Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

एशियन पेंट्स Q4 परिणाम: श्रीलंका में नुकसान के कारण शुद्ध लाभ 850.42 करोड़ रुपये रहा, 15.50 रुपये का लाभांश घोषित

एशियन पेंट्स ने मंगलवार को 31 मार्च को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित किए। कंपनी का शुद्ध लाभ तिमाही में 0.20% घटकर 850.42 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 852.13 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि श्रीलंका के कारोबार में अचानक 115.70 करोड़ रुपये के नुकसान और सरकार की ओर से सब्सिडी में देरी के कारण मुनाफा घटा है।

15.50 रुपये के लाभांश की घोषणा
मार्च तिमाही में कंपनी की बिक्री से राजस्व 20.60% बढ़कर 7,889.94 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 6,541.94 करोड़ रुपये था। फर्म ने 15.50 रुपये का अंतिम लाभांश भी घोषित किया है। एसियर पेंट का शेयर मंगलवार को 85.75 रुपये या 2.85% की तेजी के साथ 3,091.00 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस साल 9.68% का नेगेटिव रिटर्न दिया है।

चुनौतियों के बावजूद दो अंकों की वृद्धि
एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित सिंघल ने कहा, “कोविड से बढ़ती अनिश्चितता, वृहद-आर्थिक चुनौतियों और भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद, कंपनी ने एक और तिमाही के लिए सभी व्यवसायों में ठोस और मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि मूल्य वृद्धि दर्ज की।” उन्होंने कहा, घरेलू सजावटी कारोबार में मजबूती आई है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी दोहरे अंकों में राजस्व वृद्धि देखी गई।

संबंधित पोस्ट

Adani-LIC: હિંડનબર્ગના અહેવાલ છતાં LICનો અદાણી ગ્રૂપ પર ભરોસો યથાવત્, 4 કંપનીઓમાં વધાર્યું રોકાણ

Admin

राजकोट में वैन चालक का 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म: रेप का वीडियो भी बनाया, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर भेजकर कर रहा था ब्लैकमेल – Gujarat News

Gujarat Desk

अदानी का सक्सेस फॉर्मूला: पिता ने कहा था- 5 अंगुलियों की सीख को याद करते हुए; परिवार के साथ लंच करें, हर मसले को सुलझाएं

Karnavati 24 News

वडोदरा में गणेश प्रतिमा पर अंडे फेंकने से तनाव: पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, VHP ने कहा, पुलिस की मौजूदगी में हुई ये हरकत – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत का मॉडल अंजलि सुसाइड केस: आत्महत्या से पहले भावुक रील पोस्ट की; लिखा-आज उसने अहसास कराया, मैं उसके लिए कुछ नहीं – Gujarat News

Gujarat Desk

ज़ोमैटो के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने दिया इस्तीफा | .

Admin
Translate »