Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

महंगाई की मार: सीएनजी एक बार फिर 2 रुपये प्रति किलो चढ़ा, 6 दिन में दूसरी बार

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के बाद अब सीएनजी की कीमतों में भी आग लग गई है। इस वृद्धि के साथ, इंद्रप्रस्थ गैस ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए सीएनजी की कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो तय की गई है।

गुरुग्राम में अब भाव 83.94 रुपये प्रति किलो होगा। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर समेत सभी शहरों की सीएनजी दरों में आज सुबह छह बजे से बदलाव किया गया है.

कानपुर में 87.40 रुपये के करीब पहुंची सीएनजी
दिल्ली एनसीआर के अलावा कानपुर में 87.40 रुपये किलो, अजमेर में 85.88 रुपये किलो, करनाल में 84.27 रुपये किलो और मुजफ्फरनगर में 82.84 रुपये किलो गैस मिलेगी.

6 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम
दिल्ली में पिछले 6 दिनों में यह दूसरा मौका है जब सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 15 मई को CNG के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

19 मई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे
इससे पहले 19 मई को गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 पैसे की बढ़ोतरी की है। वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एक महीने में यह दूसरी बार है जब गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

संबंधित पोस्ट

गुजरात के 18 जिले हाई अलर्ट पर: भुज एयरपोर्ट सेना ने अपने कब्जे में लिया, सोमनाथ-द्वारका मंदिर समेत सभी पोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई

Gujarat Desk

RBI में ऑफिसर पदों पर भर्ती: 30 साल तक के ग्रेजुएट 18 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, मिलेगा 83,254 रुपये वेतन

Karnavati 24 News

દુઃખદ / ટોયોટા કિર્લોસ્કરના વાઇસ ચેરપર્સન વિક્રમ કિર્લોસ્કરનું હાર્ટ એટેકથી અવસાન, માત્ર 64 વર્ષની વયે લીધા અંતિમ શ્વાસ

Admin

व्यापार घाटा बढ़ने पर भारत वित्त वर्ष 2012 में सकल घरेलू उत्पाद के 1.2 प्रतिशत सीएडी की रिपोर्ट करता है।

Karnavati 24 News

लंदन में अपने आलीशान घर पर कब्जा बरकरार रख सकेगा विजय माल्या का परिवार, अदालत ने व्यवस्था दी

Karnavati 24 News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सम्मान देने भुज में बनेगा ‘सिंदूर वन’: 20 एकड़ में बन रहे वन में पर्यटक राफेल, एस-400, ब्रह्मोस की प्रतिकृतियां देख सकेंगे

Gujarat Desk
Translate »