Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

PM किसान योजना : किसानों के खाते में 31 मई को आएगी 11वीं किस्त, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त 31 मई को किसानों के बैंक खाते में आएगी। पीएम नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला में होंगे. जहां एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी देश भर के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त ऑनलाइन जारी करेंगे. इस योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी होना अनिवार्य है।

किसानों को करना होगा e-kyc
किसानों को इस बार ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी को चुनना होगा। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा। अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद एक और आधार ओटीपी आएगा। आधार ओटीपी भरने के बाद यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे जांचें?

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर किसान कॉर्नर में लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
  • अब इसमें राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
  • गेट रिपोर्ट पर क्लिक करने के बाद लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई देगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 2-2 हजार रुपये प्रति वर्ष (कुल 6000 रुपये) की तीन किस्तें दी जाती हैं। योजना के पात्र लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा नामित स्थानीय पटवारी, राजस्व अधिकारी और नोडल अधिकारी ही किसानों का पंजीकरण कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

अमित शाह के गुजरात दौरे का दूसरा दिन: अहमदाबाद में शहरी स्वास्थ्य केंद्र व 12 करोड़ की लागत से पुनर्निर्मित सरदार बाग का उद्घाटन किया – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत में 2 साल की बच्ची से रेप की कोशिश: बच्ची के कपड़े उतार रहा था 21 वर्षीय आरोपी, तभी बच्ची की मां पहुंच गई – Gujarat News

Gujarat Desk

NEET-2025: अभिभावकों को फंसा रहे बिचौलिए: गुजरात के 8 छात्रों पर शक; 75 लाख से 1 करोड़ में 650+ मार्क्स दिलाने का दावा

Gujarat Desk

अहमदाबाद की हाई राइज बिल्डिंग में लगी आग: एक बच्ची नीचे गिरते बाल-बाल बची, फंसे सभी 18 लोगों का रेस्क्यू किया गया

Gujarat Desk

अब आपके घर तक पहुंचेगा सोमनाथ मंदिर का प्रसाद: महाशिवरात्रि पर सोमनाथ महादेव का पूजन यूट्यूब-फेसबुक पर होगा लाइव – Gujarat News

Gujarat Desk

डिजिटल अरेस्ट गिरोह के लिए काम करने वाली लड़की गिरफ्तार: बोली- कंबोडिया से चल रहे इंटरनेशनल रैकेट, इनके मालिक चीनी और ट्रांसलेटर पाकिस्तानी – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »