Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Health &fitness

मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए जाने घरेलू उपचार

मांसपेशियों का दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है। कई मामलों में तो बिना किसी स्वास्थ्य समस्या के भी मांसपेशियों में दर्द रहता है।  इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। मांसपेशियों के दर्द से घरेलू तरीके अपनाकर भी निजात मिल सकता है ज्यादा दवाई लेने की जरूरत नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ घरेलु उपचार जो आपके मांसपेशियों के दर्द में आराम देगा। 

मांसपेशियों के दर्द का घरेलू उपचार 
सेंधा नमक :
सेंधा नमक में मैंग्नीशियम सल्फेट होता है और मांसपेशियों को आराम देने के लिए यह एक प्राकृतिक सामग्री है। मैंग्नीशियम मांसपेशियों में दर्द पैदा करने वाले ऊत्तक से फ्लूइड को बाहर निकालता है।  इसके लिए आपको एक पैकेट सेंधा नमक लेना है और उसे गर्म पानी में डालना है। अब प्रभावित हिस्से को पानी ठंडा होने तक  डुबोकर रखें। हफ्ते में तीन बार ऐसा कर सकते हैं। ह्दय रोगी , हाई ब्लड प्रेसर या डायबिटीज के मरीजों को घरेलु उपचार आजमाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

एप्पल साइडर विनेगर :
मांसपेशियों के दर्द में एप्पल साइडर विनेगर बहुत ही  कारगर है। एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनेगर घोल कर पि लें या प्रभवित जगह पर सीधे भी लगा सकते हैं।  इससे मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। इसमें सूजन -रोधी गुण होते हैं जो मांसपेशियों में सूजन को कम करते है। 

एसेंशियल ऑयल :
लेमनग्रास , पुदीना जैसे कुछ एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल मांसपेशियों में ऐठन और दर्द को दूर करने के लिए किया जा सकता है।  नारियल तेल , ऑलिव ऑयल , जैसा कोई एक कैरियल ऑयल एक चम्मच लें और उसमे दो बूंदे एसेंशियल ऑयल की डालें। इससे प्रभावित जगह पर मालिश करें। 

चैरी जूस :
चैरी में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।  वर्कआउट  के बाद स्मूदी में चैरी डालकर पि सकते हैं। 

सिकाई :
अगर वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में दर्द होता है या खिंचाव है तो उसके लिए आपको ठंडी सिकाई करनी चाहिए। इससे रक्त वाहिका संकुचित हो जाती है और प्रभावित हिस्से में रक्त प्रवाह कम होने से सूजन में कमी आती है। 

संबंधित पोस्ट

આ મધુર ફળ ડાયાબિટીસના દર્દીઓને નુકસાન કરતું નથી, મુક્તપણે તેનો આનંદ માણો….

Admin

Chubby Cheeks Exercise: શું ચહેરાની ચરબીએ ચહેરાને ગોળમટોળ બનાવ્યો છે? આખા જડબા માટે કસરત કરો

दिल का दौरा आने से पहले मिलते हैं ऐसे शुरूआती संकेत, पहचाने और बचाव करे

Admin

Healthy Sweet: અખરોટની ખીર હૃદય અને દિમાગ બંનેને ફિટ રાખે છે, સ્વાદ એવો છે કે તે ભૂલાય નહીં….

Admin

આ ઉનાળામાં ફિટ અને સ્વસ્થ રહેવા માટે આ 5 સરળ રીતો અજમાવો

Admin

Tanning Removal Scrub: રસોડામાં રાખેલી આ વસ્તુ શરીરનો રંગ સુધારશે, આ રીતે દૂર થશે કાળાશ

Admin