Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

Axis Bank में खाता रखने वालों के ल‍िए बुरी खबर, 1 जून से अब ज्‍यादा देने होंगे पैसे, बदल गये नियम …

अगर आपका अकाउंट भी एक्सिस बैंक (Axis Bank) में है तो यह खबर आपके बहुत काम की है. एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए सेविंग्स अकाउंट्स पर सर्विस चार्जेस में बढ़ोतरी कर दी है. इसका असर सभी ग्राहकों पर पड़ेगा. बैंक का यह नियम 1 जून से लागू हो जाएगा. बैंक ने अकाउंट में मेंटेन किए जाने वाले मिनिमम बैलेंस की लिमिट बढ़ा दी है. अगर आप बढ़ा हुआ बैलेंस मेंटेन नहीं कर पाते तो मंथली सर्विस चार्ज भी पहले से ज्यादा देना होगा.

बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि सेविंग्स / सैलरी अकाउंट के टैरिफ स्ट्रक्चर में 1 जून, 2022 से बदलाव किया जा रहा है. कस्बों और ग्रामीण क्षेत्र में मंथली मिनिमम बैलेंस को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा ऑटो डेबिट सक्सेस नहीं होने पर लगने वाली पेनाल्टी भी बढ़ा दी गई है.यह आने वाली 1 जुलाई से प्रभावी होगी. 600 रुपये हुआ मंथली सर्विस चार्ज एक्सिस बैंक के ग्राहक यदि अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं कर पाते तो पहले से ज्यादा सर्विस चार्ज देना होगा.

चार्जेस में बढ़ोती

मेट्रो और शहरी क्षेत्रों के लिए अधिकतम मंथली सर्विस चार्ज अब 600 रुपये होगा. सेमी-अर्बन एरिया के लिए यह 300 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 250 रुपये होगा. ऑटो डेबिट फेल होने पर लगेगी इतनी पेनाल्टी नेशनल ऑटोमेटिड क्लीयरिंग हाउस (NACH) के फेल होने पर शुल्क बढ़ाकर 500 रुपये तक कर दी गई है.पहले रिटर्न के लिए INR.375, दूसरे रिटर्न के लिए INR.425, और तीसरे और बाद के रिटर्न के लिए INR.500 से शुल्क बढ़ाकर INR.500 प्रति उदाहरण कर दिया गया है। यह चार्ज 1 जुलाई 2022 से प्रभावी होगा।ऑटो डेबिट फेल होने पर लगने वाला चार्ज में भी 50 रुपये का इजाफा हो गया है ऑटो डेबिट विफलता और स्थायी निर्देश अस्वीकृति शुल्क- 1 जुलाई 2022 से इस शुल्क को 200 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये प्रति विफलता कर दिया गया है।. आप बैंक से चेकबुक इश्यू कराते हैं तो इसके लिए भी आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. बदलाव के बाद प्रति लीफ चेक बुक की कीमत 2.50 रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये कर दी गई है. यह बदलाव भी 1 जुलाई से प्रभावी होगा. फिजिकल डिटेल और डुप्लीकेट पासबुक फीस के तौर पर 75 रुपये की बजाय अब 100 रुपये देने होंगे. यह बदलाव भी 1 जुलाई से प्रभावी होगा.

संबंधित पोस्ट

मोदी के ‘प्रेरणा’ स्कूल का उद्घाटन करेंगे अमित शाह: 72 करोड़ की लागत से पुराने स्कूल का हुआ रेनोवेशन, यहां ओलिंपिक स्तर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी – Gujarat News

Gujarat Desk

रेपो रेट बढ़ने से महंगा हुआ कर्ज: 20 साल के लिए 10 लाख रुपये के होम लोन की कीमत करीब रु. 300. ईएमआई बढ़ेगी; रेपो रेट 0.50% बढ़कर 4.90% हुआ

Karnavati 24 News

गुरुग्राम के दवा कारोबारी पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा: मेरठ के कपड़ा कारोबारी की बेटी ने 17 लोगों के खिलाफ कराई रिपोर्ट, 8 करोड़ की शादी के बाद मांगा कैश, जेवर – Meerut News

Gujarat Desk

गुजरात ATS का दावा- 4 अलकायदा आतंकी गिरफ्तार: इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट, सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे

Gujarat Desk

इस इंडियन कार कंपनी ने बढ़ाई टेंशन मारुति सुजुकी और ह्यूंदै की

Karnavati 24 News

सूरत-नवसारी में भारी बारिश से 52 सड़कें बंद: पांच दिनों तक उत्तर, मध्य और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »