Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

देवर भाभी का ऐसा प्यार के दोनों ने दे दी अपनी जान

बिहार के बांका जिले में देवर और भाभी की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया है। शनिवार को प्रेमी युगल पेड़ से लटके पाए गए। यह मामला सुईया थाना क्षेत्र के बरगुनिया गांव का है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुईया थाना पुलिस ने पेड़ से लटके शव बरामद किए। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रघु दास और उसकी भाभी 30 वर्षीय सविता देवी के रूप में हुई है। पता चला है कि रघु और सविता के बीच अवैध संबंध थे। रघु की शादी किसी और से तय होने के बाद दोनों ने यह कदम उठाया।

जैसा कि परिवार के सदस्यों को उनके अवैध संबंधों के बारे में पता था, उन्होंने रघु की शादी तय कर दी। शनिवार को बरगुनिया गांव में तिलक समारोह का आयोजन किया गया। बाद में रघु और सविता दोनों सुनसान जगह पर जाकर पेड़ से लटक गए। शनिवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो नदी किनारे कटहल के एक पेड़ पर महिला और युवक के शव लटके मिले। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शवों को बांका सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

शादी के 2 दिन पहले ही देवर भाभी मिले और इस तरह की घटना को अंजाम दिया 

संबंधित पोस्ट

મહારાષ્ટ્રમાં તણાવની સ્થિતિ, અહેમદનગર-નંદુરબારમાં બે જૂથો વચ્ચે પથ્થરમારો અને હિંસક અથડામણ

Admin

વિશ્વ: ફિલિપાઈન્સમાં અંધાધુન ગોળીબારમાં ગવર્નર સહિત 5ની હત્યા, લોકોમાં ભયનો માહોલ

Karnavati 24 News

‘એની સાથે જ લગ્ન કરીશ’ મંડપમાંથી ફિલ્મી સ્ટાઈલમાં બોયફ્રેન્ડ સાથે ભાગી છોકરી, પછી શું થયું?

Karnavati 24 News

પિતાએ એક દિવસ પછી મોબાઇલ લેવા જવાનું કહેતા દીકરીને ખોટું લાગી આવ્યું: ૧૫ વર્ષની પુત્રીએ ઝેરી દવા ગટગટાવી

Admin

जयपुर – रेकी करके चोरी करने का शातिर अपराधी गिरफ्तार

Admin

कानपुर से लव जिहाद का मामला आया सामने धर्म परिवर्तन को लेकर महिला ने कर ली खुदकुशी

Admin