हैं। लेकिन यह सब प्रोसेस काफी महंगी हो जाती है। आपको नेचुरल तरीके से ही अपने बालों को लंबा करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आपको घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। कुछ उपाय ऐसे होते हैं जो आपके बालों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स देंगे। इन्हें फॉलो करके आप अपने बालों को लंबा बना सकते हैं। इसके अलावा बालों का ग्रोथ भी बढ़ेगा।
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्यास को काटकर उसे कद्दूकस कर लें। अब इसके रस को अलग कर लें इस रस को रुई की सहायता से बालों की जड़ों में लगाएं। आधे घंटे तक इसे रहने दें। उसके बाद बालों को शैंपू कर लें। इसके अलावा आप नारियल तेल और अरंडी के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल और अरंडी का तेल मिक्स करें। अब इसे बालों की स्कैल्प में अच्छी तरीके से लगाएं। आधे से 1 घंटे बाद इसे धो लें। आप ओवरनाइट भी इसे रख सकते हैं। इससे आपके बालों का ग्रोथ बढ़ेगा। बालों को लंबा करने के लिए आप ज्यादा देर तक खुला ना रखें। रात को सोने से पहले बालों को बांध लें। इन चीजों का ध्यान रखकर आप अपने बालों को लंबा बना सकते हैं।
    दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी यूज़फुल लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

संबंधित पोस्ट

इस खास तरीके और भोग से करें मां शैलपुत्री का स्वागत, खुशियों से भर जाएगी झोली

रोजाना ब्रेकफास्ट में खाएं एक उबला हुआ अंडा, इससे मिलेंगे अनेक सेहतमंद फायदे

Admin

अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर से परेशान है तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

Karnavati 24 News

मटर पनीर – खाओ स्पेशल सब्जी बना कर अपने घर पर

Admin

इन 3 राशि के जातको पर से हट जायेगा शनि का प्रकोप, हो जाएं खुश

Karnavati 24 News

विटामिन की कमी: आधुनिक जीवन शैली में यह विटामिन सबसे महत्वपूर्ण है, इसे अनदेखा करना भारी हो सकता है

Karnavati 24 News
Translate »